Sports News
AUS vs IND 1st ODI Playing-XI: पर्थ में भिड़ेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें, जानें संभावित प्लेइंग-11 और मैच प्रेडिक्शन
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Saturday, October 18, 2025
Last Updated On: Saturday, October 18, 2025
AUS vs IND 1st ODI 2025 Playing-XI, Match Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 2025) के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर 2025 को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11, प्रमुख खिलाड़ी और मैच प्रिडिक्शन.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Saturday, October 18, 2025
AUS vs IND 1st ODI 2025 Playing-XI, Important Players, Match Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2025) के बीच वनडे सीरीज़ की शुरुआत 19 अक्टूबर 2025 को पर्थ स्टेडियम से होगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 8:30 बजे होगा. भारतीय टीम की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है. दोनों टीमों में कई बड़े नाम मौजूद हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा, ट्रैविस हेड और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले को बेहद रोमांचक बनाएंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह पहला वनडे मुकाबला सीरीज़ का टोन सेट करेगा. दोनों टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप बेहद मजबूत है. जहां भारत अनुभव के बल पर उतरेगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच एक हाई-वोल्टेज थ्रिलर साबित हो सकता है.
Match Venue & Timing
Information | Details |
---|---|
Venue | Perth Stadium, Perth |
Date | Sunday, October 19, 2025 |
Time | 9:00 AM IST |
Match | AUS vs IND, 1st ODI, India tour of Australia 2025 |
AUS vs IND Probable Playing-XI: मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11
- India Probable Playing-XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
- Australia Probable Playing-XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा, नाथन एलिस, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन.
AUS vs IND 1st ODI 2025: दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी
India (IND) | Australia (AUS) |
---|---|
विराट कोहली | मिचेल मार्श |
रोहित शर्मा | ट्रैविस हेड |
केएल राहुल | एलेक्स कैरी |
कुलदीप यादव | एडम जाम्पा |
मोहम्मद सिराज | मिचेल स्टार्क |
AUS vs IND 1st ODI 2025: मैच प्रिडिक्शन
पर्थ की पिच हमेशा से तेज़ गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां उछाल और गति का फायदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को मिल सकता है, लेकिन भारतीय टीम का अनुभव और हालिया फॉर्म उसे पीछे नहीं रहने देगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज शुरुआती विकेट झटकों को संभाल सकते हैं, वहीं मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजी पर अंकुश लगा सकती है.
- भारत के जीतने की संभावना: 55%
- ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 45%
India Tour of Australia 2025: दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड
टीम इंडिया का स्क्वॉड | ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम |
---|---|
शुभमन गिल (कप्तान) | मिचेल मार्श (कप्तान) |
रोहित शर्मा | जेवियर बार्टलेट |
विराट कोहली | एलेक्स कैरी |
श्रेयस अय्यर (उपकप्तान) | कूपर कोनोली |
केएल राहुल (विकेटकीपर) | बेन ड्वार्शुइस |
नीतीश कुमार रेड्डी | नाथन एलिस |
वाशिंगटन सुंदर | कैमरन ग्रीन |
अक्षर पटेल | जोश हेजलवुड |
कुलदीप यादव | ट्रैविस हेड |
हर्षित राणा | जोश इंग्लिस |
मोहम्मद सिराज | मिचेल ओवेन |
अर्शदीप सिंह | मैथ्यू रेनशॉ |
प्रसिद्ध कृष्णा | मैथ्यू शॉर्ट |
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) | मिचेल स्टार्क |
यशस्वी जायसवाल | एडम जाम्पा |
यह भी पढ़ें :- NZ-W vs PAK-W Playing-XI: कोलंबो में भिड़ेंगी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम, जानें संभावित प्लेइंग-11 और प्रमुख खिलाड़ी