Special Coverage
रामलीला मैदान से राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- ज्ञानेश कुमार के बाद अगला नंबर आपका
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Sunday, November 1, 2026
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली' हुई. अखिलेश यादव और ममता बनर्जी ने संभल कर बोला, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मोदी-शाह पर सीधा हमला किया, जिसकी चर्चा पूरे दिन रही.
Authored By: Rajeev Mandal
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
Rahul Gandhi in Ramlila Maidan Rally: राहुल गांधी ने मोदी और अमित शाह को लीगल एक्शन की चेतावनी दी. राहुल ने कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक ‘चलो दिल्ली’ मार्च के बाद मंच से कहा – “ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी और देशद्रोह किया है. ज्ञानेश कुमार के बिना न नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते, न अमित शाह गृहमंत्री.” उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और जेल भेजने की बात कही और उसके बाद अगला नंबर मोदी-शाह का बताया.
जों कहता हूं वो सच होता है…राहुल
“सुन लो, मैं जो बोलता हूं सच होता है. ज्ञानेश कुमार हटेगा, जेल जाएगा. उसके बाद हम आपके सामने आने वाले हैं. मोदी जी, अमित शाह जी, आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.” अमित शाह के बयान – “मोदी कहीं नहीं जाएगा” पर पलटवार करते हुए राहुल बोले – “मैं आपको उल्टा बता रहा हूं, नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते. जाना भी चाहें तो हम नहीं जाने देंगे.” राहुल ने आगे कहा – “न हम मोदी से नफरत करते हैं, न अमित शाह से, न ज्ञानेश कुमार से. मगर आप तीनों ने देश की आत्मा पर हमला किया है. संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया है. हम हिंसा नहीं करेंगे, मारेंगे-काटेंगे नहीं, लेकिन देश को 2-3 लोगों का नहीं होने देंगे. अदाणी जो चाहे एयरपोर्ट, रेलवे, इंफ्रा छीन लें, ड्रोन-असला भी अदाणी का, ऐसा देश हमें नहीं चाहिए.”
उन्होंने कहा – “मोदी सरकार संविधान से बड़ी नहीं है. ये आवाज एक पार्टी की नहीं, हिंदुस्तान के युवा, किसान, मजदूर की आवाज है जो कह रही है लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे.”
वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने रामलीला मैदान को महाभारत बताया. तेजस्वी ने मंच से कहा – “रामलीला मैदान परम्परागत रूप से रामायण के लिए है, आज हमने वोट चोरों के लिए महाभारत सजाई है. आप सब शकुनि का खेल जानते हैं. महाभारत मैदान में नहीं, चौसर के खेल से शुरू हुई थी. आज वही शकुनि खेल खेल रहा है तो हमें लड़ना पड़ रहा है.”
ज्ञानेश मोदी की कठपुतली…तेजस्वी
उन्होंने CEC को “मोदी की कठपुतली” बताया और कहा – “पीएम मोदी को चुनना होगा – इंडिया या ज्ञानेश कुमार.” तेजस्वी ने TCS सॉफ्टवेयर टेंडर पर भी सवाल उठाया – क्या टेंडर निकला, डॉक्यूमेंट दिखाओ. कहा कि संवैधानिक संस्थाएं न्याय नहीं दे रहीं, सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं. रैली में 20 दल थे, लेकिन राहुल का “After Gyanesh, you are next” वाला बयान ही आज का सबसे वायरल स्टेटमेंट बन गया है.
ममता बनर्जी ने कहा, हमारा बंगाल लूटा है
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि, “SIR का मतलब BJP के लिए Special Intensive Relief बन गया है. इन्होंने वोट चोरी से लोकतंत्र लूटा है. हमारा बंगाल लूटा है. हम हारें नहीं, हराया गया. हम लड़ेंगे, लोकतंत्र बचाएंगे. BJP जाएगी, जाएगी, जाएगी.”













