ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: मोदी-पुतिन की बैठक में फिर उठा उक्रेन संघर्ष का मुद्दा

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Wednesday, October 23, 2024

modi putin in brics summit
modi putin in brics summit

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं की इस बैठक में एक बार फिर रूस-उक्रेन संघर्ष मुद्दा उठा। प्रधानमंत्री ने कहा समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से ही हो सकता है।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Wednesday, October 23, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज दोपहर बाद ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने कजान पहुंचे। रूसी शहर कजान में प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। ब्रिक्स की औपचारिक बैठक कल होगी। आज राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स देशों के सभी राष्ट्राध्यक्षों को डिनर दिया। उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।

दोनों नेता द्विपक्षीय बैठक में भारत-रूस संबंधों पर विशेष बात की। दोनों देशों की पारंपरिक घनिष्ठता को बैठक में याद किया। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी मोदी-पुतिन बैठक में चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज की बैठक में भी यूक्रेन-रूस संघर्ष का विशेष उल्लेख किया है।

तीन महीनों में दो मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले तीन महीनों में अब तक दो बार रूस की आधिकारिक यात्रा कर चुके हैं। दोनों ही बार इनके बीच द्विपक्षीय बैठक हुई है। इसके अलावा दोनों नेताओं ने कई बार फोन पर भी वार्ता की है। इससे दोनों नेताओं के आपसी बान्डिंग का पता चलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस ओर इशारा भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारी घनिष्ठता और करीबी को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जुलाई महीने में रूस की यात्रा पर गए थे। उस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए थे। उस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जुलाई में हमारी वार्षिक बैठक से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हमारे सहयोग को मजबूती मिला है। प्रधानमंत्री ने पुतिन को एक वर्ष से ब्रिक्स की सफल अध्यक्षता करने के लिए उन्हें बधाई दिया।

ये भी पढ़े: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले लद्दाख सीमा से ड्रैगन हुआ पीछे

यूक्रेन संघर्ष का मुद्दा भी उठा

इस बैठक में भी यूक्रेन के साथ रूस के संघर्ष की चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन से स्पष्ट कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर हमलोग लगातार संपर्क हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारा शुरू से मानना है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही होना चाहिए। दोनों देश में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली हो, हम ऐसी कामना करते हैं।’

कजान में नए भारतीय दूतावास

रूसी शहर कजान में भारत का नया दूतावास खोला गया है। इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) इसी कजान शहर में हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका भी जिक्र किया और खुशी जताई कि ब्रिक्स सम्मेलन कजान में हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कजान में नए भारतीय दूतावास खुलने से दोनों देशों के रिश्ते को और मजबूती मिलेगी।

हमारी दोस्ती अटूट: पुतिन

pm modi and president putin in brics summit

दोनों नेताओं की बैठक के बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का आभार जताया कि वे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने कजान आए। पुतिन ने कहा कि हम भारत को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हमारी दोस्ती अटूट है। एक बार राष्ट्रपति पुतिन ने मजाकिया अंदाज में अपने और प्रधानमंत्री मोदी के संबंधों के बार में कहा कि हम दोनों के रिश्ते इतने गहरे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी बात बिना अनुवाद के समझ जाएंगे।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें