राज्यवार खबरें (States News)
Delhi News
Last Updated: July 18, 2025
राजनीति के मंच पर एक नई पटकथा लिखी जा रही है. जिसमें किरदार वही पुराने हैं, लेकिन शक की परछाइयां गहराती जा रही हैं. दिल्ली की सत्ता संभालने वाले 'आप' नेता अब एक बार फिर ईडी की निगाहों में हैं. अस्पताल निर्माण से लेकर सीसीटीवी और शेल्टर होम प्रोजेक्ट तक, हर योजना में घोटाले की गूंज सुनाई दे रही है. सवाल उठ रहे हैं, सबूत जुटाए जा रहे हैं और तफ्तीश की आहट तेज़ हो चुकी है. क्या अब जनता के नाम पर हुआ विकास एक छलावा बन चुका है? या फिर ये सिर्फ एक राजनीतिक शतरंज की नई चाल है?
Bihar Naws
Last Updated: July 17, 2025
बिहार की फिजाओं में कुछ तो है, यहां अपराध सिर्फ अपराध नहीं होता, वो राजनीति की छाया में पलता है, बढ़ता है और फिर गोलियों की शक्ल में फूटता है. पटना का पारस अस्पताल, जो कभी इलाज की उम्मीद था, अब एक गैंगवॉर का मैदान बन गया. चंदन मिश्रा एक नाम जो बिहार के आपराधिक इतिहास में दर्ज है. उसकी हत्या अस्पताल के अंदर होना, सिर्फ एक वारदात नहीं, एक संकेत है. ये संकेत है उस अदृश्य लड़ाई का, जो सत्ता, साजिश और संगठित जुर्म के धागों से बुनी जाती है. जहां अस्पताल भी अब स्क्रिप्ट का हिस्सा हैं… और गोली, क्लाइमैक्स.
Jharkhand New
Last Updated: July 16, 2025
झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के जागेश्वर विहार अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कुंवर मांझी सहित दो नक्सली ढेर कर दिए गए, जबकि कोबरा 209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया.
States News
Last Updated: July 15, 2025
ओडिशा के बालासोर में एक छात्रा की संदिग्ध मौत ने राज्य की राजनीति को उबाल पर ला दिया है. यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद आत्मदाह कर चुकी छात्रा की मौत पर विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने इसे “सिस्टम की हत्या” बताया, वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने 17 जुलाई को राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है. विपक्ष का आरोप है कि प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से यह त्रासदी हुई. अब यह मामला महिला सुरक्षा से लेकर सरकार की नैतिक जिम्मेदारी तक, हर मोर्चे पर सवाल उठा रहा है.
Punjab News
Last Updated: July 22, 2025
Punjab State Lottery Rakhi Bumper 2025 in Hindi: पंजाब स्टेट लाटरी राखी बम्पर, रक्षाबंधन पर करोड़पति बनने का सुनहरा मौका लेकर आई है. पहला इनाम ₹7 करोड़ है, जिसकी ड्रॉ तिथि 16 अगस्त 2025 तय की गई है. टिकट बिक्री 23 जून से शुरू हो चुकी है, जिसकी कीमत ₹500 है. टिकट अधिकृत एजेंटों और वेबसाइटों से खरीदे जा सकते हैं. परिणाम आधिकारिक पोर्टलों और समाचार पत्रों में घोषित किया जाएगा. पंजाब स्टेट राखी बंपर लॉटरी 2025 पारदर्शी प्रक्रिया, आकर्षक पुरस्कार और सीमित टिकटों की वजह से एक शानदार अवसर बन चुकी है. तो इस रक्षाबंधन, किस्मत आज़माइए और अपने सपनों को साकार करने का मौका न गंवाइए.
Maharashtra News
Last Updated: July 11, 2025
बेशक हर भारतीय अपनी स्थानीय भाषा के प्रति अपने प्यार को दिखाता और जताता होगा, लेकिन अन्य भाषा के प्रति नफरत यह किसी भी व्यक्ति के मानसिक दिवालिया होने का प्रतीक है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: July 8, 2025
संजय निषाद ने फर्जी बाबाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा- "अब कानून का डंडा चलेगा, ढोंगियों की दुकाने बंद होंगी." साथ ही ओवैसी पर सीधा वार करते हुए बोले- "जालीदार टोपी वाले मुसलमानों को अंधे कुएं में ढकेल रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार उन्हें रोशनी दिखाएगी." उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला- "60 साल में मुसलमानों को वोट के बदले गरीबी मिली, अब उन्हें हक और सम्मान मिलेगा." आदिवासी राष्ट्रपति पर भी बोले- "मोदी सरकार ने इतिहास रच दिया."
Maharashtra
Last Updated: July 5, 2025
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की दो दशकों बाद हुई ऐतिहासिक एकजुटता ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल मचा दी है. "विजय रैली" में उद्धव ठाकरे ने मराठी भाषा, संस्कृति और राज्य के हितों की रक्षा के लिए राज ठाकरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया. उन्होंने हिंदी थोपे जाने का विरोध करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए और आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगियों का सिर्फ इस्तेमाल करती है. यह साझा मंच मराठी अस्मिता के पक्ष में एक बड़ा संदेश है, जो आगामी चुनावों में राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है.
Maharashtra New
Last Updated: July 5, 2025
राजनीति का कोई स्थायी चरित्र नहीं होता है. दो दशक पहले बाल ठाकरे (Bal Thackeray) के परिवार में फूट हुआ. कई बार कोशिशें हुईं, लेकिन उद्धव (Udhav Thackeray) और राज ठाकरे (Raj Thackeray) को एक साथ कोई नहीं कर पाया. समय का पहिया घूमा और अचानक भाजपा नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) का विरोध करते-करते उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर आ गए. इसे महाराष्ट्र की राजनीति का एक नया अध्याय माना जा रहा है.
Maharashtra News
Last Updated: June 30, 2025
महाराष्ट्र में पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में हिंदी को लागू करने को लेकर उठे विरोध के बीच राज्य सरकार ने तीन भाषा नीति पर जारी किए गए दो सरकारी आदेशों को रद्द कर दिया है. सरकार के इस फैसले को विपक्ष के दबाव के बाद लिया गया कदम माना जा रहा है, जहां सरकार पर हिंदी "थोपने" का आरोप लगाया गया था.












