डेली करेंट अफेयर्स Wednesday 28 May 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Tuesday, May 27, 2025

Updated On: Tuesday, May 27, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 28 May 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 बुधवार, 28 मई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. किस महानगर में 26 मई, 2025 को हुई बरसात ने मई माह में होने बरसात का 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया?

(A) पुणे
(B)
हैदराबाद
(C)
कोलकाता
(D)
मुंबई

(D)
इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से 16 दिन पहले ही 26 मई को ही मुंबई में प्रवेश कर गया है. इतनी बारिश पिछले 50 वर्षों में नहीं देखी गई.

Q2. कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘नाइस जेंटिलमैन’ बताने वाले किस नेता ने अब उन्हें ‘सनकी’ करार दिया है?

(A) वोलोदिमीर जेलेंस्की
(B) बेंजामिन नेतन्याहू
(C) डोनाल्ड ट्रंप
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमले करने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 26 मई को उन्हें सनकी कह दिया.

Q3. पोप लियो चौदहवें ने 26 मई, 2025 को स्वयं को क्या घोषित किया?

(A) कैथोलिक
(B) रोमन
(C) प्रोटेस्टेंट
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
पोप लियो चौदहवें द्वारा स्वयं को रोमन घोषित करना कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च पोप के रूप में खुद को स्थापित करने की प्रक्रिया का अंतिम चरण था.

Q4. उत्तर प्रदेश के किस शैक्षणिक संस्थान ने अपने यहां बीटेक पाठ्यक्रम में भारतीय संविधान की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है?

(A) एमएनएनआइटी, प्रयागराज
(B) आइआइटी, कानपुर
(C) बीएचयू, वाराणसी
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) ने 2025-26 के सत्र से बीटेक के पाठ्यक्रम में भारतीय संविधान की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है.

Q5. खाड़ी के किस मुस्लिम बहुत देश में पिछले 73 वर्ष से शराब पर प्रतिबंध है, जिसे वहां 2034 में फुटबाल विश्व कप की मेजबानी के सिलसिले में हटाने की चर्चा हो रही थी?

(A) कुवैत
(B) संयुक्त अरब अमीरात
(C) बहरीन
(D) सऊदी अरब

(D)
सऊदी अरब के अधिकारियों ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि इस खाड़ी देश में शराब पर 73 वर्षों से जारी प्रतिबंध हटाने की योजना है. मीडिया में यह दावा किया गया था कि सऊदी अरब वर्ष 2034 में फुटबाल विश्व कप की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, ऐसे में वहां शराब बिक्री की योजना बनाई गई है. खाड़ी देशों में केवल सऊदी अरब और कुवैत ऐसे देश हैं, जहां शराब बिक्री पर प्रतिबंध है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Tuesday, May 27, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण