Special Coverage
Will Smith Controversy: थप्पड़ कांड से लेकर सेक्शुअल हैरेसमेंट तक, जानें विवादों की पूरी लिस्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Friday, January 2, 2026
Last Updated On: Friday, January 2, 2026
हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ (will smith x brian king joseph) एक बार फिर विवादों में हैं. ऑस्कर थप्पड़ कांड के बाद अब उन पर यौन उत्पीड़न, प्रतिशोध और गलत तरीके से नौकरी से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. 2025 के म्यूजिक टूर से जुड़ा यह मामला सुर्खियों में है. जानिए विल स्मिथ से जुड़े सभी बड़े विवादों की पूरी कहानी.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Friday, January 2, 2026
Will Smith Controversy: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ अपनी शानदार एक्टिंग और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं. भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. लेकिन बीते कुछ सालों में विल स्मिथ का नाम जितना फिल्मों के लिए नहीं, उतना विवादों के लिए चर्चा में रहा है.
ऑस्कर 2022 में क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ मारने की घटना के बाद उनकी छवि को बड़ा झटका लगा था. अब एक बार फिर विल स्मिथ गंभीर आरोपों के घेरे में हैं. वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, प्रतिशोध और गलत तरीके से नौकरी से निकालने का मुकदमा दायर किया है. यह मामला उनके 2025 के “Based on a True Story” टूर से जुड़ा बताया जा रहा है.
इसके अलावा, हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान सिंगर इंडिया मार्टिनेज को चूमने की कोशिश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. ऐसे में सवाल उठता है kf क्या विल स्मिथ का करियर एक बार फिर खतरे में है? आइए जानते हैं उनसे जुड़े तमाम विवादों की पूरी लिस्ट.
वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ के आरोप
हॉलीवुड से जुड़ा एक बड़ा विवाद इन दिनों चर्चा में है. मशहूर वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने अभिनेता विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में यौन उत्पीड़न, प्रतिशोध और गलत तरीके से नौकरी से हटाए जाने जैसे आरोप शामिल हैं. यह पूरा केस साल 2025 के “Based on a True Story” टूर से जुड़ा बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रायन किंग जोसेफ ने विल स्मिथ और Treyball Studios Management के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है.
ब्रायन का कहना है कि नवंबर 2024 में उन्हें पहली बार San Diego में एक शो के लिए विल स्मिथ ने हायर किया था. इसके बाद उन्हें 2025 के टूर का हिस्सा बनने का ऑफर मिला और साथ ही विल स्मिथ के अपकमिंग म्यूजिक एल्बम में योगदान देने का भी न्योता दिया गया था. याचिका में दावा किया गया है कि समय बीतने के साथ विल स्मिथ का व्यवहार बदलने लगा और उन्होंने निजी रिश्ते की ओर इशारा करने वाली बातें कहना शुरू कर दीं. ब्रायन के मुताबिक, विल स्मिथ ने उनसे कहा था कि उनके और ब्रायन के बीच एक खास कनेक्शन है, जो किसी और के साथ नहीं है.
मार्च 2025 की घटना पर सबसे ज्यादा जोर
मुकदमे में मार्च 2025 में हुई एक घटना को सबसे अहम बताया गया है, जो टूर के पहले चरण के दौरान सामने आई थी. ब्रायन किंग जोसेफ ने कोर्ट को बताया कि उस समय वह Las Vegas में टूर टीम के साथ एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां बैंड और क्रू के सभी सदस्यों के लिए कमरे बुक किए गए थे. ब्रायन का दावा है कि इसी दौरान कुछ घंटों के लिए उनका बैग अचानक गायब हो गया था, जिसमें होटल के कमरे की चाबी भी रखी हुई थी. बाद में यह बैग मैनेजमेंट की ओर से उन्हें वापस लौटा दिया गया. ब्रायन का आरोप है कि उस दौरान उनके होटल कमरे तक पहुंच केवल मैनेजमेंट के कुछ ही लोगों के पास थी, जिससे उन्हें पूरे मामले को लेकर शक और गहराता चला गया.
होटल कमरे से जुड़ा चौंकाने वाला दावा
ब्रायन किंग जोसेफ का कहना है कि उसी रात जब वह अपने होटल कमरे में वापस लौटे, तो उन्हें लगा कि बिना उनकी अनुमति कोई अंदर आया था. उनके मुताबिक, कमरे में कुछ ऐसी चीजें पड़ी थीं, जिन्हें उन्होंने वहां छोड़ा ही नहीं था. ब्रायन का दावा है कि कमरे में वाइप्स, किसी दूसरे व्यक्ति के नाम की HIV दवा की बोतल और एक हाथ से लिखा हुआ नोट मिला. उस नोट में लिखा था, “Brian, I’ll be back no later 5:30, just us” और उसके साथ दिल का निशान भी बना हुआ था. ब्रायन का कहना है कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को एक तरह की चेतावनी के रूप में देखा और उन्हें डर सताने लगा कि कोई अज्ञात व्यक्ति दोबारा उनके कमरे में लौट सकता है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है.
शिकायत के बाद नौकरी से निकाले जाने का आरोप
ब्रायन के अनुसार, उन्होंने इस घटना के तुरंत बाद होटल की सिक्योरिटी को इसकी जानकारी दी और साथ ही विल स्मिथ के प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया. इसके अलावा उन्होंने पुलिस की नॉन-इमरजेंसी लाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, ताकि मामले को आधिकारिक रूप से दर्ज किया जा सके. हालांकि ब्रायन का आरोप है कि शिकायत करने के कुछ ही दिनों बाद हालात उनके खिलाफ हो गए. मैनेजमेंट टीम के एक सदस्य ने उन पर झूठे आरोप लगाने की बात कही और उन्हें अविश्वसनीय बताया गया. इसके बाद उन्हें यह कहकर टूर से हटा दिया गया कि अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है, जिसे ब्रायन ने सीधे तौर पर बदले की कार्रवाई बताया है.
ऑस्कर में हुआ था ‘थप्पड़ कांड’
गौरतलब है कि विल स्मिथ इससे पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. साल 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया था, जब समारोह के होस्ट कॉमेडियन क्रिस रॉक ने मंच से विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन पर मजाक किया था. यह मजाक विल स्मिथ को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह गुस्से में मंच पर पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने सबके सामने क्रिस रॉक को चांटा मार दिया. दरअसल, क्रिस रॉक ने जेडा के गंजेपन की तुलना फिल्म G.I. Jane से करते हुए जोक किया था, जिसे जेडा और विल दोनों ने अपमानजनक माना. इस घटना के बाद ऑस्कर अकादमी ने विल स्मिथ पर 10 साल के लिए ऑस्कर समारोह में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था.
इंडिया मार्टिनेज को चूमने की कोशिश का मामला
फरवरी 2025 में विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आए थे, जब मियामी में हुए Premio Lo Nuestro अवॉर्ड शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में विल स्मिथ स्पेनिश पॉप सिंगर इंडिया मार्टिनेज के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे थे. दोनों ‘First Love’ गाने पर परफॉर्म कर रहे थे और इसी दौरान वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए. वीडियो में ऐसा प्रतीत हुआ कि विल स्मिथ उन्हें चूमने की कोशिश कर रहे हैं. इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई. खास तौर पर जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस ने इसे लेकर विल स्मिथ को जमकर ट्रोल किया.
यह भी पढ़ें :- महंगाई की आग में झुलसता ईरान: क्या ईरान आर्थिक संकट से राजनीतिक विस्फोट की ओर बढ़ रहा है?















