States News
सीएम के रूप में सैनी का शपथ, भाजपा ने ऐसे दिखाई अपनी शक्ति
सीएम के रूप में सैनी का शपथ, भाजपा ने ऐसे दिखाई अपनी शक्ति
Authored By: सतीश झा
Published On: Thursday, October 17, 2024
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकुला में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे, जिन्होंने सैनी को शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में नेताओं और समर्थकों की उपस्थिति ने इसे एक भव्य और महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजन बना दिया। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के अगले कार्यकाल के लिए लोगों की उम्मीदें और योजनाएं निर्धारित की गई हैं।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के साथ उनकी नई मंत्रिमंडल टीम के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। पंचकुला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के प्रमुख सहयोगी नेता जैसे चंद्रबाबू नायडू, ललन सिंह, अजित पवार, एकनाथ शिंदे, और पवन कल्याण मंच पर मौजूद रहे।
इन लोगों ने ली मंत्रीपद की शपथ
पंजाबी: अनिल विज
दलित: कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी
ब्राह्मण: अरविंद शर्मा, गौरव गौतम
जाट: श्रुति चौधरी, महिपाल ढांडा
ओबीसी: राव नरबीर सिंह, आरती राव, रणबीर सिंह गंगवा, राजेश नागर गुरजकर
बनिया: विपुल गोयल
राजपूत: श्याम सिंह राणा
#हरियाणा– प्रदेश में लगातार तीसरी बार बनी #भाजपा की सरकार| नायब सिंह सैनी ने ली दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ| उनके मंत्रियों ने भी ली शपथ|#NayabSinghSaini #Haryana #NewCM pic.twitter.com/9fxZvlYR5V
— Galgotias Times (@galgotiastimes) October 17, 2024
भाजपा ने 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार बनाई सरकार
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है। नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली, जिससे भाजपा को राज्य में एक अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल मिला है। सैनी के साथ उनके मंत्रिमंडल के 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की, जिनमें 6 कैबिनेट मंत्री और 7 राज्यमंत्री शामिल हैं। इस मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन को साधने की भी कोशिश की गई है।
कैबिनेट मंत्रियों में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा शामिल हैं, जबकि विपुल गोयल और अरविंद शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्रिमंडल के गठन में विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है, जिससे सभी वर्गों को सरकार में समुचित भागीदारी मिले।
ये भी पढ़े: पहली बार अमित शाह को पार्टी पर्यवेक्षक बनाने की जरूरत क्यों पड़ी
लोगों की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खड़ी
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “ये एक अप्रत्याशित और ऐतिहासिक जीत है…हरियाणा की जनता ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का साथ नहीं दिया… NDA का साथी होने के नाते मैं ये विश्वास दिलाता हूं कि अगले 5 सालों में भाजपा के नेतृत्व वाली ये सरकार हरियाणा के लोगों की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खड़ी उतरेगी।”