ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत-अमेरिका का बड़ा युद्धाभ्यास, दो मोर्चों पर दिखेगा सैन्य तालमेल

Authored By: Nishant Singh

Published On: Monday, August 24, 2026

Last Updated On: Monday, August 24, 2026

India US Military Exercise के दौरान भारत अमेरिका का सैन्य युद्धाभ्यास
India US Military Exercise के दौरान भारत अमेरिका का सैन्य युद्धाभ्यास

सितंबर 2026 में भारत और अमेरिका ‘युद्ध अभ्यास’ के 22वें संस्करण में पहली बार दो अलग-अलग मोर्चों पर साथ सैन्य प्रशिक्षण करेंगे. औली और महाजन में करीब 700 सैनिक हिस्सा लेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला बड़ा अभ्यास होगा, जिसमें अपाचे हेलीकॉप्टर और लंबी दूरी के सटीक हथियार भी शामिल होंगे.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Monday, August 24, 2026

India US Military Exercise: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और अमेरिका की सैन्य साझेदारी एक और अहम पड़ाव की ओर बढ़ रही है. सितंबर 2026 में दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ के 22वें संस्करण का आयोजन करेंगे. खास बात यह है कि इस बार अभ्यास एक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के औली और राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा. दोनों देशों के करीब 350-350 सैनिक इसमें हिस्सा लेंगे और लगभग तीन सप्ताह तक साझा युद्ध प्रशिक्षण करेंगे.

पहाड़ से रेगिस्तान तक होगी युद्ध की तैयारी

इस अभ्यास की सबसे खास बात इसका भौगोलिक दायरा है. औली एलएसी से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां सैनिकों को ऊंचाई वाले इलाकों में ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं, राजस्थान की महाजन रेंज पाकिस्तान सीमा के करीब है. यानी भारतीय और अमेरिकी सैनिक एक साथ पहाड़ी और रेगिस्तानी, दोनों तरह के युद्धक्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को परखेंगे.

औली में हाई-अल्टीट्यूड वॉरफेयर पर जोर

उत्तराखंड में होने वाले अभ्यास के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध की चुनौतियों पर खास ध्यान रहेगा. कठिन मौसम, कम ऑक्सीजन और पहाड़ी भूभाग के बीच सैनिकों की ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत करने के लिए विशेष ड्रिल कराई जाएगी. हाल के हिमालयी सैन्य अनुभवों को देखते हुए यह ट्रेनिंग दोनों सेनाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

महाजन में गरजेंगे हथियार

राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास का स्वरूप ज्यादा आक्रामक और तकनीकी होगा. यहां लाइव-फायरिंग, मैकेनाइज्ड ऑपरेशन, आर्टिलरी फायर और एयर-ग्राउंड इंटीग्रेशन जैसी गतिविधियां होंगी. सैनिक सटीक हमलों, क्लोज एयर सपोर्ट और तेजी से जवाबी कार्रवाई के बीच बेहतर तालमेल बनाने का अभ्यास करेंगे.

पहली बार अपाचे और लॉन्ग-रेंज हथियार

इस बार ‘युद्ध अभ्यास’ में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पहली बार AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर और लंबी दूरी तक सटीक हमला करने वाले हथियारों को अभ्यास का हिस्सा बनाया जाएगा. इससे संयुक्त सैन्य अभियानों में एयर पावर, सटीक निशाने और जमीन पर मौजूद सैनिकों के बीच तालमेल को परखा जा सकेगा.

2004 से बदलता गया ‘युद्ध अभ्यास’

भारत-अमेरिका का ‘युद्ध अभ्यास’ वर्ष 2004 में शुरू हुआ था. शुरुआत में इसका फोकस मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों पर था, लेकिन समय के साथ इसका दायरा काफी बढ़ा है. अब इसमें पारंपरिक युद्ध, हाई-अल्टीट्यूड ऑपरेशन, मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसी परिस्थितियों की ट्रेनिंग भी शामिल होती है. 2025 का संस्करण अमेरिका के अलास्का में आयोजित किया गया था.

सिर्फ अभ्यास नहीं, रणनीतिक संदेश भी

दो संवेदनशील सीमाई क्षेत्रों के करीब होने वाला यह अभ्यास महज सैन्य ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है. इससे भारत और अमेरिका के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन और साझा सैन्य तैयारियों को मजबूती मिलेगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में होने वाला यह पहला बड़ा भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास दोनों देशों की बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को भी रेखांकित करता है. पहाड़ से लेकर रेगिस्तान तक साथ ट्रेनिंग करने से दोनों सेनाओं के बीच भरोसा और समन्वय और मजबूत होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- Trump Tariffs: भारत पर फिर टैरिफ का खतरा, ट्रंप की नई व्यापारिक रणनीति से बढ़ी चिंता, 60 देशों पर अमेरिका की नजर

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें