Entertainment News
पार्टी थी कॉकटेल, कपड़े पहने ट्रेडिशनल.. चिढ़ गए इब्राहिम
Authored By: अंशु सिंह
Published On: Wednesday, December 11, 2024
Last Updated On: Wednesday, December 11, 2024
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दोनों 11दिसंबर को शादी कर रहे हैं उससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन धूम मचा रहे हैं। कपल की हल्दी और मेहंदी के बाद अब प्री वेडिंग प्री वेडिंग-कॉकटेल पार्टीज की फोटो और वीडियो सामने आई हैं। इससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें हम आपको बताने जा रहे हैं जिनकी खूब चर्चा हो रही है।
Authored By: अंशु सिंह
Last Updated On: Wednesday, December 11, 2024
आलिया की कॉकटेल पार्टी में सेलिब्रिटी वेस्टर्न छोड़ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। आलिया ने लाल लहंगा कैरी किया, उनके बॉयफ्रेंड ने भी ट्रेडिशनल लुक ही लिया। आलिया लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लहंगा चमकीला था जिसके दुपट्टे को साड़ी के पल्ले की तरह कैरी किया गया था। इसके साथ उन्होंने डोरी वाला कट स्लीव ब्लाउज पहना। डायमंड नेकलेस और स्टड् ईयर रिंग उनकी एसेसरी रहीं। वहीं शेन ब्लैक कुर्ता और हैवी वर्क वाली जैकेटमें काफी हैंडसम नजर आए। अनुराग कश्यप ने भी काले रंग का कुर्ता पहना। दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर भी गोल्डन लहंगे में पार्टी में शामिल हुईं। इम्तियाज अली की बेटी इदा अली भी ऑरेंज कलर की साड़ी में दिखीं।
चिढ़ गए इब्राहिम !
आलिया के फंक्शन का एक वीडियो भी सबका ध्यान खींच रहा है जिसमें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम पैपराजी से चिढ़ते हुए देखे गए। वायरल क्लिप में पार्टी से बाहर निकलने पर, एक फोटोग्राफर उनके करीब आया और उन्हें छूते हुए उनसे तस्वीर लेने का अनुरोध किया। इसके बाद इब्राहिम एक फोटोग्राफर से उन्हें अपनी कार तक ले जाने के लिए कहते दिखे। इस दौरान वह अस्थिर और अजीब सी हरकतें करते नजर आए। जिसके बाद लोग यह भी कह रहे हैं कि वो नशे में थे।
ओरी ने फिर लूटी महफिल
आलिया और ओरी लंबे समय से दोस्त हैं तो ओरी पार्टी में ना आएं ये तो हो नहीं सकता। ओरी आए और हमेशा की तरह फिर महफिल लूट कर ले गए। ओरी ने प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वह होने वाली दुल्हन आलिया कश्यप के साथ नजर आए। बाद में उनके होने वाले पति के साथ भी ओरी ने पोज दिया। ओरी ने अपने ट्रेडमार्क पोज दिए जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा हैं।
कल्कि ने भी की शिरकत
अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन भी पार्टी में शामिल हुईं। आलिया कश्यप फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। कल्कि कोचलिन ने 2011 में अनुराग से शादी की थी 2015 तक अनुराग कश्यप का तलाक हो गया था।














