Special Coverage News
राष्ट्रीय खबरें (National News)
National News
Last Updated: February 10, 2026
Indian Air Force: भारतीय वायुसेना का Su-30MKI अब ‘सुपर सुखोई’ अपग्रेड और इजरायल की घातक रैमपेज मिसाइल के साथ और भी खतरनाक बन गया है. AESA रडार, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सुपरसोनिक स्ट्राइक क्षमता के कारण यह फाइटर जेट S-400 और THAAD जैसे एयर डिफेंस सिस्टम को भी चकमा देने में सक्षम माना जा रहा है.
National News
Last Updated: February 6, 2026
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से ऊपर उठकर जीवन निर्माण पर ध्यान देने का संदेश दिया. उन्होंने मार्क्स, स्किल, टाइम मैनेजमेंट, एआई, सपनों और संतुलित सोच पर बात करते हुए परीक्षा को आत्ममूल्यांकन का माध्यम बताया, न कि जीवन का अंतिम लक्ष्य.
National News
Last Updated: February 5, 2026
Visit Rashtrapati Bhavan: दिल्ली घूमने आने वाले ज़्यादातर लोग राष्ट्रपति भवन को बाहर से देखकर लौट जाते हैं, जबकि इसके कुछ ऐतिहासिक और भव्य हिस्से आम जनता के लिए भी खुले रहते हैं. 330 एकड़ में फैला राष्ट्रपति भवन भारत के लोकतंत्र, इतिहास और वास्तुकला की शानदार पहचान है. राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखने का बना रहे प्लान, जानें कैसे होगी बुकिंग और कहां मिलेगा टिकट?
National News
Last Updated: February 3, 2026
पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की आत्मकथा ‘फॉर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर रक्षा मंत्रालय ने रोक लगा दी है. किताब में 2020 की गलवान घाटी झड़प, चीन के साथ डिसएंगेजमेंट और प्रधानमंत्री व मंत्रियों के साथ हुई बातचीत जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल है. ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत प्रकाशन के लिए ड्राफ्ट की मंजूरी जरूरी है. अभी तक मंत्रालय और सेना ने हरी झंडी नहीं दी.
National News
Last Updated: February 2, 2026
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने आम लोगों, उद्योगों और निवेशकों के लिए मिले-जुले संकेत दिए हैं. एक ओर इलाज, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और विदेश यात्रा से जुड़े खर्च में राहत देने की कोशिश की गई है, वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार और कुछ सेक्टरों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है. यह बजट उत्पादन और विकास पर केंद्रित है- जानिए आगे क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा…..
National News
Last Updated: January 30, 2026
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2026: 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया. यही स्थान आज गांधी स्मृति के नाम से जाना जाता है, जहां बापू ने जीवन के अंतिम 144 दिन बिताए थे. निजी निवास से राष्ट्रीय स्मृति बने इस स्थल पर गांधी जी के अंतिम कदम, विभाजन के दर्द और अहिंसा के संदेश की गूंज आज भी महसूस होती है.
National News
Last Updated: January 30, 2026
BUDGET 2026: बजट 2026 से टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कैपिटल गेंस टैक्स के जटिल नियमों को सरल बना सकती हैं. एसटीटी और एलटीसीजी के दोहरे टैक्स बोझ को कम करने, शेयर और प्रॉपर्टी के होल्डिंग पीरियड में एकरूपता लाने और डेट फंड निवेशकों को राहत देने जैसे बड़े बदलाव संभव हैं, जिससे आम निवेशकों की बचत बढ़ सकती है.
National News
Last Updated: January 29, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ‘रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ का स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण को 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर दिया. पीएम मोदी ने बजट को भविष्य की दिशा तय करने वाला बताते हुए युवाओं, किसानों और सुधारों की तेज़ रफ्तार पर भरोसा जताया.
National News
Last Updated: January 28, 2026
Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और छह बार डिप्टी सीएम रहे अजित पवार का बारामती में हुए प्लेन क्रैश में निधन हो गया. चुनाव प्रचार के दौरान हुए इस हादसे ने राज्य की राजनीति को झकझोर कर रख दिया. साधारण पृष्ठभूमि से सत्ता के केंद्र तक पहुंचे अजित पवार ने दशकों तक महाराष्ट्र की राजनीति को प्रभावित किया. उनके निधन से एक सक्रिय और प्रभावशाली नेता का अध्याय खत्म हो गया. जानिए उनकी कुल संपत्ति और राजनीतिक सफर….
National News
Last Updated: January 24, 2026
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने त्रिकुटा पहाड़ियों को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया. भवन और भैरव मंदिर परिसर अलौकिक दृश्य में बदल गए. खराब मौसम के कारण यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई और प्रमुख सड़कें बंद रहीं, जबकि बर्फबारी से श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला.




