Special Coverage
पेजर और वॉकी-टॉकी धमाकों के बाद हिजबुल्लाह पर इजरायल का सीधा हमला
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Published On: Tuesday, September 24, 2024
Last Updated On: Tuesday, September 24, 2024
पेजर और वॉकी-टॉकी धमाकों के बाद इजरायल ने अब हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सीधा हमला करना शुरू कर दिया है। इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के हजारों ठिकानों पर कई बम गिराए हैं। इसमें सैकड़ों आतंकी मारे गए हैं।
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Last Updated On: Tuesday, September 24, 2024
गाजा के बाद अब इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकियों (Hezbollah terrorists) के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। पहले हिजबुल्लाह आतंकियों के पेजर में धमाका किया है। फिर वॉकी-टॉकी धमाका किया। इस धमाके के सौकड़ों हिजबुल्लाह आतंकी घायल हुए हैं। सैकड़ों आतंकवादियों के आंखों की रोशनी गई। इन धमाकों के बाद अब इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सीधे हमला करना शुरू कर दिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कई बम गिराए हैं। बमबारी कई ऐसे ठिकानों पर भी की गई है, जहां इस आतंकी संगठन का गोला-बारूद और हथियार रखे थे। इसकी रिपोर्ट में कहा गया कि इस हमले में सैंकड़ों आतंकवादियों की मौत हुई है।
हजारों ठिकानों पर हमला
इजरायल के एक न्यूज़ चैनल के मुताबिक हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कल यानी 23 सितम्बर से सीधा हमला शुरू किया गया है। लेबनान में इजरायल ने 1600 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें से लगभग सभी ठिकाने हिजबुल्लाह के थे, जहां आतंकवादी रहते थे या फिर आतंकियों के हथियार रखे थे।
बताया गया है कि इजरायल ने चुन-चुनकर उन ठिकानों पर हमले किए, जहां हिजबुल्लाह ने रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन छुपा रखे थे। इजरायल ने जिन घरों पर हमले किये हैं उसकी तस्वीर भी जारी की है। जारी की गई फोटो के कई घरों में मिसाइल रखी नजर आती है।

करीब पांच सौ की हुई मौत
इस हमले के बाद लेबनान की ओर से कहा गया है कि इजरायल के बमबारी से 490 से अधिक लोगों की मौत हो गई। लेबनान ने घायलों की संख्या 1600 से अधिक बताया है। इस हमले का नतीजा यह हो रहा है कि बहुत से आम लोग उन इलाकों को छोड़ रहे हैं, जहां हिजबुल्लाह के ठिकाने हैं।
इजरायल पर हमले की थी तैयारी
इजरायली सुरक्षा बलों के प्रवक्ता डेनियल हगारी (Daniel Hagari) के मुताबिक हिजबुल्लाह उत्तरी इजरायल में हमले की तैयारी कर रहा था। वह इजरायली लोगों का नरसंहार करने की तैयारी में था। हमने बेरुत के भीतर हमला तब किया, जब हिजबुल्लाह के कमांडर एक हमले की तैयारी में जुटे हुए थे। ठीक उसी तरह जैसे हमास ने पिछले साल अक्टूबर में दक्षिणी इजरायल में किया था।
हिजबुल्लाह का जवाबी हमला
इजरायल के इस सीधे हमले का जवाब हिजबुल्लाह ने भी दिया है। उसने भी इजरायल में हमले किए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह ने इजरायल के भीतर लगभग 50 रॉकेट छोड़े हैं। उसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इजरायल में रिहायशी इलाकों को हिजबुल्लाह ने निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले के कारण बेरुत में हवाई सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। वहीं इजरायल ने अपने यहां एक सप्ताह का इमरजेंसी लगाया है।













