पेरिस ओलंपिक जैवलिन थ्रो : पहले ही प्रयास में नीरज चोपड़ा का जबर्दस्त थ्रो, फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

पेरिस ओलंपिक जैवलिन थ्रो : पहले ही प्रयास में नीरज चोपड़ा का जबर्दस्त थ्रो, फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Tuesday, August 6, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

Neeraj Chopra javelin throw player
Neeraj Chopra javelin throw player

भारत के जैवलिन सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना जादू चलाया। टोक्यो ओलंपिक में जीत का सिलसिला उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी बनाए रखा। मैदान में उतरते ही 26 वर्षीय नीरज ने पुरुषों के भाला फेंक स्पर्धा में इतना जबर्दस्त थ्रो किया कि वे सीधे फाइनल में प्रवेश कर गए। क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का शानदार थ्रो फेंका, जो क्वालिफिकाई करने के निर्धारित 84 मीटर के थ्रो से काफी अधिक था।

Authored By: अंशु सिंह

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

करियर का दूसरा जबर्दस्त थ्रो

पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा से उम्मीदें पहले से कई गुणा बढ़ गईं थीं। खासकर, ग्रुप ए में किशोर जेना के नौवें स्थान पर आने के बाद से हर कोई नीरज से आस लगाए बैठा था। जैसे ही ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड की शुरुआत करने नीरज आए, उन्होंने अपने करियर का दूसरा सबसे जबर्दस्त भाला फेंका। इसके पश्चात् नीरज का जवाब आया, ‘मेरी कोशिश रहती है कि अपना सर्वश्रेष्ठ दूं, क्योंकि मुझे मालूम है कि मैं अब तक अपनी तय ऊंचाई तक नहीं पहुंचा हूं। तकनीकी तौर पर या दूरी के हिसाब से मुझे अभी औऱ सुधार करना है। हां, क्वालिफाइंग मैच में शायद ये अब तक का सबसे जबर्दस्त थ्रो था। लेकिन फाइनल में अच्छा कॉम्पिटीशन होगा, ऐसी उम्मीद है।‘ निवर्तमान ओलंपिक एवं वर्ल्ड चैंपियन नीरज ने इससे पहले दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर का जैवलिन थ्रो किया था। अब से दो वर्ष पूर्व 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में उन्होंने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए 89.94 मीटर का भाला फेंका था। वहीं, टोक्यो ओलंपिक्स में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो कर गोल्ड जीता था।

फाइनल में कड़ा मुकाबला

नीरज अब फाइनल में अपना खिताब बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं, तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनेंगे। हालांकि, फाइनल में उनका मुकाबला आसान नहीं होगा। उन्हें टक्कर देने वालों में पाकिस्तान के अरशद नदीम होंगे, जिन्होंने 2023 में सिल्वर मेडल जीता था और इस बार 86.59 मीटर का जैवलिन थ्रो कर सीधे फाइनल में प्रवेश किया है। नदीम को एक ऐसा एशियाई जैवलिन थ्रो एथलीट माना जाता है, जो 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंक सकता है। इनके अलावा, जर्मनी के जूलियन वेबर भी होंगे, जिन्होंने 87.76 मीटर का भाला फेंक कर सीधे फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल में पहुंचने वाले एक औऱ खिलाड़ी दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स हैं, जिन्होंने 88.63 मीटर का भाला फेंका।

(हिंदुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका

Rank Country Total
1 USA 27 35 32 94
2 CHN 25 23 17 65
3 AUS 18 13 11 42
4 FRA 13 17 21 51
5 GBR 12 17 20 49
6 KOR 12 8 7 27
7 JPN 12 7 13 32
8 NED 10 5 6 21
9 ITA 9 10 9 28
10 GER 8 5 5 18
33 IND 0 0 3 3

अन्य खबरें

अन्य खेल खबरें