Special Coverage
अडानी समूह को मिली SEBI से क्लीन चिट, शेयरों में आई शानदार उछाल
Authored By: Suman
Published On: Friday, September 19, 2025
Last Updated On: Friday, September 19, 2025
अडानी समूह को भारतीय प्रतिभूति बाजार नियामक सेबी से गुरुवार को क्लीन चिट मिल गई. इसकी वजह से आज अडानी समूह के शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है.
Authored By: Suman
Last Updated On: Friday, September 19, 2025
Adani Group SEBI Clean Chit: हिंडनबर्ग मामले (Hindenburg case) में अडानी समूह को भारतीय प्रतिभूति बाजार नियामक सेबी से गुरुवार को क्लीन चिट मिल गई. इसकी वजह से आज अडानी समूह के शेयरों में शानदार तेजी (Adani Stocks Live) दिख रही है.
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अडानी ग्रुप, चेयरमैन गौतम अडानी और समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही बंद कर दी है. ये कार्यवाही पैसे के हेरफेर, संबंधित पक्षों के साथ लेनदेन और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी थी. सेबी ने दो अलग-अलग आदेशों में अडानी समूह को क्लीन चिट दी है. ये आरोप साल 2023 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए थे. इसके साथ ही हिंडनबर्ग मामला खत्म हो गया जिसने अडानी समूह के मार्केट कैपिटल में 12 लाख करोड़ रुपये तक का भारी नुकसान पहुंचाया था.
क्या कहा सेबी ने
सेबी ने कहा कि उसे हिंडनबर्ग के आरोपों में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला कि ग्रुप ने अपनी लिस्टेड कंपनियों में पैसा भेजने के लिए रिलेटेड पार्टी का इस्तेमाल किया हो. सेबी ने दो अलग-अलग आदेशों में कहा कि विस्तृत जांच के बाद इनसाइडर ट्रेडिंग, बाजार में गड़बड़ी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप निराधार पाए गए.
सभी शेयरों में तेजी
अडानी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को 5 फीसदी से लेकर 13 फीसदी तक की तेजी देखी गई, शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 4 फीसदी उछाल के साथ 2494 रुपये पर खुला और बढ़ते हुए करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 2527.55 तक पहुंच गया.
अडानी पोर्ट्स (Adani Ports and Special Economic Zone Ltd) का शेयर करीब 5 फीसदी की बढ़त के साथ 1451.95 रुपये पर खुला. अडानी पावर (Adani Power Ltd) का शेयर करीब पौने सात फीसदी उछाल के साथ 672.60 रुपये पर खुला और बाद में करीब 9 फीसदी की उछाल के साथ 686.95 रुपये तक पहुंच गया.
अडानी एनर्जी (Adani Energy Solutions Ltd) के शेयर शुक्रवार को करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 879.65 रुपये पर खुले और बाद में 5.6 फीसदी की उछाल के साथ 884.35 रुपये तक पहुंच गए. अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Ltd)
के शेयर सुबह करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 1030 रुपये पर खुले और बाद में 1032.30 रुपये तक पहुंच गए.
अडानी टोटाल गैस (Adani Total Gas Ltd) के शेयर सुबह करीब 5.5 फीसदी की तेजी के साथ 639.80 रुपये पर खुले और बाद में 13 फीसदी की उछाल के साथ 687.35 रुपये तक चले गए.
क्या कहा अडानी ने
इस क्लीन चिट के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा गौतम अडानी ने कहा, ‘हमें उन निवेशकों का दर्द गहराई से महसूस होता है, जिन्होंने इस फ्रॉड और प्रेरित रिपोर्ट के कारण अपने पैसे गंवाए. झूठ फैलाने वालों को अब राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए. भारतीय संस्थानों, भारत के लोगों और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अडिग है.’
ये भी पढ़ें:-













