Bhuvaneshvari Jayanti 2025: भक्तों को सिद्धि प्रदान करती हैं देवी

Authored By: स्मिता

Published On: Friday, August 29, 2025

Last Updated On: Friday, August 29, 2025

Bhuvaneshvari Jayanti 2025 देवी भुवनेश्वरी पूजा.
Bhuvaneshvari Jayanti 2025 देवी भुवनेश्वरी पूजा.

Bhuvaneshvari Jayanti 2025: देवी भुवनेश्वरी अपने भक्तों को अभय सहित अनेक प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं. गृहस्थ लोग संतान प्राप्ति की कामना से देवी भुवनेश्वरी की पूजा करते हैं. भुवनेश्वरी जयंती 2025 4 सितंबर को है.

Authored By: स्मिता

Last Updated On: Friday, August 29, 2025

Bhuvaneshvari Jayanti 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार भुवनेश्वरी जयंती भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के दिन मनाई जाती है. शक्ति स्वरूपा देवी के दस रूप (महाविद्या) हैं. देवी भुवनेश्वरी दस महाविद्याओं में चौथी महाविद्या हैं. देवी भुवनेश्वरी का भुवनेश्वर रुद्र की शक्ति के रूप में वर्णन किया जाता है. देवी भुवनेश्वरी अपने भक्तों को अभय सहित अनेक प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं. गृहस्थ लोग संतान प्राप्ति की कामना से देवी भुवनेश्वरी (Bhuvaneshvari Jayanti) की पूजा करते हैं.

क्या है भुवनेश्वरी देवी की पौराणिक व्याख्या (Bhuvaneshvari Devi Mythological Story)

देवी पुराण में मिले वर्णन के अनुसार, मूल प्रकृति ही देवी भुवनेश्वरी के रूप में विद्यमान हैं. देवी भुवनेश्वरी को वामा, ज्येष्ठा और रौद्री आदि नामों से भी संबोधित किया जाता है. देवी स्वयं शताक्षी और शाकंभरी देवी के रूप में विद्यमान हैं. देवी भुवनेश्वरी संपूर्ण सृष्टि की अधिष्ठात्री देवी हैं. वे स्वयं सम्पूर्ण सृष्टि के रूप में विद्यमान हैं. देवी भुवनेश्वरी आदि शक्ति के रूप में भी विख्यात हैं.
महानिर्वाण तंत्र के अनुसार, सभी महान विद्वान देवी भुवनेश्वरी की सेवा में तत्पर रहती हैं. सात करोड़ मंत्र मां देवी की आराधना में लीन रहते हैं.

कब है देवी भुवनेश्वरी जयंती (Bhuvaneshvari Jayanti 2025 Date & Time)

विवरण तिथि / समय
देवी भुवनेश्वरी जयंती गुरुवार, 4 सितंबर 2025
द्वादशी तिथि प्रारंभ 04 सितंबर 2025, प्रातः 04:21 बजे से
द्वादशी तिथि समाप्त 05 सितंबर 2025, प्रातः 04:08 बजे

देवी भुवनेश्वरी जयंती कथा (Devi Bhuvaneshvari Jayanti Katha)

देवी भागवत में प्राप्त वर्णन के अनुसार, एक समय दुर्गम नामक राक्षस ने अपने अत्याचारों से सभी देवी-देवताओं को त्रस्त कर दिया था. दुर्गम राक्षस के अधर्म से व्यथित होकर देवताओं और ब्राह्मणों ने हिमालय पर्वत पर देवी भुवनेश्वरी की आराधना की. देवताओं और ब्राह्मणों की आराधना से प्रसन्न होकर देवी स्वयं बाण, कमल पुष्प, शाक, मूल आदि लेकर वहां प्रकट हुईं.

देवी मां ने अपने नेत्रों से जल की सहस्त्र धारायें प्रकट कीं. इससे पृथ्वी के सभी प्राणी तृप्त हो गए. देवी मां के नेत्रों से बहते आंसुओं के कारण सभी नदियां और समुद्र अपार जल से भर गए. सभी पेड़-पौधे, जड़ी-बूटियां और औषधियां सिंचित हो गईं. देवी भुवनेश्वरी ने दुर्गमासुर से युद्ध किया और उसे परास्त कर दिया. इसतरह देवताओं पर आए भीषण संकट का समाधान हो गया. दुर्गमासुर का वध करने के कारण देवी भुवनेश्वरी देवी दुर्गा के नाम से प्रसिद्ध हुईं.

देवी के हैं कितने रूप (Ten Mahavidya Devi)

देवी के दस रूप हैं, जिन्हें दश महाविद्या कहा जाता है.

  1. काली
  2. तारा
  3. त्रिपुर सुंदरी (षोडशी)
  4. भुवनेश्वरी
  5. भैरवी
  6. छिन्नमस्ता
  7. धूमावती
  8. बगलामुखी
  9. मातंगी
  10.  कमला

ये दस देवियां दिव्य स्त्री (आदि शक्ति) के महान ज्ञान का प्रतिनिधित्व करती हैं. ये हिंदू धर्म में तांत्रिक पूजा का केंद्र हैं, जो भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और शक्ति प्रदान करती हैं. देवी भुवनेश्वरी भक्तों को संतान सुख, धन, विद्या और सौभाग्य आदि प्रदान करती हैं. देवी भुवनेश्वरी मणि द्वीप में निवास करती हैं.

यह भी पढ़ें :- Shardiya Navratri 2025: 22 या 23 सितंबर कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्र पूजा? जानें डेट, शुभ मुहुर्त और पूजा विधि

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें