वोटर लिस्ट को लेकर आमने सामने AAP और BJP के ये नेता

वोटर लिस्ट को लेकर आमने सामने AAP और BJP के ये नेता

Authored By: सतीश झा

Published On: Thursday, January 2, 2025

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

Voter list ko lekar AAP aur BJP ke beech takraar, leaders face off
Voter list ko lekar AAP aur BJP ke beech takraar, leaders face off

AAP सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को BJP नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उन आरोपों के संदर्भ में है, जिसमें कहा गया था कि सिंह की पत्नी का दिल्ली में वोट अवैध था। इस पर मनोज तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इसका करारा जवाब देंगे और दोषियों को सजा मिलेगी।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

दिल्ली में वोटर लिस्ट को लेकर AAP और BJP के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। वोटर लिस्ट को लेकर दोनों पक्षों के बीच इस तरह की बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप अब राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन चुके हैं।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने AAP नेता संजय सिंह द्वारा उनके खिलाफ मानहानि नोटिस भेजे जाने पर कहा, “हद हो गई कि अब अपराधी मानहानि के नोटिस भेज रहे हैं। ये बहुत अच्छा है क्योंकि अब इसमें और भी बातें होंगी, पूरी जांच होगी और दोषी को सजा मिलेगी, जहां भी चुनाव होता है, वे वहां वोटर बन जाते हैं, क्या हमारे देश का लोकतंत्र इसकी अनुमति देता है ? अगर वे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के बल पर चुनाव जीत रहे थे, जब हमने फर्जी मतदाताओं की पहचान शुरू की तो उनकी परेशानी दिख रही है, क्या संजय सिंह 2024 में ही दिल्ली आए हैं ? जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होता है तो वे वहां के वोटर होते हैं, जब दिल्ली में चुनाव होता है तो वे यहां के वोटर होते हैं, अब जांच होगी और सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

संजय सिंह ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी को झूठ का स्वामी बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में व्यापक चुनावी धोखाधड़ी की है। भाजपा ने यह दावा किया था कि सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर सहित कई निर्वाचन क्षेत्रों में अपना नामांकन कराया था।

संजय सिंह ने अपने कानूनी नोटिस में कहा, “बिना किसी विश्वसनीय आधार के, आपने दावा किया कि श्रीमती अनीता सिंह कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, विशेष रूप से सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली में।” नोटिस में यह भी कहा गया कि इन आरोपों को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों पर प्रचारित किया गया, जिससे सिंह और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़े : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: चर्चा में क्यों आई नई दिल्ली और जंगपुरा की सीट

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य राज्य खबरें