क्या पम्पकिन सीड्स खाना वाकई है सुरक्षित? आयुर्वेद विशेषज्ञ की चेतावनी

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Thursday, December 18, 2025

Updated On: Thursday, December 18, 2025

आयुर्वेद विशेषज्ञ ने Pumpkin Seeds खाने की सुरक्षा और सावधानियों पर दी जानकारी.

कद्दू के बीज हेल्दी और पौष्टिक होते हैं, लेकिन सभी के लिए सही नहीं हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ डिंपल जांगडा के अनुसार, कुछ लोगों को इन्हें खाने से अपच, पेट फूलना या गैस हो सकती है. इनके प्राकृतिक गुण रक्तचाप को भी कम कर सकते हैं, इसलिए लो BP वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Thursday, December 18, 2025

Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज मैग्नीशियम, ज़िंक, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें सुपरफूड माना जाता है. लोग इन्हें सलाद, स्मूदी या स्नैक के रूप में खाते हैं. ये बीज कई फायदे देते हैं, लेकिन सबके लिए सही नहीं होते. अगर इन्हें ज़रूरत से ज़्यादा खाया जाए या गलत तरीके से खाया जाए, तो यह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इसलिए कद्दू के बीज को सोच-समझकर और सही मात्रा में खाना जरूरी है. अगर आप रोज़ाना इन्हें खाते हैं या अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इनके साइड इफेक्ट और किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए.

कद्दू के बीजों के 5 साइड इफेक्ट: जानना जरूरी क्यों है?

1. पाचन में दिक्कत हो सकती है

आयुर्वेद विशेषज्ञ डिंपल जांगडा बताती हैं कि कद्दू के बीज शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं. ये वात और कफ प्रकृति वालों के लिए तो अच्छे होते हैं, लेकिन पित्त प्रकृति या एसिडिटी वाले लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ा देते हैं.

इनकी बाहरी परत सख्त होती है, इसलिए पचने में समय लगता है. ज़्यादा खाने पर गैस, पेट फूलना, भारीपन या अपच हो सकता है. जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें कम मात्रा में खाना चाहिए या फिर बीजों को भिगोकर खाना चाहिए ताकि वे आसानी से पच सकें.

2. एलर्जी वालों के लिए कद्दू के बीज सुरक्षित नहीं क्यों?

कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और नींद व शरीर की मरम्मत में मदद करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए सही नहीं होते. अगर किसी व्यक्ति को इनसे एलर्जी है या खाने के बाद गैस, पेट फूलना या अपच जैसी समस्या होती है, तो इन्हें नहीं खाना चाहिए.

आयुर्वेद विशेषज्ञ डिंपल जांगड़ा के अनुसार, जिन लोगों की आंत ज़्यादा संवेदनशील है या जिन्हें पहले से पाचन से जुड़ी परेशानी रहती है, उनके लिए कद्दू के बीज भारी पड़ सकते हैं और पेट की दिक्कतें बढ़ा सकते हैं.

3. छोटे बच्चों के लिए क्यों ठीक नहीं हैं कद्दू के बीज?

कद्दू के बीज पोषक होते हैं, लेकिन छोटे बच्चों को देना सही नहीं माना जाता. इनके सख्त और छोटे होने की वजह से यह बच्चों के गले में फंस सकते हैं. साथ ही उनका पाचन तंत्र कमजोर होता है, इसलिए ये बीज उनके पेट में भारीपन या दर्द पैदा कर सकते हैं. अगर बच्चों को देना हो, तो बीजों का पाउडर या बीजों से बना मक्खन ज्यादा सुरक्षित विकल्प होता है.

4. कद्दू के बीज से लो BP का खतरा बढ़ सकता है

कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो शरीर का रक्तचाप कम करने में मदद करता है. यह अच्छा है, लेकिन अगर कोई पहले से ही BP की दवा ले रहा हो या उसका BP सामान्य से कम रहता हो, तो ज्यादा कद्दू के बीज खाने से BP और भी गिर सकता है.

एक शोध में भी पाया गया है कि कद्दू के बीजों में ऐसे गुण होते हैं जो BP कम करने वाली दवाओं की तरह काम करते हैं. इसलिए अगर आपका BP अक्सर कम रहता है या आप कोई दवा लेते हैं, तो इन्हें रोज़ खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

5. ज़्यादा खाने पर बढ़ सकता है आपका वजन

कद्दू के बीज आकार में छोटे होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है. एक कप भुने हुए कद्दू के बीजों में करीब 285 कैलोरी होती है. अगर आप इन्हें बार-बार या जरूरत से ज्यादा नाश्ते की तरह खाते हैं, खासकर नमकीन या तले हुए बीज, तो आपकी कैलोरी तेजी से बढ़ सकती है.

जब शरीर में कैलोरी ज्यादा जाती है और खर्च कम होती है, तो वजन बढ़ना शुरू हो जाता है. इसलिए, भले ही कद्दू के बीज हेल्दी हों, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना बेहतर है ताकि अनचाहा वजन न बढ़े.

यह भी पढ़ें :- एथलीट्स ने क्यों पहनना बंद किया वायरलेस हेडफोन? डॉक्टर ने बताई असली वजह

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण