महाराष्ट्र में NCP में फूट की आहट? अमित शाह से मिले 6 बड़े नेता, सुनेत्रा पवार के नेतृत्व पर उठे सवाल

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Tuesday, November 3, 2026

Updated On: Tuesday, November 3, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते NCP के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल

राजनीतिक दलों में टूट-फूट कोई बड़ी बात नहीं होती. न सिर्फ छोटे दल, बड़ी सियासी पार्टियों में भी नेताओं का आना -जाना लगा रहता है. पार्टी टूटने और सेंधमारी की भी खबरें आती रहती हैं. ताजा मामला अजीत पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस का है, जहां पार्टी टूटने की अटकलें तेज हैं. पार्टी के कई नेताओं ने कल अमित शाह से मुलाक़ात की है. क्या वाकई पार्टी में संकट है, इस रिपोर्ट में जानते हैं...

Authored By: Rajeev Mandal

Updated On: Tuesday, November 3, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं दिखता है. कई दिनों से पार्टी में उठापटक का दौर जारी है. फिलवक्त, पार्टी प्रमुख सुनेत्रा पवार अपने सियासी सफर के सबसे मुश्किल दौर में हैं. अजित पवार गुट की NCP के 6 बड़े नेता – प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, हसन मुश्रीफ और दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. स्वाभाविक है, बिना पार्टी अध्यक्ष के हुई इस मुलाक़ात ने महाराष्ट्र का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है.

खास बात – इस मीटिंग में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार नहीं थे. इसी वजह से अटकलें लगीं कि सीनियर नेता BJP में विलय के पक्ष में हैं, जबकि सुनेत्रा-पार्थ इसके विरोध में हैं.
फिर कोर कमेटी में की गई लीपापोती दिल्ली से लौटकर इन नेताओं ने मुंबई में कोर कमेटी की बैठक की और सुनेत्रा को ब्रीफ किया कि ये औपचारिक बैठक थी. पार्टी के प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा ये मीटिंग पहले से तय थी, सुनेत्रा ने खुद ही शाह से इन नेताओं के लिए टाइम मांगा था. कोई फूट नहीं है.

क्या है पार्टी का अतीत

अजित पवार के जनवरी 2026 में प्लेन क्रैश में निधन के बाद सुनेत्रा को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया. आरोप है कि पार्थ पवार माँ के जरिए फैसले ले रहे हैं, जिससे सीनियर नाराज हैं. पिछली बार विधानसभा परिषद चुनाव में NCP के सतीश चव्हाण छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट हार गए थे, उसके बाद से सुनेत्रा के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक कल की मीटिंग में इन नेताओं ने दो मांग रखी –

  • दोनों NCP का विलय अभी नहीं होना चाहिए
  • वित्त मंत्रालय जो अजित दादा के पास था और अब CM फडणवीस के पास है, वो फिर NCP को दिया जाए.

​इन दो मांगों के अलावा वरिष्ठ नेताओं में इस बात को लेकर असंतोष बताया जा रहा है कि पार्टी के अहम फैसले सुनेत्रा पवार के बजाय पर्दे के पीछे से पार्थ पवार ले रहे हैं.

सुनेत्रा पवार ने आज शाम बुलाई बैठक:

इस फूट की आशंका से सहमी सुनेत्रा पवार ने आज शाम 7 बजे देवगिरी बंगले पर सभी विधायकों की अहम बैठक बुलाई है. देखना है, वो पार्टी को एकजुट रखने में कामयाब होती हैं या इतिहास फिर दोहराया जाएगा, जब अजीत पवार ने शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दो-फाड़ कर दिया था और पार्टी का चुनाव चिन्ह भी झटक लिया था.

यह भी पढ़ें :- पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 3 विधायकों ने थामा BJP का दामन; केजरीवाल और मान पर लगाए गंभीर आरोप

About the Author: Rajeev Mandal
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण