Sports News
गुवाहाटी में टीम इंडिया की जीत मुश्किल! इतिहास के ये आंकड़े खुद दे रहे गवाही
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, November 25, 2025
Last Updated On: Tuesday, November 25, 2025
IND vs SA 2nd Test में गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टीम इंडिया पर हार का खतरा गहराता जा रहा है. साउथ अफ्रीका 500+ की लीड की ओर बढ़ रहा है और भारतीय बल्लेबाजी पहली पारी में बिखर चुकी है. आंकड़े बताते हैं कि भारत में 400 से ज्यादा का टारगेट कभी चेज नहीं हुआ. ऐसे में मैच का पलड़ा विपक्षी टीम की ओर जाता दिख रहा है. क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि यह मैच भारत के हाथ से निकल चुका है. वहीं, इतिहास के आंकड़ों को भी अगर देखें तो कुछ ऐसा ही मामला देखने के मिलता है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Tuesday, November 25, 2025
IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी टेस्ट का चौथा दिन टीम इंडिया के लिए चुनौती लेकर आया है. सीरीज में पहले ही 0-1 से पीछे भारत इस मैच में भी मुश्किल में नजर आ रहा है. साउथ अफ्रीका तीसरे दिन तक बिना विकेट गंवाए 314 रनों की बढ़त बना चुका था, और आज चौथे दिन यह बढ़त 500 के पार जाने की ओर है. भारत की पहली पारी महज 201 रन पर ढह गई, जिसने इस मुकाबले में वापसी की उम्मीदों को कमजोर कर दिया है. सबसे बड़ा सवाल यही है क्या टीम इंडिया गुवाहाटी की धरती पर इतिहास बदल पाएगी? क्योंकि अब तक भारत में 400+ का रन चेज कभी सफल नहीं हुआ. आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि यह टेस्ट मैच ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया के हाथों से फिसलता दिख रहा है.
गौरतलब है कि बैटिंग के लिए आसान दिख रही इस पिच पर अगर टीम इंडिया चांस भी लेना चाहे तो अफ्रीकी टीम उसे कोई करिश्मा करने का मौका देना नहीं चाहती है. वह इस मैच में भारत को करीब 4 सेशन या इससे कुछ कम की बैटिंग ही देना चाहेगी, जहां उसके गेंदबाजों के पास उन्हें आउट कराने का कोई चांस हो.
भारत में कभी चेज नहीं हुआ 400 का टोटल
भारत में टेस्ट क्रिकेट में 400 का टारगेट आज तक किसी टीम ने हासिल नहीं किया है. यहां सबसे बड़ा सफल रन चेज सिर्फ एक बार हुआ है. यह साल 2008 में चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ देखने को मिला था. तब भारत ने 387 रन का टारगेट चेज कर इतिहास रचा था. यह रिकॉर्ड आज भी कायम है. भारतीय टेस्ट इतिहास में यह इकलौता मौका है जब 300+ का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया गया.
भारत में सिर्फ एक ही बार 300+ का चेज सफल
अगर भारत में चौथी पारी के टॉप 5 रन चेज रिकॉर्ड देखें तो तस्वीर साफ दिखती है. 387 रन के इस बड़े चेज के बाद बाकी चारों सफल चेज 300 से नीचे ही रहे हैं. इसलिए मौजूदा मैच में साउथ अफ्रीका की स्थिति बेहद मजबूत दिख रही है.
मैच चौथे दिन पहुंच चुका है. साउथ अफ्रीका अपनी बढ़त को 420 के पार ले जा चुका है. टीम ने दूसरी पारी में अब तक सिर्फ 3 विकेट खोए हैं. जैसे-जैसे अफ्रीकी बल्लेबाज क्रीज पर समय बिताते जा रहे हैं, भारत के लिए वापसी की उम्मीदें कम होती दिख रही हैं. दूसरी तरफ मैच में बचा समय भी तेज़ी से कम हो रहा है, जो साउथ अफ्रीका के पक्ष में जा रहा है.
भारत में टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज
- भारत vs इंग्लैंड, चेन्नई- 387/4 (2008)
- भारत vs वेस्टइंडीज, दिल्ली- 276/5 (1987)
- भारत vs वेस्टइंडीज, दिल्ली- 276/5 (2011)
- भारत vs न्यूजीलैंड, बेंगलुरु- 262/5 (2012)
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, ब्रेबोर्न- 256/8 (2010)
यह भी पढ़ें :- पर्थ टेस्ट के बाद इंग्लैंड की हुई किरकिरी, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उड़ाया मजाक
















