Bharat Bandh 9 July 2025: भारत बंद का एलान, घर से निकलने से पहले जान लें बुधवार को क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?

Authored By: JP Yadav

Published On: Tuesday, July 8, 2025

Last Updated On: Tuesday, July 8, 2025

bharat bandh 9 july 2025: भारत बंद का एलान, घर से निकलने से पहले जान लें बुधवार को क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?
bharat bandh 9 july 2025: भारत बंद का एलान, घर से निकलने से पहले जान लें बुधवार को क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?

bharat bandh 9 july 2025:  कई संगठनों द्वारा बुधवार (9 जुलाई, 2025) को बुलाए गए भारत बंद का देशभर में खासतौर से उत्तर भारत में व्यापक असर देखने को मिल सकता है.

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Tuesday, July 8, 2025

Bharat bandh 9 July 2025 : भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के पुनिरीक्षण के फैसले को लेकर बिहार में राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है. इसको लेकर महागठबंध ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ बिहार में चक्का जाम करने के एलान किया है. राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कहा गया है कि 9 तारीख को कांग्रेस के साथ मिलकर चक्का जाम करेंगे. बिहार में जिस तरह से गरीबों के अधिकार और मत का अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है. हम उनके हक के लिए चक्का जाम करेंगे और ट्रेड यूनियनों का भी पूरा साथ देंगे. इसका मतलब बुधवार (9 जुलाई) को बिहार में सड़कों के साथ रेल मार्गों पर भी बवाल हो सकता है. जानकारों का यह भी कहना है कि   अगर यह हड़ताल सफल रही, तो इसका असर न केवल सेवाओं पर, बल्कि सरकार की नीतियों पर भी पड़ सकता है.

10 श्रमिक संगठनों का मिला समर्थन

मिली जानकारी के अनुसार, देशभर में बैंकिंग, बीमा, कोयला खनन, राजमार्ग, निर्माण और अन्य कई क्षेत्रों में कार्यरत 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी शनिवार (9 जुलाई 2025) को हड़ताल पर जाएंगे. इस हड़ताल को 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनकी सहयोगी इकाइयों के मंच द्वारा समर्थन हासिल है. यह हड़ताल सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में बुलाई गई है.

भारत बंद से किस पर पड़ेगा असर?

जानकारों की मानें तो भारत बंद के तहत होने वाली हड़ताल के चलते राज्य परिवहन, फैक्ट्रियां और अन्य जरूरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं. इसके साथ ही बैंकिंग, डाक सेवाएं औऱ कोयला खनन भी प्रभावित होगा. हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि भारत बंद के चलते देश की सामान्य सेवाओं पर असर पड़ेगा. संगठनों ने आम लोगों से भी इस आंदोलन में भाग लेने और समर्थन देने की गुजारिश की है.

25 करोड़ से अधिक कर्मचारी होंगे शामिल

भारत बंद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अमरजीत कौर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और कृषि श्रमिक संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है. इस हड़ताल के दौरान यानी शनिवार (9 जून) को देशभर के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी की संभावना है. इसमें खासतौर से किसानों और ग्रामीण श्रमिकों का भी इस विरोध में समर्थन रहेगा. एनएमडीसी लिमिटेड, अन्य खनिज, इस्पात कंपनियों, राज्य सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल होंगे.

इन सेवाओं पर नहीं होगा असर

  • मेडिकल शॉप
  • स्कूल
  • एयरपोर्ट
  • मार्केट
  • कॉलेज
  • मॉल
  • अस्पताल
  • डिपार्टमेंटल स्टोर
  • मेट्रो
  • ऑटो रिक्शा
  • कैब
  • बस

सरकार से मांगें और शिकायतें

  • पिछले 10 वर्षों से सरकार वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं कर रही है.
  • श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर 4 नई श्रम संहिताएं लागू कर सरकार कर रही है.
  • श्रम कानूनों का उल्लंघन अपराध न मानने जैसी नीतियों के अलावा सामूहिक सौदेबाजी श्रमिकों के लिए घातक हैं.
  • नौकरियों की कमी, मंहगाई, और मजदूरी में गिरावट जैसे मुद्दे बढ़ते जा रहे हैं, यह अहम मुद्दा है.
  • सरकार निजीकरण, आउटसोर्सिंग, और ठेकेदारी प्रणाली को बढ़ावा दे रही है, इससे कर्मचारियों को कई अन्य तरह की दिक्कतें आ रही हैं.
  • देश की 65% जनसंख्या 35 वर्ष से कम उम्र की है, जबकि सरकार सेवानिवृत्त कर्मियों को पुनर्नियुक्ति दे रही है.

 

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खबरें