IND-W vs PAK-W Playing-XI: जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Saturday, October 4, 2025

Last Updated On: Saturday, October 4, 2025

IND-W vs PAK-W मैच से पहले जानें भारत और पाकिस्तान महिला टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और स्टार खिलाड़ियों की सूची.
IND-W vs PAK-W मैच से पहले जानें भारत और पाकिस्तान महिला टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और स्टार खिलाड़ियों की सूची.

IND-W vs PAK-W Playing-XI: आईसीसी वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND-W vs PAK-W) की टीमें 5 अक्टूबर को R.Premadasa Stadium, Colombo में आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट का यह 6वां मैच बेहद रोमांचक रहने वाला है. जानें भारत और पाकिस्तान की टीमें किस संभावित प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर सकती हैं और कौन से खिलाड़ी होंगे मैच के प्रमुख आकर्षण.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Saturday, October 4, 2025

IND-W vs PAK-W Playing-XI, Match prediction: वर्ल्ड कप 2025 का 6वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान महिला टीमों (India Women vs Pakistan Women) के बीच 5 अक्टूबर को कोलंबो के R.Premadasa Stadium में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 2:30 बजे होगा. भारत की टीम अपने अनुभवी बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स पर भरोसा करते हुए बड़ी जीत की कोशिश करेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम युवा खिलाड़ियों और गेंदबाजों के दम पर भारत को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. IND-W vs PAK-W मैच शुरू होने से पहले आइए जानते हैं किस प्लेइंग-11 के साथ दोनों टीमें मैदान पर उतर सकती हैं और कौन होंगे इस मैच के प्रमुख खिलाड़ी.

Match Venue & Timing

Match Details Information
Venue R.Premadasa Stadium, Colombo
Date Sunday, October 05, 2025
Time 3:00 PM IST
Match IND-W vs PAK-W, 6th Match, ICC Women’s World Cup 2025

IND-W vs PAK-W Playing-XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

  • India Women Probable Playing-XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी
  • Pakistan Women Probable Playing-XI: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल

India vs Pakistan, Women’s World Cup 2025: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

भारत (IND-W) पाकिस्तान (PAK-W)
स्मृति मंधाना मुनीबा अली
हरमनप्रीत कौर फातिमा सना
दीप्ति शर्मा आलिया रियाज
ऋचा घोष डायना बेग

India vs Pakistan, Womens World Cup 2025 Match Prediction

भारत और पाकिस्तान महिला टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. भारतीय टीम बल्लेबाजी और ऑलराउंडर डिपार्टमेंट में मजबूत नजर आती है. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का अनुभव भारत के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है. वहीं, गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा का प्रदर्शन अहम होगा. दूसरी ओर, पाकिस्तान के पास फातिमा सना और डायना बेग जैसी बेहतरीन गेंदबाज हैं जो भारत को चुनौती दे सकती हैं. हालांकि अनुभव और संतुलन के लिहाज से भारत की टीम इस मैच में भारी पड़ती दिख रही है.

  • भारत के जीतने की संभावना: 70 %
  • पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 30 %

Women’s World Cup 2025 के लिए India और Pakistan की टीम

  • भारत की टीम (India Women Squad): दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देयोल, अरुंधति रेड्डी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, प्रतिका रावल, अमनजोत कौर, एनआर-श्री चरणी
  • पाकिस्तान की टीम (Pakistan Women Squad): मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, डायना बेग, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), निदा डार, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सैयदा-अरूब शाह, नतालिया परवेज, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, सदफ शम्स, नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), एमान फातिमा, शवाल जुल्फिकार, वहीदा अख्तर

यह भी पढ़ें :- SL-W vs AUS-W Playing-XI: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें