Lifestyle News
Organ Donation Week: एक व्यक्ति के अंगदान से बचाई जा सकती है 9 लोगों की जान
Authored By: स्मिता
Published On: Tuesday, September 23, 2025
Last Updated On: Monday, September 29, 2025
Organ Donation Week : यदि कोई व्यक्ति अंगदान का निर्णय लेता है, तो 9 लोगों की जान बच सकती है. लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष 23 सितंबर-29 सितंबर तक अंगदान सप्ताह मनाया जाता है.
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Monday, September 29, 2025
दूसरों का जीवन बचाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में अंगदान (Organ Donation) महत्वपूर्ण योगदान देता है. अंगदान करने वाले डोनर के माध्यम से आठ लोगों की जान बचाई जा सकती है. टिश्यू दान के माध्यम से कई और लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकता है. यह अंग लेने वाले लोग को जीवन-रक्षक और जीवन-समृद्ध करने का अवसर प्रदान करता है. वर्ल्ड हेल्थ ओर्गेनाइज़ेशन लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष सितंबर के अंतिम सप्ताह में अंगदान सप्ताह (Organ Donation Week) मनाता है.
अंगदान सप्ताह (Organ Donation Week-23 September-29 September)
हर साल 23 सितंबर-29 सितंबर तक वर्ल्ड हेल्थ ओर्गेनाइज़ेशन द्वारा अंगदान सप्ताह मनाया जाता है. प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की मदद के लिए अधिक दाताओं की आवश्यकता होती है. इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.
यदि कोई व्यक्ति अंगदान का निर्णय लेता है, तो 9 लोगों की जान बच सकती है. यह आपके द्वारा किया जाने वाला सबसे अच्छा काम साबित होता है.
अंगदान सप्ताह का उद्देश्य (Organ Donation Week Aim)
अंगदान सप्ताह का उद्देश्य अंगदान के जीवन रक्षक प्रभाव को उजागर करना और अंगदाता की संख्या बढ़ाना है. अंग प्रत्यारोपण द्वारा बचाए गए लोगों की कहानियां साझा करके अंगदान सप्ताह का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अंगदाता बनने के लिए प्रेरित करना है.
अंगदान सप्ताह अंगदान और प्रत्यारोपण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के समर्पित प्रयासों को मान्यता देता है. इसके माध्यम से आमलोगों को अंगदान के लिए प्रतिबद्ध होने और अंग उपलब्धता में कमी को पाटने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
कब किया जा सकता है अंगदान (Organ Donation Timing)
अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रांसप्लांटेशन के अनुसार, जीवित दाता के रूप में व्यक्ति किडनी या अपने लिवर का एक भाग दान कर सकता है. ब्रेन डेड या हार्ट फेलियर के बाद मृत दाता के रूप में अंगदान किया जा सकता है. गुर्दे, हृदय, फेफड़े और लिवर जैसे अंगों को 72 घंटे के अंदर प्रत्यारोपण करने की जरूरत पड़ती है.
किन अंगों का किया जा सकता है दान (Organ Donation)
अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रांसप्लांटेशन के अनुसार, कौन से अंग और ऊतक दान किए जा सकते हैं, यह मृत्यु के प्रकार पर निर्भर करता है.
| मस्तिष्क मृत्यु के बाद (After Brain Death) | प्राकृतिक मृत्यु के बाद (Cardiac Death) |
|---|---|
जब कोई व्यक्ति brain dead हो जाता है, तो उसके शरीर को कृत्रिम सहारे पर जीवित रखा जा सकता है. इससे पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त महत्वपूर्ण अंगों का दान संभव हो पाता है. इसमें शामिल हैं:
|
यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हृदय मृत्यु से होती है और मस्तिष्क सक्रिय नहीं होता है तो उसके अंग खराब होने लगते हैं. कुछ ऊतक जिन्हें निरंतर ब्लड की आपूर्ति की आवश्यकता नहीं होती है, दान किए जा सकते हैं:
|
महत्वपूर्ण बातें
- मस्तिष्क मृत्यु के बाद दान करने से अधिकतम संख्या में जीवन रक्षक अंग और ऊतक दान किए जा सकते हैं.
- दान के लिए परिवार की सहमति आवश्यक है.
- अंग और ऊतक दान करने से कई लोगों का जीवन बेहतर हो सकता है.
यह भी पढ़ें :- World Rabies Day 2025 : रेबीज के ट्रांसमिशन को कम करने का प्रयास














