Entertainment News
बॉलीवुड स्टार्स का कुलिनरी लव: अब संजय और मान्यता दत्त ने भी दुबई में शुरू किया फूड वेंचर ‘दत्त्स फ्रैंकटी’
Authored By: अंशु सिंह
Published On: Friday, December 27, 2024
Last Updated On: Friday, December 27, 2024
बॉलीवुड के पावर कपल संजय दत्त और मान्यता दत्त ने दुबई में अपने वेंचर, ‘दत्त्स फ्रैंकटी’ के लॉन्च के साथ पाककला की दुनिया में कदम रखा है। मान्यता अपनी पाककला के हुनर के लिए मशहूर हैं, जबकि संजय को खाने का बहुत शौक है। वह एक एक्सप्रेसिव फूडी हैं, जो दुनिया भर के व्यंजनों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं।
Authored By: अंशु सिंह
Last Updated On: Friday, December 27, 2024
बॉलीवुड के खलनायक के रूप में प्रसिद्ध रहे संजय दत्त खाने के काफी शौकीन हैं। अपने इसी प्यार को उन्होंने व्यवसाय में बदलने का फैसला लिया। उन्होंने पत्नी मान्यता के साथ मिलकर दुबई में ‘दत्त्स फ्रैंकटी’ नाम से एक फूड ब्रांड लॉन्च किया है। इसका जश्न मनाने के लिए मान्यता दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें संजय दत्त खुद पाककला के हुनर के साथ मुंह में पानी लाने वाला रोल बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा था, जो दत्त के फ्रैंकटी के सार को पूरी तरह से दर्शाता है। इसमें मान्यता लिखती हैं, ‘ आपके लिए लाए हैं, हमारी पसंदीदा इन-हाउस रेसिपी स्वादिष्ट तरीके से तैयार की गई, अंतरराष्ट्रीय स्वाद और देसी प्यार के साथ मिश्रित सभी खाने के प्रेमियों के लिए एक सार्वभौमिक अनुभव बनाना। चलते-फिरते आसान रोल जो शानदार होंगे, साथ ही कड़क, स्फूर्तिदायक, ताजगी देने वाली चाय।
तलाबत यूएई पर उपलब्ध होगा ‘दत्त्स फ्रैंकटी’
तलाबत यूएई पर विशेष रूप से उपलब्ध यह ब्रांड आपको घर बैठे आराम से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का एक सुविधाजनक और रोमांचक तरीका प्रदान करती है। मेन्यू में कई तरह के अंतरराष्ट्रीय रोल हैं। साथ ही सिग्नेचर कड़क चाय भी है, जो अपने बोल्ड और जायकेदार स्वाद के लिए जानी जाती है। 65 वर्षीय संजय दत्त के इस नए उद्यम की शुरुआत पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपना समर्थन दिखाया है। अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा है, ‘फिल्मों से लेकर भोजन तक, दत्त परिवार धूम मचाना जानता है।‘ टाइगर श्रॉफ ने जोड़े को एक हार्दिक संदेश के साथ बधाई दी है। सलमान खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ एक चंचल स्पर्श जोड़ते हुए लिखा है, ‘कोई भी बाबा की तरह नहीं करता है, चाहे वह भूमिका हो या रोल !’ मोहनलाल भी जश्न में शामिल हुए। उन्होंने दोनों को बधाई दी है। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘अभी जाइए एक बाइट लीजिए!’
कुलिनरी की दुनिया में फिल्मी सितारों का बढ़ा दखल
हाल के दिनों में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फूड बिजनेस में कदम रखा है। इनमें गौरी खान, रकूलप्रीत सिंह, सनी लिओनी, मोनी रॉय, शिल्पा शेट्टी, जैसी सेलिब्रिटीज शामिल हैं। गौरी खान ने जहां मुंबई में अपना पहला रेस्टोरेंट ‘टोरी’ रेस्टोरेंट खोला है, तो वहीं रकूलप्रीत ने हैदराबाद में ‘आरंबम’ नाम से रेस्तरां लॉन्च किया है, जो अपने मिलेट बेस्ड फूड के लिए मशहूर है। फिल्मी सितारों द्वारा शुरू किए गए ये रेस्टोरेंट्स उनके खास स्टाइल एवं जुनून को प्रदर्शित करते हैं। बतौर इंटीरियर डिजाइनर गौरी ने जहां अपने रेस्टोरेंट की सिटिंग एवं लाइटिंग के साथ मेन्यू पर विशेष ध्यान दिया है, तो वहीं सनी लिओनी के रेस्तरां में लोगों को मेक्सिकल फ्लेवर्स का स्वाद चखने को मिलता है। अब संजय और मान्यता दत्त भी दुबई वासियों को एक से बढ़कर एक लाजवाब व्यंजन टेस्ट कराने के लिए कमर कस चुके हैं।













