एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप में मचा बवाल, ‘आजाद कश्मीर’ कमेंट पर Sana Mir ने दी सफाई

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, October 3, 2025

Last Updated On: Friday, October 3, 2025

Sana Mir World Cup Controversy में ‘आजाद कश्मीर’ कमेंट पर दी सफाई, एशिया कप के बाद फिर मचा विवाद और सुर्खियों में आई.
Sana Mir World Cup Controversy में ‘आजाद कश्मीर’ कमेंट पर दी सफाई, एशिया कप के बाद फिर मचा विवाद और सुर्खियों में आई.

एशिया कप 2025 के बाद अब महिला क्रिकेट विश्व कप में भी विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सना मीर ने ‘आजाद कश्मीर’ को लेकर दिए बयान पर सफाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर कहा कि उनका मकसद सिर्फ खिलाड़ी की पृष्ठभूमि बताना था, लेकिन भारतीय फैंस उनकी टिप्पणी पर माफी की मांग कर रहे हैं.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Friday, October 3, 2025

Sana Mir World Cup Controversy: एशिया कप 2025 लगातार विवादों में रहा. कभी खिलाड़ियों के बीच नो-हैंडशेक तो कभी ट्रॉफी चोरी की घटना. अब महिला विश्व कप भी विवादों में घिर चुका है. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर सना मीर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाज नतालिया परवेज का जिक्र करते हुए उन्हें ‘आजाद कश्मीर’ से बताया. उनके इस बयान ने भारत-पाक क्रिकेट फैंस के बीच नया बवाल खड़ा कर दिया. सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद सना मीर ने सफाई दी कि उनका मकसद सिर्फ खिलाड़ी की पृष्ठभूमि साझा करना था, राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन भारतीय फैंस लगातार उनसे माफी की मांग कर रहे हैं.

एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर दी सफाई

आजाद कश्मीर पर दिए बयान के बाद सना मीर ने एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर सफाई दी. लेकिन, माफी नहीं मांगी. उन्होंने अपने पोस्ट में नतालिया परवेज की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे चीजों को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है और खेलों से जुड़े लोगों पर अनावश्यक प्रेशर डाला जा रहा है. ये दुखद है इसके लिए सार्वजनिक स्तर पर सफाई देने की जरूरत है.

उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी के होमटाउन को लेकर उन्होंने ये बयान दिया था, जिसे लेकर उनका मकसद सिर्फ ये बताना था कि पाकिस्तान के एक खास क्षेत्र से आने की वजह से उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उनका सफर कैसा रहा. ये उस कहानी का हिस्सा है जो हम कमेंटेटर के तौर पर हर खिलाड़ी के बारे में बताते हैं कि वो कहां से आते हैं.

सना ने अपनी सफाई में आगे लिखा कि आज दूसरे क्षेत्रों से आने वाले दो और खिलाड़ी के लिए भी ऐसा ही किया. उन्होंने अपील की कि कृपया इसका राजनीतिकरण ना करें. उन्होंने लिखा- मेरे दिल में कोई दुर्भावना नहीं है या भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है. सोशल मीडिया पर सना का ये पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय फैंस उनसे माफी मांगने की बात कह रहे हैं.

कहां से शुरु हुआ यह मामला?

गुरुवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने थीं. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और क्रिकेट कमेंटेटर सना मीर ने नतालिया परवेज के बल्लेबाजी करने आने पर उनकी पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए एक विवादित बयान दिया. नतालिया को कश्मीर से बताने के बाद उन्होंने कहा कि वह ‘आजाद कश्मीर’ से हैं और लाहौर में क्रिकेट में उत्कृष्टता हासिल कर रही हैं. सना का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसकी कड़ी आलोचना हो रही है.

बता दें कि नतालिया परवेज भीमबेर जिले की रहने वाली हैं, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है. सना मीर ने कहा कि पीओके ‘आज़ाद कश्मीर’ है. इसी वजह से भारतीय नेटिजन्स ने उन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, ‘आजाद कश्मीर की बात करने वाले खिलाड़ी हमें खेलों से राजनीति को दूर रखने की सलाह दे रहे हैं’.

यह भी पढ़ें :- IND vs WI 2025 Pitch Report: लाल मिट्टी की पिच पर होगा मैच, जानें पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट तथा हेड टू हेड

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें