Sports News

Border Gavaskar Trophy: सिडनी टेस्ट में ऑलराउंडर बुमराह ने जगाया भारत की उम्मीदें

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Saturday, January 4, 2025

Border Gavaskar Trophy ke Sydney Test mai Jasprit Bumrah ne shandar performance karte huye India ki jeet ki umeed bdhayi.
Border Gavaskar Trophy ke Sydney Test mai Jasprit Bumrah ne shandar performance karte huye India ki jeet ki umeed bdhayi.

नए साल के पहले मैच में पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। टीम इंडिया सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहले दिन अधिकांश समय मुश्किलों में रहा है। एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने भारत को मैच में बनाए रखा। रोहित शर्मा को आराम दिए जाने के बाद बुमराह को ही टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिडनी की तेज पिच पर भारत सिर्फ 185 रन पर ऑल आउट हो गया।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Saturday, January 4, 2025

हाइलाइट

  • सिडनी टेस्ट में भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई।
  • ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने (4 विकेट) भारतीय बल्लेबाजी तहस-नहस कर दिया।
  • जसप्रीत बुमराह ने भारत को मैच में वापसी करवाया।
  • दिन की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट गिरा।
  • ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 9 रन पर एक विकेट।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नए साल के टेस्ट मैच के पहले दिन जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत मुश्किल में फंस गया है। भारत ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सिडनी की तेज पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद भारत सिर्फ 185 रन पर ऑल आउट हो गया। विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल पुरी तरह से फ्लॉप रहे। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने पिच पर बची 7 मिमी घास का पूरा उपयोग करके भारतीय बल्लेबाजों को खूब चकमा दिया। हरे रंग की पिच और बादल छाए रहने की स्थिति का ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने खूब फायदा उठाया। इससे श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच में उनका पलड़ा भारी हो गया।

सिर्फ बुमराह ने किया संघर्ष

रोहित शर्मा को इस मैच में आराम देने के कारण टीम इंडिया का कप्तान बुमराह को बनाया गया है। इस पूरी सीरीज में इकलौते बुमराह ही सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते दिखे। आज भी उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाया। आज जब भारत के शीर्ष बल्लेबाज धराशायी हो गया तब कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने न केवल प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के साथ महत्वपूर्ण 37 रन जोड़े बल्कि मैच के अंत में कुछ हद भारत को मैच में वापसी भी करवाया। उन्होंने अंतिम मिनटों में अपने 2 ओवर का शानदार स्पेल की गेंदबाजी की। इससे भारतीय प्रशंसकों में जोश से भर दिया।

अंतिम मिनट में ऑस्ट्रेलिया का गिरा विकेट

भारतीय टीम दिन के अंत में केवल 3 ओवर गेंदबाजी की है। इस तीन ओवर की गेंदबाजी से यह अंदाजा लग गया कि यह टेस्ट मैच कैसा होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया इन 3 ओवरों में 9 रन बनाया और उसका एक विकेट गिरा। जसप्रीत बुमराह ने भारत के तीन में से दो ओवर फेंके। उन्होनें उस्मान ख्वाजा को अपने छोटे स्पेल के दौरान खूब चकमा दिया। बुमराह ने पहले दिन की आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। यह विकेट टीम इंडिया को मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए बेहद जरूरी था।

पंत और जडेजा ने बचाई इज्जत

भारत की ओर से सबसे अधिक रन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 40 रन बनाया। इनके साथ ऑल राउंडर रविंदर जडेजा ने अच्छा साथ निभाने का प्रयास जरूर किया लेकिन वे भारत को ज्यादा आगे तक नहीं ले जा सके। जडेजा ने 26 रन बनाया, इसके बाद बुमराह ही सबसे अधिक 22 रन बनाए हैं। केएल राहुल 4 रन पर तो विराट कोहली 17 रन पर आउट हुए थे।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें