एक साल में 7295 फीसदी का रिटर्न, इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल

Authored By: Suman

Published On: Friday, September 19, 2025

Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025

Elitecon International शेयर ने एक साल में 7295% रिटर्न देकर निवेशकों को बड़ा मुनाफा कराया.
Elitecon International शेयर ने एक साल में 7295% रिटर्न देकर निवेशकों को बड़ा मुनाफा कराया.

मल्टीबैगर शेयर एलिटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) ने अपने कई निवेशकों को करोड़पति बना दिया है. पिछले एक साल में इसके शेयरो में करीब 7,295 फीसदी की शानदार उछाल आई है.

Authored By: Suman

Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025

मल्टीबैगर शेयर एलिटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) ने अपने कई निवेशकों को करोड़पति बना दिया है. पिछले एक साल में इसके शेयरो में करीब 7,295 फीसदी की शानदार उछाल आई है. शुक्रवार को भी इस शेयर में पांच फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह 185.85 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया.

एक साल पहले 18 सितंबर को यह शेयर महज 2.51 रुपये पर था. इस तरह एक साल में इस शेयर में करीब 7,295 फीसदी की जबर्दस्त उछाल आई है. यानी एक साल पहले अगर किसी निवेशक ने इसके शेयरों में एक लाख रुपये लगाए होंगे तो आज  निवेश बढ़कर करीब 74 लाख रुपये हो गए होंगे.

पिछले पांच साल में यह शेयर 17,600 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. अपनी शुरुआत यानी लिस्टिंग से अब तक यह शेयर करीब 18,485 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. इस साल अब तक यानी जनवरी से अब तक यह शेयर 1,600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 29,708.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

क्या करती है कंपनी

यह एक टोबैको कंपनी है. कंपनी भारत के अलावा सिंगापुर, हांगकांग, यूएआई, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों के साथ भी कारोबार करती है. कंपनी सिगरेट, स्मोकिंग मिक्सचर और टोबैको से जुड़े अन्य प्रोडक्ट की बिक्री करती है.

कंपनी ने जून तिमाही में कुल 199.23 करोड़ रुपये की बिक्री की थी जो एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले करीब 302 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल जून तिमाही में कंपनी ने महज 49.56 करोड़ रुपये की बिक्री की थी. जून तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा करीब 350 फीसदी की शानदार उछाल के साथ 20.41 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि जून 2024 में महज 4.54 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का एबिट्डा EBITDA जून 2025 में 20.92 रुपये था जो जून 2024 के मुकाबले 324 फीसदी ज्यादा है.

रहना होगा सचेत

कंपनी में इस शानदार तेजी के बावजूद कई जानकार इससे फिलहाल बचने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि कई बार ऐसी अचानक तेजी के पीछे कई संदिग्ध कारण होते हैं. हाल की तेजी के बाद इस शेयर को निगरानी स्तर ASM LT : Stage 4 में रखा गया है. इसलिए हफ्ते—दस दिन की निगरानी के बाद ही इस शेयर में किसी तरह का फैसला लेना सही रहेगा.

वैसे भी किसी शेयर के पिछले प्रदर्शन के आधार पर इस बात की गारंटी नहीं होती कि आगे भी उसका प्रदर्शन बेहतर रहेगा. किसी शेयर में निवेश करने के ​लिए उसके फंडामेंटल पर खास तौर से नजर रखनी होती है. मसलन उसके तिमाही नतीजे कैसे हैं, प्रमोटर कैसे हैं, कर्ज का लेवल क्या है, उसके उत्पाद कैसे ​हैं और उनमें आगे ग्रोथ की कितनी संभावना है आदि. कंपनी से जुड़े हर तरह की खबरों पर नजर रखनी चाहिए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार और निवेश संबंधी खबरें सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं. इसे निवेश सलाह नहीं मानना चाहिए. ​किसी भी तरह के निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड किसी सलाहकार की राय जरूर लें.)

यह भी पढ़ें :- अडानी समूह को मिली SEBI से क्लीन चिट, शेयरों में आई शानदार उछाल

 

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें