जम्मू और कश्मीर न्यूज़ (Jammu And Kashmir News)
JK News
Last Updated: September 17, 2024
जम्मू और कश्मीर के सात जिले बुधवार को 10 साल में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे। पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के दोनों ओर स्थित इन जिलों में केंद्र शासित प्रदेश के पहले चरण के मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह चुनाव खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से यह जम्मू और कश्मीर का पहला विधानसभा चुनाव है। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद केंद्र ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया था और तब से यह पहला मौका है जब स्थानीय विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
JK News
Last Updated: May 1, 2025
पहले चरण में कुल 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना होना है। इसके लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव आयोग के मुताबिक इन 24 सीटों पर कुल 219 उम्मीदवार मैदान में हैं।
JK News
Last Updated: September 8, 2024
उमर अब्दुला ने स्पष्ट किया कि अगर निर्णय राज्य सरकार के हाथ में होता, तो फांसी का आदेश कभी नहीं दिया जाता। उमर ने जोर देकर कहा, "मुझे नहीं लगता कि अफजल गुरु को फांसी देने से कोई उद्देश्य हासिल हुआ। यह कदम केवल भावनाओं को भड़काने का काम कर गया और इससे राज्य में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया।"
JK News
Last Updated: May 1, 2025
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 6 सितंबर को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। इसमें भूमिहीनों को जमीन से लेकर किसान सम्मान निधि 10 हजार रुपए देने आदि का वादा किया गया है। जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और अलगाववाद से मुक्त करने से लेकर जम्मू-कश्मीर को आईटी हब बनाने तक का वादा है।
JK News
Last Updated: September 3, 2024
संघ की शिक्षा-दीक्षा में पले बढ़े भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में सक्रिय हो चुके हैं। पार्टी को घाटियों के हर घर तक पहुंचाना इनका लक्ष्य है। नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुला ने राम माधव और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को लेकर ताजा बयान दिया है। यह भी राम माधव की सक्रियता को दिखाता है।
JK News
Last Updated: October 3, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की पार्टी उस जोश-खरोस के साथ चुनाव नहीं लड़ रही है, जैसे अन्य पार्टियां लड़ रही है। इस कारण, इसका कहीं न कहीं प्रतिकूल प्रभाव भाजपा को पड़ने वाला है।
JK News
Last Updated: August 30, 2024
समय से चुनाव का बहिष्कार करने वाले घाटी के अलगाववादी नेता इस विचानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कई अलगाववादी नेता तो चुनाव भी लड़ रहे हैं। इन अलगाववादी नेताओं ने चुनाव में हिस्सा लेने के लिए राजनीतिक पार्टी का गठन भी किया है।
National
Last Updated: August 27, 2024
भाजपा ने कल यानी 26 अगस्त को 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जम्मू में पार्टी नेताओं के विरोध के बाद उस सूची को वापस ले लिया गया था। आज जब तीसरी सूची जारी की गई, उसमें लगभग सभी पहली सूची वाले ही नाम हैं।
JK News
Last Updated: August 23, 2024
धारा 370 हटने के 5 साल बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहा है। केंद्र सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनाव आयोग सुरक्षा की पूरी तैयारी कर चुकी है। नए समीकरण में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अन्य पार्टियां भी चुनावी मैदान में अपना ताल ठोंक रही हैं।
JK News
Last Updated: August 21, 2024
19 अगस्त को जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का विजन डॉक्युमेंट्स जारी किया है। इसमें पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को 12 गारंटी दी है।





