World Book Fair 2025: टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कैसे करें?

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Thursday, January 30, 2025

Last Updated On: Friday, January 31, 2025

World Book Fair 2025 Ticket Booking Online Step by Step
World Book Fair 2025 Ticket Booking Online Step by Step

वर्ल्ड बुक फेयर 2025 के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Friday, January 31, 2025

वर्ल्ड बुक फेयर 2025 (World Book Fair 2025) का आयोजन 1 से 9 फरवरी, 2025 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा किया जाता है। यह मेला किताबों के प्रेमियों, लेखकों और प्रकाशकों के लिए एक शानदार मौका होगा, जहां वे एक साथ मिलकर किताबों और विचारों पर चर्चा कर सकेंगे। यह मेला भारत की साहित्यिक धरोहर को दिखाएगा और दुनिया की नई किताबों से भी परिचय कराएगा। इसमें बच्चों के लिए खास सेक्शन, लेखकों से मिलने का अवसर और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की किताबें भी देखने को मिलेंगी। आइए आपको बताते हैं कैसे World Book Fair 2025 के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करा पाएंगे।

World Book Fair 2025 की जानकारी

  • इवेंट का नाम: नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2025
  • तारीख: 1 फरवरी से 9 फरवरी 2025
  • समय: प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
  • स्थान: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
  • थीम: “Republic@75”-भारत के गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न
  • टिकट प्राइस: वयस्कों के लिए ₹20, बच्चों के लिए ₹10
  • निकटतम मेट्रो स्टेशन: सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन)
  • एंट्री गेट: मुख्य प्रवेश द्वार गेट 10, गेट 4 और 6। व्हीलचेयर की सुविधा गेट 4 और 8पर उपलब्ध होगी।
  • आधिकारिक वेबसाइटः  https://www.nbtindia.gov.in

वर्ल्ड बुक फेयर 2025: ऑनलाइन टिकट कैसे खरीदें?

वर्ल्ड बुक फेयर 2025 के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें:

1. NBT इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nbtindia.gov.in पर जाएं।
2.”NDWBF 2025 एंट्री टिकट” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी यात्रा की तारीख सलेक्ट कर लें।
4. टिकटों की संख्या निर्धारित करें।
5.भुगतान पूरा करें और QR कोड के साथ अपना टिकट डाउनलोड करें।

वर्ल्ड बुक फेयर 2025: ऑफलाइन टिकट कहां से खरीदें?

जो लोग ऑनलाइन टिकट नहीं खरीदना चाहते, वे 1 फरवरी, 2025 से भारत मंडपम, प्रगति मैदान में काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कुछ मेट्रो स्टेशन के बाहर भी टिकट काउंटर उपलब्ध होंगे, जहां से टिकट खरीद सकेंगे।

  • स्कूली छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को मेले में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।
  • सार्वजनिक परिवहन यानी मेट्रो से यात्रा करना बेहतर होगा। ताकि ट्रैफिक की परेशानी से बचा जा सके।

यह पुस्तक मेला उन सभी के लिए एक शानदार अवसर होगा, जो साहित्य प्रेमी हैं। अगर आप नई किताबों, लेखकों और साहित्यिक चर्चाओं में रुचि रखते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए बेहद खास हो सकता है।

यह भी पढ़ें : यमुना के पानी में जहर है या नहीं, AAP और BJP में जारी है सियासी धींगामुश्ती



तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।


Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें