PM Kisan Yojana 21st Instalment: जल्द जारी होगी 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट और मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, October 17, 2025

Updated On: Friday, October 17, 2025

PM Kisan Yojana 21st Instalment: लाभार्थी लिस्ट चेक और मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 21st instalment october) की 21वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है. केंद्र सरकार अब तक किसानों को 20 किस्तें दे चुकी है और इस बार भी करीब 2000 रुपये की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. Beneficiary list देखने के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वहां Beneficiary Status पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए Farmers Corner में जाएं और Update Mobile Number विकल्प चुनें.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Friday, October 17, 2025

PM Kisan Yojana 21st Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि किसानों को तीन समान किस्तों में दी जाती है. हर चार महीने में 2000 रुपये. अब सरकार अक्टूबर 2025 में 21वीं किस्त जारी करने जा रही है. इस बार भी किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत राशि भेजी जाएगी. गौरतलब है कि सरकार अब तक किसानों को 20 किस्त दे चुकी है. अब अक्टूबर महीने में केंद्र सरकार 21वीं किस्त जारी करने वाली है.

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आप घर बैठे लाभार्थी लिस्ट देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट भी कर सकते हैं. यहां जानें पूरी प्रक्रिया.

PM Kisan योजना की 21वीं किस्त | PM Kisan 21st List

कितनी राशि मिलेगी: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. अब अक्टूबर में आने वाली 21वीं किस्त के तहत किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

कब जारी होगी किस्त: फिलहाल केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है. हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि यह किस्त दिवाली से पहले किसानों के खातों में आ सकती है. सरकार की तैयारी लगभग पूरी मानी जा रही है और जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है.

पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें? | PM Kisan beneficiary list Aadhar

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें.
  • होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं.
  • अब ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें.
  • यहां आपको अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालना होगा.
  • अब Submit बटन दबाएं.

स्क्रीन पर आपको यह जानकारी दिख जाएगी कि आपको अब तक कितनी किस्तें मिली हैं और अगली किस्त का पैसा आएगा या नहीं.

पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? | PM Kisan beneficiary status mobile number

अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या अपडेट नहीं है, तो आप इसे ऑनलाइन आसानी से सुधार सकते हैं.

  • इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर ‘Farmers Corner’ में जाएं और ‘Update Mobile Number’ विकल्प चुनें.
  • अब अपना आधार नंबर डालें.
  • इसके बाद OTP वेरिफिकेशन करें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही नया मोबाइल नंबर सिस्टम में अपडेट हो जाएगा.

यह भी पढ़ें :- PM-KISAN Yojana 2025: लाभ, पात्रता और सूची जांचने का पूरा तरीका

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण