राज्यवार खबरें (States News)
Delhi News
Last Updated: April 27, 2025
AAP सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को BJP नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उन आरोपों के संदर्भ में है, जिसमें कहा गया था कि सिंह की पत्नी का दिल्ली में वोट अवैध था। इस पर मनोज तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इसका करारा जवाब देंगे और दोषियों को सजा मिलेगी।
Madhya Pradesh News
Last Updated: January 1, 2025
नए साल के पहले दिन मध्य प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों, जैसे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, और चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर, में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में नए साल की शुरुआत को शुभ बनाने के लिए विशेष भस्मारती का आयोजन किया गया।
Delhi News
Last Updated: April 27, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रही नई घोषणाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सवाल खड़े कर रहे हैं। पहले किए गए वादों को पूरा नहीं करने और भ्रष्टाचार को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल दाग रहे हैं।
West Bengal News
Last Updated: January 1, 2025
तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को पूरे पश्चिम बंगाल में अपने 28वें स्थापना दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के अधिकारों और आम जनता की भलाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से व्यक्त किया।
Maha Kumbh Fair
Last Updated: January 1, 2025
गोवर्धनमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने की महाकुम्भ की व्यवस्था के लिए सरकार की प्रशंसा। कहा- मुख्यमंत्री के अवलोकन से धर्मावलंबियों का हौसला और मनोबल हो रहा प्रबल, साधना, यज्ञ और तप के लिए अनुकूल माहौल। प्रदेश को मिलेगा महाकुम्भ में अनुष्ठान का पुण्य, सीएम की यश, कीर्ति, मान, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए करेंगे विशेष प्रार्थना।
Himachal Pradesh News
Last Updated: April 26, 2025
हिमाचल प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर है। सोमवार की रात प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति जिले में तो न्यूनतम तापमान -17.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। राज्य के छह प्रमुख शहरों में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। समधो में न्यूनतम तापमान -12.6 डिग्री, कुकुमसेरी में -12.8 डिग्री, केलंग में -8.3 डिग्री, कल्पा में -3.6 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.9 डिग्री, मनाली में 2.2 डिग्री और शिमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।












