Special Coverage News
व्यापार जगत (Business World)
Business World
Last Updated: March 5, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भी भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. गुरुवार को सेंसेक्स करीब 900 अंक उछलकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24,750 के स्तर तक पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई दिग्गज शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली और निवेशकों का भरोसा बरकरार रहा.
Business World
Last Updated: February 27, 2026
शहरों में 10 मिनट में हाउस हेल्प देने वाले ऐप तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. कम कीमत और इंस्टेंट सर्विस ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी है. फिलहाल कंपनियां भारी छूट और निवेश के सहारे बढ़ रही हैं, लेकिन आगे चलकर कीमतें बढ़ सकती हैं. बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मॉडल लंबे समय तक टिक पाएगा.
Business World
Last Updated: February 26, 2026
पर्सनल लोन अप्रूव होने के बाद भी पैसा तुरंत खाते में नहीं आता. बैंक, इनकम पैटर्न, क्रेडिट प्रोफाइल और ट्रांसफर प्रक्रिया के आधार पर समय तय होता है. सही लेंडर, साफ इनकम रिकॉर्ड और संतुलित EMI से लोन की रकम जल्दी मिल सकती है. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.
Business World
Last Updated: February 25, 2026
भारतीय आईटी सेक्टर में एक बार फिर रफ्तार लौटती दिख रही है. जियो-पॉलिटिकल तनाव और तकनीकी बदलावों के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में उद्योग का कारोबार 6.1 प्रतिशत बढ़कर 315 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. नई भर्तियों, एआई स्किल्स पर फोकस और घरेलू बाजार से बढ़ती मांग ने सेक्टर को नई मजबूती दी है.
Business World
Last Updated: February 19, 2026
AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MANAV विजन पेश करते हुए AI को मानव केंद्रित और जिम्मेदार बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि AI भविष्य तय करेगी, लेकिन उसका उपयोग नैतिक, समावेशी और लोकतांत्रिक होना जरूरी है, ताकि तकनीक डर नहीं बल्कि अवसर बने.
Business World
Last Updated: February 16, 2026
Wholesale Inflation: महंगाई ने फिर चिंता बढ़ा दी है. जनवरी 2026 में थोक महंगाई दर लगातार तीसरे महीने बढ़कर 1.81% पर पहुंच गई. खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी मुख्य कारण रही. सब्जियों की महंगाई 6.78% रही. विनिर्मित और गैर-खाद्य उत्पादों में भी उछाल देखा गया. यह बढ़ोतरी भविष्य में ब्याज दरों और मौद्रिक नीति पर असर डाल सकती है.
Business World
Last Updated: February 12, 2026
सरकार ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स 2026 के तहत PAN से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. छोटे और रोजमर्रा के लेनदेन में PAN की अनिवार्यता कम हो सकती है, जबकि बैंकिंग, वाहन खरीद, होटल खर्च और प्रॉपर्टी जैसे बड़े ट्रांजैक्शंस पर निगरानी और सख्त की जाएगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी.
Business World
Last Updated: February 7, 2026
Income Tax Rules Change: नया वित्तीय वर्ष 2026-27 टैक्सपेयर्स के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. 1 अप्रैल से शेयर बायबैक, शेयर ट्रेडिंग, डिविडेंड, म्यूचुअल फंड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, TDS-TCS, ITR डेडलाइन और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम बदल जाएंगे. जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?
Business World
Last Updated: February 2, 2026
Gold-Silver Crash: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. बजट 2026 और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर ट्रेडिंग की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं झटके में सस्ती हो गईं. चांदी ने इतिहास के उच्चतम स्तर के बाद तेज गिरावट दिखाई, जबकि सोना भी इसके साथ कदम मिला कर फिसलता रहा. जानीए कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी…..
Business World
Last Updated: January 24, 2026
Gold-Silver ETFs Crash: सोना और चांदी के ईटीएफ में गुरुवार को अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां सिल्वर ईटीएफ 12% तक और गोल्ड ईटीएफ करीब 8% टूट गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिए बयान से ग्लोबल टेंशन कम हुई, जिससे सेफ असेट्स में बिकवाली बढ़ी. रिकॉर्ड हाई के बाद प्रॉफिट बुकिंग ने भी गिरावट को तेज कर दिया.




