Haryana Election 2025: गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के भी BJP प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, देखें नाम
Haryana Election 2025: गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के भी BJP प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, देखें नाम
Authored By: JP Yadav
Published On: Saturday, February 15, 2025
Updated On: Saturday, February 15, 2025
Haryana Urban Body Election 2025 Candidate List : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने राज्य में होने वाले निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
Authored By: JP Yadav
Updated On: Saturday, February 15, 2025
Haryana Urban Body Election 2025 Candidate List : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Elections 2024) में बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. अब BJP राज्य में होने वाले निकाय चुनाव के लिए भी कमर कस ली है. निकाय चुनाव के लिए BJP ने प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार खत्म कर दिया है. शनिवार सुबह BJP ने गुरुग्राम नगर निगम 2025 (Gurugram Municipal Corporation 2025) के साथ-साथ फरीदाबाद नगर निगम चुनाव 2025 (Faridabad Municipal Corporation 2025) के लिए भी पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी.
इससे पहले BJP शुक्रवार को 9 नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों की की सूची जारी की थी. BJP सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पार्षदों की सूची शेयर की है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JPNadda से विचार विमर्श के बाद प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव-2025 के लिए मेयर पद के लिए 9 नामों पर अपनी सहमति जताई है.

BJP प्रत्याशियों की लिस्ट
देखें फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में लिखा है कि हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से विचार विमर्श कर प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले फरीदाबाद नगर निगम चुनाव 2025 के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है.

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों के नाम
भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के साथ-साथ गुरुग्राम नगर निगम चुनाव 2025 के लिए भी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. BJP ने एक्स पर पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों के नाम
पटौदी नगर परिषद चुनाव 2025 के लिए भी सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल बादोली (MohanLal_Badoli) से विचार विमर्श कर हरियाणा प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले पटौदी नगर परिषद चुनाव 2025 के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशी के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.
चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( BJP President JPNadda) से विचार विमर्श कर प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले नगर पालिका/परिषद चुनाव-2025 के लिए चेयरमैन पद के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.
रोहतक नगर निगम चुनाव 2025 के सामने आए प्रत्याशियों के नाम
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष MohanLal_Badoliज से विचार विमर्श कर प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले रोहतक नगर निगम चुनाव 2025 के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशी हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।