Breast Cancer Alert: 2050 तक दुनिया में 3.5 मिलियन नए केस का अनुमान, बढ़ती मौतों ने बढ़ाई वैश्विक चिंता

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, March 5, 2026

Last Updated On: Thursday, March 5, 2026

Breast Cancer Alert: 2050 तक 3.5 मिलियन नए ब्रैस्ट कैंसर केस का अनुमान
Breast Cancer Alert: 2050 तक 3.5 मिलियन नए ब्रैस्ट कैंसर केस का अनुमान

Breast Cancer Alert: ब्रेस्ट कैंसर को लेकर एक नई स्टडी में बड़ा खतरा सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक अगर समय रहते रोकथाम और इलाज की व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो 2050 तक दुनिया में इसके 3.5 मिलियन नए मामले सामने आ सकते हैं और मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ सकता है.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, March 5, 2026

Breast Cancer Alert: दुनियाभर में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इनमें ब्रेस्ट कैंसर सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों में शामिल हो चुका है. हाल ही में मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित एक स्टडी ने इस खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी दी है. रिपोर्ट के अनुसार अगर अभी से रोकथाम, समय पर जांच और बेहतर इलाज की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले सालों में ब्रेस्ट कैंसर पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. यह बीमारी खासतौर पर महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है और कई देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दशकों में इसके मामलों में तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ सकता है.

2050 तक 3.5 मिलियन नए मामलों का अनुमान

रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2050 तक दुनिया में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के नए मामलों की संख्या लगभग 3.56 मिलियन तक पहुंच सकती है. हालांकि अनुमानित आंकड़े 2.29 मिलियन से लेकर 4.83 मिलियन के बीच भी हो सकते हैं. सिर्फ नए मामले ही नहीं, बल्कि मौतों के आंकड़े भी बेहद चिंताजनक हैं. स्टडी के अनुसार 2050 तक ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली वैश्विक मौतें 1.37 मिलियन तक पहुंच सकती हैं. फिलहाल हर साल करीब 7.64 लाख महिलाओं की मौत इस बीमारी के कारण हो रही है और अनुमान है कि अगले 25 वर्षों में यह संख्या लगभग 44 प्रतिशत तक बढ़ सकती है.

मौतों में तेज बढ़ोतरी की चेतावनी

रिसर्च में यह भी कहा गया है कि अगर ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग और इलाज की सुविधाओं को मजबूत नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार 2050 तक हर साल लगभग 14 लाख लोगों की मौत ब्रेस्ट कैंसर से हो सकती है. मेडिकल साइंस में लगातार प्रगति के बावजूद कई देशों की स्वास्थ्य प्रणाली इस बढ़ते संकट के लिए तैयार नहीं है. खासतौर पर कमजोर स्वास्थ्य ढांचे वाले देशों में समय पर जांच और इलाज की कमी के कारण मरीजों की स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है.

भारत में पिछले तीन दशकों में 5 गुना बढ़ा बोझ

भारत में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार 1990 के बाद से देश में ब्रेस्ट कैंसर का बोझ लगभग 5 गुना बढ़ चुका है. बदलती लाइफस्टाइल, तेजी से हो रहा शहरीकरण, मातृत्व में देरी, ब्रेस्टफीडिंग में कमी, मोटापा और शुरुआती जांच की कमी इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं. आज के समय में भारत में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में शामिल हो गया है, खासकर शहरों में इसके मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि बड़ी संख्या में महिलाओं को इस बीमारी का पता तब चलता है जब यह अंतिम चरण में पहुंच चुकी होती है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है और मृत्यु दर बढ़ जाती है.

अमीर और गरीब देशों के बीच इलाज का बड़ा अंतर

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ब्रेस्ट कैंसर से निपटने में अमीर और गरीब देशों के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है. उच्च आय वाले देशों में बेहतर स्क्रीनिंग, समय पर जांच और आधुनिक इलाज की वजह से मौतों की दर कम हुई है. वहीं कम और मध्यम आय वाले देशों में नए मामलों और मौतों दोनों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इन देशों में रेडियोथेरेपी मशीनों की कमी, कीमोथेरेपी दवाइयों तक सीमित पहुंच और इलाज का ज्यादा खर्च बड़ी समस्या बन गया है. आंकड़ों के अनुसार वैश्विक स्तर पर नए मामलों में इन देशों की हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी बीमारियों और समय से पहले मौतों में इनकी हिस्सेदारी 45 प्रतिशत से भी ज्यादा है.

अगर समय रहते जागरूकता, शुरुआती जांच और बेहतर इलाज की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले वर्षों में ब्रेस्ट कैंसर दुनिया के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य संकट बन सकता है.

यह भी पढ़ें :- 20s में बढ़ती इनफर्टिलिटी: युवा कपल्स क्यों हो रहे परेशान, जानें कारण और एक्सपर्ट्स की सलाह

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें