Paris Olympic 2024 : अभी भी है कइयों को उम्मीद, विनेश को जरूर मिलेगा सिल्वर मेडल

Paris Olympic 2024 : अभी भी है कइयों को उम्मीद, विनेश को जरूर मिलेगा सिल्वर मेडल

Authored By: सतीश झा

Published On: Monday, August 12, 2024

Last Updated On: Monday, August 12, 2024

पेरिस ओलपिंक में सिल्वर मेडल की आस कई भारतीयों को है। कुश्ती पहलवान विनेश को संयुक्त रूप से यह मिलेगा, इस बात को स्वयं उनके ताउ और कुश्ती गुरु महावीर फोगाट भी कह रहे हैं। आज रात इस पर फैसला आने की उम्मीद है।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Monday, August 12, 2024

खेल और इमोशन का जुड़ाव कैसा होता है, यह पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के मामले में दिखा है। तयशुदा नियमों के तहत उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया, लेकिन भारतीयों सहित कई विदेशी खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि कुश्ती में विनेश फोगाट को संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल मिल जाएगा।

उम्मीदों का दामन थामें हुए हैं महावीर फोगाट

महिला पहलवान विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही फैसला आएगा कि विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है, खेल पंचाट का फैसला भारत को हक में आएगा।

वहीं, विनेश के संन्यास लेने की घोषणा पर महावीर फोगाट ने कहा कि हमारा परिवार उनसे फैसला वापस लेने को कहेगा। हम उन्हें 2028ओलंपिक में लड़ने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।

खेल कोर्ट आज रात सुना सकता है अपना फैसला

खेल कोर्ट यानि कोर्ट ऑफ आर्बिरेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) द्वारा विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने का फैसला रविवार तक टालने के बाद महावीर फोगाट ने कहा कि सुनवाई पूरी हो चुकी है। हमें सीएएस के फैसले का इंतजार है। हमें इंतजार करते तीन दिन हो गए हैं… अब जब भी फैसला आएगा उन्हें खुशी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है, इसके लिए उनका धन्यवाद। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल जरूर मिलेगा।

(हिन्दुस्थान समाचार के इनपुट के साथ)

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका

Rank Country Total
1 USA 27 35 32 94
2 CHN 25 23 17 65
3 AUS 18 13 11 42
4 FRA 13 17 21 51
5 GBR 12 17 20 49
6 KOR 12 8 7 27
7 JPN 12 7 13 32
8 NED 10 5 6 21
9 ITA 9 10 9 28
10 GER 8 5 5 18
33 IND 0 0 3 3

अन्य खबरें

अन्य खेल खबरें