बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Bihar News
Last Updated: March 6, 2026
जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. मौजूदा अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने फिर से पर्चा भरा और उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया. ऐसे में उनके तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनने की संभावना है. इसी बीच मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू विधायकों की अहम बैठक भी बुलाई गई है.
Bihar News
Last Updated: March 5, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि संसद और विधानमंडल के दोनों सदनों का सदस्य बनने की उनकी पुरानी इच्छा थी. नई सरकार को वे पूरा सहयोग देंगे, जबकि उनके बेटे Nishant Kumar की राजनीतिक भूमिका पर भी चर्चा तेज है.
Bihar News
Last Updated: March 3, 2026
होली से पहले जेडीयू नेताओं के बयान ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. मुख्यमंत्री के बेटे की संभावित एंट्री को लेकर पार्टी के भीतर तैयारी के संकेत मिल रहे हैं. युवा नेतृत्व, संगठनात्मक बदलाव और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Bihar News
Last Updated: February 25, 2026
Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासत तेज है, लेकिन जेडीयू के दो वरिष्ठ नेताओं ने साफ कर दिया है कि कानून लागू रहेगा. नेताओं का कहना है कि किसी भी तरह का नशा बिहार के हित में नहीं है और सरकार दबाव में आकर फैसला बदलने वाली नहीं है.
Bihar News
Last Updated: February 20, 2026
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा चुनाव का गणित पूरी तरह बदल गया है. पांच सीटों में चार पर जीत तय मानी जा रही है, लेकिन असली मुकाबला पांचवीं सीट को लेकर है. इस सीट का फैसला सात विधायकों के हाथ में है, जो एनडीए और इंडिया ब्लॉक के लिए किंगमेकर बने हुए हैं. जानिए ये कौन विधायक हैं?
Bihar News
Last Updated: February 9, 2026
बिहार की राजनीति में तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जीतनराम मांझी की बेटी के जन्म पर दी गई बधाई के बाद रिश्तों को लेकर अफवाहें तेज हुईं. तेजप्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी दावों को झूठा बताया, साजिश का आरोप लगाया और मानसिक तनाव, डिप्रेशन व कानूनी कार्रवाई की बात कही.
Bihar News
Last Updated: February 7, 2026
Pappu Yadav Arrested: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की 31 साल पुराने किराए के मकान विवाद में गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. कोर्ट के वारंट पर हुई आधी रात की कार्रवाई, समर्थकों का हंगामा और पप्पू यादव के लगाए गए गंभीर राजनीतिक आरोप इस मामले को सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि सियासी मुद्दा भी बना रहे हैं. जानिए पूरी वजह…..
Bihar News
Last Updated: February 4, 2026
Bihar Kanya Utthan Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक पास बेटियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है. उच्च शिक्षा के दौरान बढ़ते खर्च को देखते हुए सरकार 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योग्य छात्राएं सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें. जान लीजिए कैसे मिलेगा फायदा?
Bihar News
Last Updated: January 20, 2026
World Largest Shivling: बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित किया गया है. यह 33 फीट ऊंचा, 210 टन वजनी और ग्रेनाइट से निर्मित है, जिसमें 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग भी शामिल हैं. स्थापना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा और पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक हुआ. यह शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में है, जो 270 फीट ऊंचा होगा और कुतुब मीनार से भी ऊंचा साबित होगा.
Bihar News
Last Updated: January 19, 2026
Patna Neet Student Murder: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की छात्रा की मौत ने बिहार में सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपराधियों को संरक्षण दे रही है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा. मामले की जांच एसआईटी कर रही है, जबकि विपक्ष और सांसद सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.





