‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ का खतरा! एक हफ्ते में दूसरा चक्रवात, आंध्र-तेलंगाना समेत कई राज्यों में अलर्ट

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Monday, November 2, 2026

Categories: Weather

Last Updated On: Monday, November 2, 2026

चक्रवात मुरासु का खतरा
चक्रवात मुरासु का खतरा

चक्रवाती तूफान अर्नब की तबाही से उबरने की कोशिश कर रहे तटीय राज्यों पर एक और तूफान का खतरा मंडराने लगा है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मुरासु ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत चार राज्यों को झकझोर सकता है.

Categories: Weather

Authored By: Rajeev Mandal

Last Updated On: Monday, November 2, 2026

एक हफ्ते के भीतर बंगाल की खाड़ी में यह दूसरा चक्रवाती तूफान है. मुरासु (Cyclone Murasu) के तीन नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने की आशंका है. इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के असर से आंध्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तीन नवंबर को हवा चलने की चेतावनी

कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, मुरासु के तट से टकराते समय समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठ सकती हैं. इससे आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है. भारत ने इस तूफान को मुरासु नाम दिया है.

ओडिशा में हाई अलर्ट

ओडिशा सरकार ने मुरासु से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं. निचले इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया है. अर्नब के कारण गंजाम और गजपति जिलों में पहले से ही बचाव कार्य जारी है.

अब तक क्या हुआ

‘चक्रवात अर्नब’ ने 28 अक्टूबर की रात आंध्र प्रदेश के नरसापुर – यनम’ तट पर लैंडफॉल किया था. उस वक्त हवा की रफ्तार 125-135 किमी/घंटा थी, झोंके 150 किमी/घंटा तक गए थे.

आंध्र प्रदेश में नुकसान:

  • 5 से 7 लोगों की मौत, 1 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट
  • 3.5 लाख हेक्टेयर में फसल डूबी / खराब
  • 2,425 किमी सड़कें टूटीं और करीब 15,000 बिजली के पोल गिरे
  • सरकार के शुरुआती आंकलन में ‘₹4,600 से ₹4,764 करोड़’ का नुकसान. केंद्र की 7 सदस्यीय टीम आंध्र में नुकसान का आकलन कर रही है.

ओडिशा में नुकसान:

  • 6 की मौत, 10 लोग अभी भी लापता, मरने वाले ज्यादातर गंजाम और गजपति जिले में लैंडस्लाइड से मरे
  • 1.18 लाख लोग प्रभावित, 75,388 हेक्टेयर फसल और 1,672 घरों को नुकसान
  • गंजाम-कंधमाल बॉर्डर का ‘गिडिपाबाली गांव’ पूरा नक्शे से गायब हो गया – पहाड़ से मलबा आने से 26 लोगों की बस्ती दब गई, पूरे राज्य में 10 जगह लैंडस्लाइड हुईं
  • ओडिशा सरकार ने हर प्रभावित परिवार को 50 किलो चावल + ₹2,500 और घर / फसल के लिए अलग मुआवजा का पैकेज घोषित किया है.
About the Author: Rajeev Mandal
Leave A Comment

खास आकर्षण