वेनेजुएला में विपक्षियों पर वार

वेनेजुएला में विपक्षियों पर वार

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Saturday, April 13, 2024

Last Updated On: Thursday, June 20, 2024

nicolas maduro
nicolas maduro

वेनेजुएला में चुनाव नजदीक हैं। विपक्षियों का आरोप है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनके नजदीकियों ने अपने विरोधियों के खिलाफ साजिश बुनना और उनकी अवैध गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। जनवरी से अबतक सरकार ने तीस से अधिक महत्वपूर्ण लोगों को जेल में डाला है जिसमें मानवाधिकार कार्यकर्ता, विपक्षी नेता वगैरह शामिल हैं। [...]

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Last Updated On: Thursday, June 20, 2024

वेनेजुएला में चुनाव नजदीक हैं। विपक्षियों का आरोप है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनके नजदीकियों ने अपने विरोधियों के खिलाफ साजिश बुनना और उनकी अवैध गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। जनवरी से अबतक सरकार ने तीस से अधिक महत्वपूर्ण लोगों को जेल में डाला है जिसमें मानवाधिकार कार्यकर्ता, विपक्षी नेता वगैरह शामिल हैं। सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बहुत से लोग घायल भी हुये हैं।राष्ट्रपति  2013 से सत्ता में हैं। यहां सरकार का कार्यकाल 6 साल के लिए होता है। वेनेजुएला मानवाधिकार समूह प्रोविया के जनरल को आडीर्नेटॅर ऑस्कर मुरिलो ने कहा कि सरकारी अधिकारी सामान्य सी भी सरकार विरोधी गतिविधि पर लगाम लगाने के लिए पुलिस, सेना का दमनकारी तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। 

पाकिस्तान में दो युवतियों को मिली मौत की सजा

पाकिस्तान में ईशनिंदा पर मौत की सजा होती आई है पर किसी ने ईशनिंदा की है यह फैसला खुद कर के उस कथित ईशनिंदक की हत्या करने पर हत्यारे को धर्म सम्मत कार्य के नाम पर अदालत से राहत नहीं मिली। एमेनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि 2020 के बाद महिला को सजा ए मौत देने की पहली घटना है। जिला अदालत ने 23 और 24 साल की दो युवतियों को मौत की और एक 16 साल की लड़की को उम्र कैद की सजा सुनाई। उत्तरपश्चिमी खैबर पख्तूनवा प्रांत के डेरा इस्माइल खान के एक मदरसे में पढने वाली इन युवतियों को उसकी सहपाठी ने बताया कि उसने 18 वर्षीय अध्यापिका सफूरा बीवी को सपने में ईशनिंदा करते हुए देखा है।उसे मारने पर जन्नत मिलेगी। यह सुन कर दोनो युवतियों ने मदरसे के दरवाजे के पास ही सफूरा बीवी को लाठियों से पीटने के बाद गला चीर दिया। पकिस्तानियों का एक वर्ग इन युवतियों के समर्थन में उठ खड़ा हुआ है।

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें