राज्यवार खबरें (States News)
Delhi News
Last Updated: January 6, 2025
राजनीति में अक्सर नेताओं के बयानों का स्तर बहस का विषय बन जाता है, खासकर जब वे महिलाओं के संदर्भ में विवादित टिप्पणियां करते हैं। चाहे वह लालू प्रसाद यादव का "हेमामालिनी के गाल जैसी सड़कें" वाला बयान हो या रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर हालिया बयान, ये टिप्पणियां कई सवाल खड़े करती हैं।
Uttar Pradesh News
Last Updated: January 6, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह जी भारत मां के महान सपूत, राष्ट्रभक्त व रामभक्त थे। 1932 में अलीगढ़ के एक छोटे से गांव में आज ही के दिन सामान्य किसान परिवार में उनका जन्म हुआ था। बाल्यकाल से ही देश की आजादी की लड़ाई को देखने, स्वतंत्रता के बोध व भावी भारत के निर्माण में हमारी क्या भूमिका होगी, इन संस्कारों से ओतप्रोत बालक कल्याण सिंह ने उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामान्य शाखा से लेकर आगे के कार्यक्रमों के माध्यम से खुद को राष्ट्रभक्ति के सांचे में ढाला था। किसान, शिक्षक, 1977 में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, विधायक, सांसद, दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री व दो राज्यों के राज्यपाल के रूप में उनकी कार्यकुशलता, कर्मठता व प्रशासनिक क्षमता की दक्षता को हर किसी ने स्वीकार किया।
Maha Kumbh Fair
Last Updated: January 5, 2025
तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पर अखाड़ों के तंबू सज चुके हैं। एक ओर सनातन धर्म के अनुयायी पवित्र त्रिवेणी में स्नान के लिए आतुर हैं, तो दूसरी ओर अखाड़ों की 52 मढ़ियों के संत अपनी-अपनी साधना में लीन हैं। इन संतों के दर्शन मात्र से श्रद्धालु स्वयं को धन्य मान रहे हैं। लेकिन ये मढ़ियां क्या हैं, इसका महत्व क्या है?
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतारा गया है।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अपने उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ नेता अलका लांबा को मैदान में उतारा है। लांबा का मुकाबला आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार आतिशी से होगा। अपनी उम्मीदवारी पर बोलते हुए लांबा ने कहा कि 2015 और 2020 के चुनाव आप पार्टी के लिए एक लहर की तरह थे, जिसमें उन्हें ऐतिहासिक सफलता मिली। उन्होंने कहा, "दिल्ली में उन्हें जितनी सीटें मिलीं, उतनी कभी किसी को नहीं मिलीं। लेकिन इसका नतीजा यह हुआ कि आज दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है। हमें अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की जरूरत है।"
Uttar Pradesh News
Last Updated: January 4, 2025
अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने एक बड़ा बयान देते हुए अपनी राजनीतिक लड़ाई को और तेज कर दिया है। पल्लवी ने साफ किया है कि वह अपने पिता और अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की विरासत को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने अपने भाई और अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल के खिलाफ खुलकर मुकाबले का ऐलान किया है।
Delhi News
Last Updated: January 4, 2025
आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगामी 2025 विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए एक बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप की सरकार सत्ता में वापस आती है, तो दिल्लीवासियों के बढ़े हुए पानी के बिल माफ कर दिए जाएंगे।
Uttar Pradesh News
Last Updated: January 4, 2025
योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। झांसी और जालौन को जोड़ने वाला 115 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना को हरी झंडी दी गई है। यह पहल क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बुंदेलखंड का यह कायाकल्प न केवल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Maha Kumbh Fair
Last Updated: January 4, 2025
महाकुंभ के पहले संगम क्षेत्र में पूजन सामग्री की दुकानें सज रही हैं। धर्म और अध्यात्म के ज्ञाता इस बात का दावा कर रहे हैं कि महाकुंभ में सबसे अधिक धार्मिक पुस्तकों की मांग होगी। इसके अलावा, पूजा की सामग्री, दीपक और भगवान की मूर्तियों की भी मांग (Mahakumbh 2025) होगी।
Uttar Pradesh News
Last Updated: January 4, 2025
कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नए साल के पहले जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।












