महज 14 महीने में 18 गुना उछला ये शेयर, जानें गडकरी परिवार से क्या है रिश्ता

Authored By: Suman

Published On: Friday, August 29, 2025

Last Updated On: Wednesday, September 10, 2025

Gadkari Family Share 14 महीने में 18 गुना उछाल.
Gadkari Family Share 14 महीने में 18 गुना उछाल.

CIAN एग्रो इंडस्ट्रीज ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर की कीमत के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है. पिछले दो दिन से इस शेयर में लगातार पांच फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है.

Authored By: Suman

Last Updated On: Wednesday, September 10, 2025

Gadkari Family Share: CIAN एग्रो इंडस्ट्रीज ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd) के शेयर की कीमत के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है. पिछले दो दिन से इस शेयर में लगातार पांच फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है. यह कंपनी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेटे से जुड़ी है और पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है.

शुक्रवार को कंपनी का शेयर पांच फीसदी की उछाल के साथ 736.55 रुपये पर पहुंच गया था. इस शेयर में गुरुवार को भी पांच फीसदी का अपर सर्किट लगा था और यह 701.50 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी की बाजार पूंजी बढ़कर 2,061.30 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

शानदार उछाल

इस शेयर की 52 हफ्ते का निचला स्तर को महज 107.35 रुपये का था. यही नहीं पिछले साल जून के अंत में यह शेयर महज 41 रुपये कीमत का था. यानी महज 14 महीने में इसमें करीब 18 गुना की जबर्दस्त उछाल आई है. पिछले 13 सत्र से इस शेयर में लगातार बढ़त देखी जा रही है.  हालांकि इसे एएसएम एलटी यानी निगरानी के चौथे चरण में डाल दिया गया है.

सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि E20 फ्यूल (पेट्रोल में 20% एथनॉल मिश्रण वाला) को बढ़ावा देने की नीति का इस कंपनी को फायदा मिला है. पिछले साल जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू महज 17.65 करोड़ रुपये था, जो इस तिमाही में बढ़कर 523.48 करोड़ रुपये हो गया. यानी इसमें भी करीब 30 फीसदी की शानदार बढ़त हुई. इस दौरान कंपनी का मुनाफा 10 लाख रुपये से बढ़कर 52 करोड़ रुपये हो गया.

क्या है गडकरी परिवार से रिश्ता

इस कंपनी के प्रमोटर यानी बड़े हिस्सेदारों में पूर्ति मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और पूर्ति कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं जो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी परिवार की कंपनियां हैं. नितिन गडकरी के बेटे, निखिल गडकरी, CIAN एग्रो कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

क्या करती है कंपनी

  • वैसे तो कंपनी खाद्य तेल, मसालों जैसे कई तरह के कारोबार में है. लेकिन इसके एग्री डिविजन के तहत बायो फर्टिलाइजर और एथनॉल का उत्पादन किया जाता है. कंपनी का मुख्यालय नागपुर, महाराष्ट्र में है.
  • CIAN एग्रो इंडस्ट्रीज के अलावा, देश में कई अन्य कंपनियां भी एथनॉल का उत्पादन करती हैं. इनमें डालमिया भारत शुगर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड और बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
  • अप्रैल 2023 में लागू किए गए BS6-II नॉर्म के तहत अब सभी Auto कंपनियों को अपने इंजन E-20 के अनूकुल बनाना है. ई—20 ईंधन में 80 फीसदी पेट्रोल और 20 फीसदी एथनॉल होता है. यह एथनॉल मक्के, गन्ने या अन्य किसी बायोमास से बनाया जा सकता है. सरकार ने साल 2030 तक देश में पूरी तरह से ई-20 ईंधन बेचने का लक्ष्य रखा था लेकिन ऐसा लगता है कि यह लक्ष्य 2026 या 2027 में ही पूरा हो जाएगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार और निवेश संबंधी खबरें सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं. इसे निवेश सलाह नहीं मानना चाहिए. ​किसी भी तरह के निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड किसी सलाहकार की राय जरूर लें.)

यह भी पढ़ें :- भारत पर आज से 50 फीसदी टैरिफ लागू , निर्यातकों को होगा भारी नुकसान

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें