हर चौथा भारतीय शादीशुदा जोड़ा मोटापा झेल रहा है, ICMR की रिपोर्ट

Authored By: स्मिता

Published On: Friday, July 18, 2025

Updated On: Friday, July 18, 2025

हर चौथा भारतीय शादीशुदा जोड़ा मोटापे की समस्या से प्रभावित है, यह जानकारी ICMR की रिपोर्ट में सामने आई है, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर इसका असर गंभीर है.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की स्टडी बताती है कि हर चौथा भारतीय विवाहित जोड़ा मोटापे की जद में है. यह प्रवृत्ति शहरी और अमीर जोड़े में अधिक देखा जा रही है.

Authored By: स्मिता

Updated On: Friday, July 18, 2025

Indian Couples Facing Obesity: भारत में मोटापा (Obesity) अब महामारी का रूप ले चुका है. मोटापे के कारण डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लडप्रेशर (High Blood Pressure), हार्ट डिजीज (Heart Disease) आदि की समस्या होने की संभावना कई गुना हो जाती है. यदि गौर किया जाए तो व्यक्ति अगर साथ में रहते हैं, तो देखा-देखी में अधिक खाने लगते हैं और मोटापे के शिकार हो जाते हैं. वहीँ पति-पत्नी साथ में रहते हैं, तो उनके रहन-सहन और आदतों का एक-दूसरे पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है. साथ ही पति-पत्नी दोनों पर घर और ऑफिस के प्रेशर, अनियमित नींद, कुछ भी खा लेने की आदत और लगातार फोन स्क्रॉल करना भी मोटे होने की वजह बनने लगता है. भारतीय दंपतियों के साथ ऐसा ही हो रहा है. Indian Council of Medical Research (ICMR) के शोध निष्कर्ष के अनुसार हर चौथा पति-पत्नी जोड़ा मोटापे की जद में है. इस विषय पर यह देश की अब तक की सबसे बड़ी स्टडी है.

क्या कहता है भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) के नेतृत्व में की गयी एक नयी स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर चौथा विवाहित जोड़ा अब मोटापे या अधिक वजन की श्रेणी में आता है. इस स्टडी में 2019-21 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey) के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. NFHS में देशभर के 52,737 विवाहित जोड़ों को शामिल किया गया. यह विवाहित जोड़ों (Married Couple) में मोटापे की समानता को लेकर किया गया अब तक का भारत का सबसे बड़ा अध्ययन है. स्टडी में पाया गया कि करीब 27.4% जोड़ों में पति-पत्नी दोनों मोटापे या अधिक वजन की समान स्थिति में हैं. यह प्रवृत्ति शहरी और संपन्न परिवारों में अधिक देखी गयी.

30 वर्ष से कम उम्र के दंपतियों में मोटापे की प्रवृत्ति अधिक (Obesity in Married Couple)

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह प्रवृत्ति 30 वर्ष से कम उम्र के दंपतियों में तेजी से देखी जा रही है. स्टडी के अनुसार, जिन विवाहित लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 23 या उससे अधिक था, उन्हें मोटे या अधिक वजन वाला माना गया. खास बात यह रही कि सबसे अमीर वर्ग में करीब 47.6% जोड़ों में पति-पत्नी दोनों का वजन बढ़ा हुआ देखा गया.

दिल्ली, गोवा, जम्मू-कश्मीर के कपल अधिक मोटे

अध्ययन के वरिष्ठ लेखक और इसीएमआर-राष्ट्रीय कैंसर निवारण संस्थान की निदेशक डॉ. शालिनी सिंह के अनुसार, यह रिसर्च अहम है. यह भारत में मोटापे की भौगोलिक और सामाजिक प्रवृत्तियों को विवाहित जोड़ों के नजरिए से सामने लाती है. दिल्ली, गोवा, केरल, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के शहरी और अमीर परिवारों में विवाहित जोड़ों के लिए खास हस्तक्षेप कार्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए. सबसे गरीब वर्ग में आंकड़ा केवल 10.2% था.

यह भी पढ़ें :-  Obesity Epidemic 2050 : भारत की एक तिहाई आबादी 2050 तक हो जाएगी मोटी, लांसेट स्टडी

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण