डायटीशियन ने बताया मॉर्निंग रूटीन के लिए सबसे अच्छे सुपरसीड्स, जानिए कौन-कौन सीड्स लिस्ट में है शामिल?

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Monday, November 17, 2025

Updated On: Monday, November 17, 2025

Best Superseeds Morning Routine: डायटीशियन ने बताए वे सुपरसीड्स जो सुबह खाने पर देते हैं सबसे ज्यादा फायदे.

अगर आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि सुबह कौन सा बीज लेना चाहिए, तो चिंताओं के मुताबिक सही विकल्प चुनना जरूरी है. हर बीज अलग फायदा देता है, कुछ पाचन सुधारते हैं, कुछ ब्लोटिंग कम करते हैं, तो कुछ वजन या शुगर कंट्रोल में मदद करते हैं। यहाँ आसान भाषा में पूरी जानकारी मिलेगी.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Monday, November 17, 2025

Best Superseeds Morning Routine: आपकी सुबह की दिनचर्या ऐसी होनी चाहिए जो शरीर को ऊर्जा और पोषण दे. आजकल लोग अपनी मॉर्निंग रूटीन में तरह-तरह के बीज शामिल कर रहे हैं, कुछ लोग इन्हें ओटमील पर डालते हैं, तो कुछ खाली पेट पानी के साथ लेते हैं। छोटे होने के बावजूद ये बीज फाइबर, विटामिन और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं, लेकिन हर बीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता. इसलिए यह समझना जरूरी है कि आपकी सेहत की जरूरतें क्या हैं और उसी के आधार पर सही बीज चुनें। जरूरत हो तो किसी एक्सपर्ट से सलाह भी लें.

सुबह कौन-से सुपरसीड्स लिए जा सकते हैं, यह जानने के लिए एचटी लाइफस्टाइल ने फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा की वरिष्ठ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट कंचन खुराना से बात की. उन्होंने बताया कि किसी भी सुपरसीड से पहले सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेट करना. उनके अनुसार, ‘अपने दिन की शुरुआत एक गिलास सादे या गुनगुने पानी से करें.’

कौन सा बीज आपके लिए सही है? ऐसे करें सही चुनाव

सुपरसीड्स का चुनाव हर व्यक्ति के लिए अलग होता है, क्योंकि हर बीज शरीर की अलग जरूरत को पूरा करता है. आहार विशेषज्ञों का कहना है कि बीज चुनने से पहले अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को समझना जरूरी है। आजकल सोशल मीडिया पर सुपरसीड्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और लोग दूसरों को देखकर वही अपनाने लगते हैं, लेकिन जो बीज किसी और पर असर करता है, वह जरूरी नहीं कि आपके लिए भी सही हो कभी-कभी इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है.

अपनी दिनचर्या में कोई भी बीज शामिल करने से पहले अपनी सेहत से जुड़ी चुनौतियों को पहचानें। यह समझना कि आपके शरीर को वास्तव में किस चीज की जरूरत है, सही बीज चुनने में मदद कर सकता है. विशेषज्ञ से परामर्श करना भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर खाद्य पदार्थ के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसलिए पोषण विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही बीजों को अपनी डायट में शामिल करना बेहतर है.

सुपरसीड्स और उनका उपयोग

बीज चुनने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर बीज का अपना खास फायदा होता है और वह अलग-अलग स्वास्थ्य जरूरतों पर काम करता है. इसलिए किसी भी सीड को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले यह जान लें कि कौन सा बीज किस समस्या में मदद कर सकता है. इससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सही सुपरसीड चुन पाएंगे और उसका पूरा लाभ उठा सकेंगे.

अजवाइन: कम चर्चित लेकिन फायदेमंद बीज

अजवाइन, जिसे हम अक्सर पेट दर्द या भारी भोजन के बाद पाचन के लिए इस्तेमाल करते हैं, सुबह के सुपरसीड्स की लिस्ट में कम ही शामिल की जाती है. लेकिन यह बीज भी उतना ही फायदेमंद है. आहार विशेषज्ञों के अनुसार, अजवाइन को रातभर भिगोकर या उबालकर पीने से गैस, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है जिन्हें रोज़ाना पाचन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं.

जीरा

जीरा भारतीय रसोई में खूब इस्तेमाल होने वाला बीज है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आपके शरीर में पानी रुक जाता है या पेट फूला हुआ महसूस होता है, तो जीरा मदद कर सकता है.

डाइटिशियन कंचन के मुताबिक, ‘जीरा उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जिन्हें सुबह उठते ही शरीर में पानी की कमी महसूस होती है.’ इसे रात भर भिगोकर या सुबह उबालकर पीने से बेहतर असर मिलता है.

मेथी के बीज

मेथी के बीज एक बहुउपयोगी सुपरसीड हैं जिन्हें आप आसानी से अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के अलावा, मेथी कई स्वास्थ्य लाभ देती है, जैसे रक्त शर्करा को नियंत्रित करना, पाचन सुधारना और स्तनपान कराने वाली माताओं में दूध बढ़ाने में मदद करना.

डाइटिशियन कंचन के अनुसार, ‘मेथी अपने हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव के लिए जानी जाती है और दर्द में भी राहत देती है. यह मधुमेह रोगियों और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए बहुत फायदेमंद है.’ इसके अलावा, मेथी पीठ और जोड़ों के दर्द में भी सहायक मानी जाती है.

चिया बीज और तुलसी के बीज

चिया बीज आजकल काफी चर्चा में हैं, लेकिन कई लोग अभी भी इनके सही फायदों को लेकर भ्रमित रहते हैं. चिया के साथ-साथ तुलसी के बीज भी उतने ही लाभकारी हैं और दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं. अगर आप अपनी डाइट में फाइबर बढ़ाना चाहते हैं, तो ये दोनों अच्छे विकल्प हैं.

डाइटिशियन के अनुसार, ‘चिया और तुलसी के बीज फाइबर जोड़ने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं.’ ये बीज पेट भरने में मदद करते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रण में आसानी होती है.

धनिया के बीज

धनिया के बीज भी सुबह की दिनचर्या में उपयोग किए जाने वाले फायदेमंद बीजों में से एक हैं. डाइटिशियन के अनुसार, इनमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

यह पूरी सूची बताती है कि सुबह के लिए बीजों के कई विकल्प मौजूद हैं. अक्सर लोग सिर्फ अलसी या चिया जैसे लोकप्रिय बीजों पर ध्यान देते हैं, लेकिन अजवाइन, जीरा और धनिया जैसे आम रसोई मसाले भी उतने ही लाभदायक होते हैं। ये भले ही ज़्यादातर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हों, लेकिन सही तरीके से लेने पर ये शरीर की खास जरूरतों के मुताबिक शानदार फायदे दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- लिवर की चर्बी कम करने में मददगार है ये विटामिन, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने दी सलाह, कहा- ‘यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट…’

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण