Sports News
GT vs MI IPL 2025: कौन सी टीम मारेगी बाजी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वेदर & पिच रिपोर्ट, टीम प्रेडिक्शन और रणनीति
GT vs MI IPL 2025: कौन सी टीम मारेगी बाजी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वेदर & पिच रिपोर्ट, टीम प्रेडिक्शन और रणनीति
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, May 29, 2025
Last Updated On: Thursday, May 29, 2025
GT vs MI IPL 2025: गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच TATA आईपीएल 2025 का पहला एलिमिनेटर मुकाबला 29 मई को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस लेख में हम गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का गहराई से विश्लेषण करेंगे. इसमें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म, मौसम और पिच रिपोर्ट जैसे कई अहम पहलुओं को शामिल किया जाएगा, ताकि आपको यह समझने में आसानी हो कि किस टीम के पास जीत दर्ज करने के बेहतर मौके हैं.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Thursday, May 29, 2025
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई, शुक्रवार को शाम 7:30 बजे महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जहां गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी. ये 2025 IPL का पहला एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा हैं. इस मैच को जीतने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा. यह मुकाबला उनके लिए “करो या मरो” जैसा साबित हो सकता है. ऐसे में इस मैच की अहमियत और भी बढ़ जाती है.
मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है. इस टीम ने अब तक पांच बार खिताब जीता है और कई बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे दमदार खिलाड़ी हैं. यह टीम अपनी संतुलित बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. हर सीजन में MI को खिताब का प्रबल दावेदार माना जाता है.
गुजरात टाइटंस (GT) आईपीएल की नई लेकिन दमदार टीमों में से एक है. इस टीम ने 2022 में डेब्यू किया और उसी साल खिताब जीतकर सभी को चौंका दिया. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया और लीग स्टेज में टॉप पर रही. गुजरात की ताकत उसकी मजबूत गेंदबाजी और संतुलित बल्लेबाजी है. टीम में राशिद खान, साई सुदर्शन और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभाते हैं. GT हर सीजन में प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है.
इस मुकाबले की पृष्ठभूमि बताती है कि दोनों टीमें दमदार हैं, लेकिन हालात के हिसाब से उनका खेल अलग-अलग रंग दिखाता है. यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फाईनल की राह का बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. दोनों टीमों की रणनीति, संयोजन और जज़्बा इस मैच को बेहद रोमांचक बना देगा. दर्शकों के लिए यह मैच एक हाई-वोल्टेज टक्कर होगा, जिसमें हर रन और हर विकेट फाईनल की तस्वीर को बदल सकता है. रणनीति, जज़्बात और प्रदर्शन – सबकी अग्निपरीक्षा यहीं होगी.
GT vs MI : मैच विवरण (Match Details)
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 30 मई, शुक्रवार |
समय (Time) | शाम 7:30 बजे |
स्थान (Venue) | महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ |
टीमें (Teams) | गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) |
कप्तान (Captain) GT | शुभमन गिल |
कप्तान (Captain) MI | हार्दिक पांड्या |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) GT | एक बार (2022) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) MI | 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) GT | शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) MI | सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह |
GT vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: (Head To Head Match Record)
गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात ने 5 और मुंबई ने केवल 2 मैच जीते हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में GT का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 233 रन है, जबकि न्यूनतम स्कोर 172 रहा है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने मुकाबलों में अधिकतम 218 रन बनाए हैं और उनका न्यूनतम स्कोर 152 रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मुकाबला टाई नहीं हुआ है. आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि GT ने अक्सर MI पर दबदबा बनाया है. लेकिन आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में अनुभव और दबाव से निपटने की क्षमता भी बड़ी भूमिका निभाती है, जिसमें MI की टीम काफी अनुभवी मानी जाती है.
मैच | जानकारी |
---|---|
मैच | 7 |
GT की जीत | 5 |
MI की जीत | 2 |
टाई ब्रेकर | 0 |
GT high score | 233 |
GT low score | 172 |
MI HIGH SCORE | 218 |
MI LOW SCORE | 152 |
GT vs MI, महाराजा यादविंद्र सिंह, स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh –Chandigarh)
चंडीगढ़ में स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जिसे पहले मोहाली स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच और ऊर्जा का नया केंद्र बन चुका है. 38,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह मैदान ना सिर्फ दर्शकों को बेहतरीन व्यू और माहौल देता है, बल्कि खिलाड़ियों के लिए भी यह एक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक जगह है. पिच की खासियत यह है कि यह न तो पूरी तरह बल्लेबाजों के अनुकूल है, न ही सिर्फ गेंदबाजों के लिए स्वर्ग. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल का भरपूर फायदा मिलता है, जबकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाज अपने बड़े शॉट्स से स्टेडियम को गूंजाने लगते हैं.
GT vs MI, चंडीगढ़ वेदर रिपोर्ट
30 मई को चंडीगढ़ में मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा. चूंकि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, इसलिए खिलाड़ियों को दिन की तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है. हल्की नमी और ओस की भूमिका रात में गेंदबाज़ों और फील्डिंग टीमों के लिए चुनौती बन सकती है.
महाराजा यादविंद्र सिंह, स्टेडियम जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Maharaja Yadavindra Singh Stadium – Chandigarh)
Category | Details |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 9 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 5 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 4 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 167 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 164 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 219/6 by PBKS vs CSK |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 142/10 by PBKS vs GT |
GT vs MI, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाडी (Match Key Players)

- शुभमन गिल- शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है. उन्होंने 14 मैचों में 649 रन बनाए हैं, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से एक है. उनका बल्लेबाजी औसत 54.08 और स्ट्राइक रेट 156.39 है, जो उनकी निरंतरता और तेजी दोनों को दिखाता है. उन्होंने इस सीजन 6 अर्धशतक लगाए हैं, और 62 चौकों व 24 छक्कों के साथ गेंदबाजों पर दबाव भी बनाया है.
- जोस बटलर- जोस बटलर ने आईपीएल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. उन्होंने 14 मैचों में 538 रन बनाए हैं और उनका औसत 59.78 रहा है, जो उनकी स्थिरता को दर्शाता है. 163.03 का स्ट्राइक रेट बताता है कि वे रन भी तेज़ी से बनाते हैं. उन्होंने इस सीजन 5 अर्धशतक लगाए हैं और 97* का उच्चतम स्कोर रहा है. बटलर ने 52 चौके और 24 छक्के लगाए हैं, जिससे वो किसी भी पिच पर मैच का रुख बदल सकते हैं.
- साई सुदर्शन- साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की है. उन्होंने 14 मैचों में 679 रन बनाए हैं, जो उन्हें सीजन के टॉप स्कोरर में शामिल करता है. उनका औसत 52.23 और स्ट्राइक रेट 155.38 रहा है, जो उनकी भरोसेमंद और आक्रामक बैटिंग स्टाइल को दिखाता है. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जमाए हैं, जबकि 78 चौके और 20 छक्कों के साथ बॉलरों पर दबाव बनाया है. साई सुदर्शन इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं.
- जसप्रीत बुमराह- जसप्रीत बुमराह इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं और उनका औसत सिर्फ 14.65 का रहा है, जो उनकी काबिलियत को दिखाता है. 6.33 की इकॉनमी रेट के साथ वो रन रोकने में भी बेहद कारगर हैं. उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 4/22 रहा है, जिससे वो किसी भी टीम की बैटिंग लाइन को हिला सकते हैं.
- रोहित शर्मा – रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने 12 मैचों में कुल 305 रन बनाए हैं, जिसमें 76* उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है. 27.73 की औसत और 150.99 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने यह दिखाया है कि वो तेज और स्थिर दोनों तरह की बल्लेबाजी कर सकते हैं. 29 चौके और 17 छक्कों के साथ वह पावरप्ले में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं. उनके बल्ले से निकले 3 अर्धशतक इस सीजन में उनके अनुभव और क्लास को साबित करते हैं.
- सूर्यकुमार यादव – सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में गजब की फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने 14 मैचों में 640 रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद शानदार आंकड़ा है. उनका औसत 71.11 और स्ट्राइक रेट 167.98 रहा है, जिससे साफ है कि वे न सिर्फ टिककर खेलते हैं, बल्कि तेजी से रन भी बनाते हैं. उन्होंने इस सीजन 5 अर्धशतक लगाए हैं, साथ ही 64 चौके और 32 छक्के जड़े हैं.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस (GT) | 14 मैचों में 649 रन, औसत 54.08, स्ट्राइक रेट 156.39, 6 अर्धशतक, 62 चौके, 24 छक्के |
जोस बटलर | गुजरात टाइटंस (GT) | 14 मैचों में 538 रन, औसत 59.78, स्ट्राइक रेट 163.03, 5 अर्धशतक, 52 चौके, 24 छक्के, उच्चतम स्कोर 97* |
साई सुदर्शन | गुजरात टाइटंस (GT) | 14 मैचों में 679 रन, औसत 52.23, स्ट्राइक रेट 155.38, 1 शतक, 5 अर्धशतक, 78 चौके, 20 छक्के |
जसप्रीत बुमराह | मुंबई इंडियंस (MI) | 10 मैचों में 17 विकेट, औसत 14.65, इकॉनमी 6.33, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 |
रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस (MI) | 12 मैचों में 305 रन, औसत 27.73, स्ट्राइक रेट 150.99, 3 अर्धशतक, सर्वोच्च स्कोर 76*, 29 चौके, 17 छक्के |
सूर्यकुमार यादव | मुंबई इंडियंस (MI) | 14 मैचों में 640 रन, औसत 71.11, स्ट्राइक रेट 167.98, 5 अर्धशतक, 64 चौके, 32 छक्के |
इन खिलाड़ियों से बचें
- कर्ण शर्मा- कर्ण शर्मा का आईपीएल 2025 सीजन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 15 ओवर गेंदबाजी की है और 7 विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी रेट 8.53 रही है, जो काफी महंगी मानी जाती है. उनका औसत 18.29 है और बेस्ट फिगर 3/23 रहा है, लेकिन लगातार प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलना और महंगे ओवर देना उन्हें रिस्की विकल्प बनाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप उन्हें नजरअंदाज करें.
- अर्शद खान- अर्शद खान का आईपीएल 2025 का प्रदर्शन औसत रहा है. 9 मैचों में उन्होंने 21 ओवर में 6 विकेट लिए हैं, लेकिन उनका औसत 36.17 और इकॉनमी रेट 10.33 बहुत ज्यादा है. इससे पता चलता है कि वे काफी महंगे रन दे रहे हैं और विकेट कम ही निकाल पा रहे हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 1/7 है, जो प्रभावशाली नहीं माना जा सकता.
खिलाड़ी (Player) | प्रदर्शन का संक्षेप (Performance Summary) |
---|---|
कर्ण शर्मा | 6 मैच, 15 ओवर, 7 विकेट, औसत 18.29, इकॉनमी रेट 8.53, बेस्ट 3/23 – प्लेइंग इलेवन में नियमित नहीं, महंगे ओवर. |
अर्शद खान | 9 मैच, 21 ओवर, 6 विकेट, औसत 36.17, इकॉनमी रेट 10.33, बेस्ट 1/7 – रन लुटाए, कम विकेट. |
GT संभावित प्लेइंग 11 (GT Playing XIs Prediction)
S.No. | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | शुभमन गिल | बल्लेबाज | ₹16.50 करोड़ |
2 | जोस बटलर | बल्लेबाज | ₹15.75 करोड़ |
3 | साई सुदर्शन | बल्लेबाज | ₹8.50 करोड़ |
4 | गेराल्ड कोएट्जी | गेंदबाज | ₹2.40 करोड़ |
5 | शाहरुख खान | बल्लेबाज | ₹4.00 करोड़ |
6 | राहुल तेवतिया | ऑलराउंडर | ₹4.00 करोड़ |
7 | वॉशिंगटन सुंदर | गेंदबाज/ऑलराउंडर | ₹3.20 करोड़ |
8 | आर. साई किशोर | गेंदबाज | ₹2.00 करोड़ |
9 | राशिद खान | स्पिन गेंदबाज | ₹18.00 करोड़ |
10 | मोहम्मद सिराज | तेज गेंदबाज | ₹12.25 करोड़ |
11 | प्रसिद्ध कृष्णा | तेज गेंदबाज | ₹9.50 करोड़ |
GT इम्पैक्ट खिलाड़ी
S.No. | खिलाड़ी का नाम | भूमिका | नीलामी में कीमत |
---|---|---|---|
1 | इशांत शर्मा | गेंदबाज | ₹0.75 करोड़ |
2 | जयंत यादव | गेंदबाज/ऑलराउंडर | ₹0.75 करोड़ |
3 | शेरफेन रदरफोर्ड | बल्लेबाज | ₹2.60 करोड़ |
MI संभावित प्लेइंग 11 (MI Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in Cr) |
---|---|---|---|
1 | रोहित शर्मा | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज | 16.30 |
2 | मिचेल सैंटनर | स्पिन गेंदबाज | 2.00 |
3 | जॉनी बेयरस्टो | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 5.25 |
4 | कर्ण शर्मा | स्पिन गेंदबाज | 50 लाख |
5 | हार्दिक पंड्या | कप्तान, ऑलराउंडर | 16.35 |
6 | सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज | 16.35 |
7 | तिलक वर्मा | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | 8.00 |
8 | नमन धीर | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज | 5.25 |
9 | दीपक चाहर | तेज़ गेंदबाज | 9.25 |
10 | ट्रेंट बोल्ट | तेज़ गेंदबाज | 12.50 |
11 | जसप्रीत बुमराह | तेज़ गेंदबाज | 18.00 |
MI इम्पैक्ट खिलाड़ी
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in Cr) |
---|---|---|---|
1 | कर्ण शर्मा | तेज़ गेंदबाज | ₹0.50 |
2 | राज बावा | ऑलराउंडर | ₹0.30 |
3 | अश्विनी कुमार | तेज़ गेंदबाज | ₹0.30 |
GT के पिछले मैच का प्रदर्शन:
गुजरात टाइटंस के लिए पिछला मैच एक कड़वा अनुभव रहा. सीएसके के खिलाफ 83 रन से मिली करारी हार ने टीम की रणनीति और आत्मविश्वास दोनों को झटका दिया. मैच की शुरुआत में सीएसके ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 230 रन ठोक दिए, जिसके बाद गुजरात की गेंदबाजी बिखरी-बिखरी सी दिखी. जब लक्ष्य का पीछा करने की बारी आई, तो GT की बल्लेबाजी लाइन-अप एक के बाद एक ढहती चली गई. साई सुदर्शन ने जरूर 41 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका. शुभमन गिल, जोस बटलर और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ी फ्लॉप रहे. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने अच्छा प्रदर्शन किया, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ये हार निश्चित ही एक बड़ा सबक है, जिससे GT को सीख लेकर एलिमिनेटर में नई ऊर्जा और रणनीति के साथ उतरना होगा. अब हर मैच “करो या मरो” जैसा है.
MI के पिछले मैच का प्रदर्शन:
मुंबई इंडियंस के लिए पिछला मुकाबला एक बड़ा झटका साबित हुआ, जहां उन्हें पंजाब किंग्स से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए, जो एक अच्छा स्कोर माना जा सकता है. लेकिन गेंदबाजी में टीम की रणनीति और धार दोनों कमजोर नजर आईं. जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती ब्रेकथ्रू जरूर दिलाया, लेकिन बाकी गेंदबाज पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके. जोश इंग्लिश और प्रियांश आर्या ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए मुंबई के आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया. इंग्लिश की 73 रनों की तूफानी पारी और प्रियांश की 62 रन की दमदार साझेदारी ने मैच की दिशा तय कर दी. मिचेल सैंटनर ने जरूर दो विकेट लिए, लेकिन कुल मिलाकर MI की गेंदबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. इस हार से मुंबई को एलिमिनेटर में अपनी रणनीति पर फिर से सोचने की ज़रूरत है.
GT vs MI संभावित परिणाम (Possible Outcome) –
GT और MI के बीच एलिमिनेटर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. जहां एक ओर गुजरात टाइटंस अपनी दमदार बल्लेबाजी और राशिद खान जैसे अनुभवी गेंदबाज पर भरोसा करेगी, वहीं मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे सितारों से उम्मीदें होंगी. गुजरात ने भले ही लीग में अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन उनका पिछला मैच काफी निराशाजनक रहा. वहीं, मुंबई भी अपनी गेंदबाजी में सुधार चाहती है. चंडीगढ़ की पिच संतुलित है, जिससे दोनों टीमों को मौके मिलेंगे. हालांकि अनुभव के आधार पर MI थोड़ा भारी लगती है, लेकिन GT की युवा जोश और हालिया फॉर्म उन्हें बराबरी का दावेदार बनाती है. मैच करीबी हो सकता है और अंतिम ओवर तक खिंचने की उम्मीद है.
Disclaimer:
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.