States News
सभी की जुबान पर एक ही सवाल, कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री
Authored By: सतीश झा
Published On: Monday, September 16, 2024
Last Updated On: Monday, September 16, 2024
हर किसी के मन में एक ही सवाल है – "दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?" राजधानी की सियासी फिजा में सरगर्मी बढ़ती जा रही है और राजनीतिक गलियारों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई दिग्गजों के नाम उभरकर सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट चेहरा सामने नहीं आया है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Monday, September 16, 2024
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि उनकी जगह कौन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा। केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि वे विधानसभा चुनाव तक सीएम नहीं बनेंगे। लेकिन अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जीतती है. तो वे फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। इस तरह उन्होंने साफ कर दिया है कि नया मुख्यमंत्री (CM of Delhi) पांच महीने से कम समय के लिए ही बनेगा। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए नेता का चुनाव होगा।
कई मंत्रियों के नाम की चर्चा
मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों के नाम की चर्चा हो रही है। जानकार सूत्रों के मुताबिक आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज में से कोई सीएम बन सकता है। मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम की भी चर्चा है। लेकिन चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल कोई जोखिम लेना नहीं चाहेंगे। कहा जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जाट वोटों को आकर्षित करने के लिए वे कैलाश गहलोत को सीएम बनाने का दांव चल सकते हैं
आम आदमी पार्टी (AAP) से कोई और मुख्यमंत्री बनेगा
रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय में नेताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जल्दी चुनाव की मांग की। उन्होंने कहा- फरवरी में चुनाव हैं, मैं मांग करता हूं कि चुनाव नवंबर में कराए जाएं। महाराष्ट्र के साथ चुनाव हों। आपका फैसला आने तक मैं जिम्मेदारी नहीं संभालूंगा। आम आदमी पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री बनेगा।













