Special Coverage
Gold Rate in Delhi on 8 May 2025: फिर चमका सोना! 1 लाख के करीब पहुंची कीमत, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार
Gold Rate in Delhi on 8 May 2025: फिर चमका सोना! 1 लाख के करीब पहुंची कीमत, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार
Authored By: Khursheed
Published On: Thursday, May 8, 2025
Last Updated On: Thursday, May 8, 2025
Gold Price Today, 8 May 2025: दिल्ली में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. गुरुवार को 24 कैरेट सोना अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. भारत-पाक तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है. वहीं, शेयर बाजार में भी बढ़त दर्ज की गई है.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Thursday, May 8, 2025
नई दिल्ली, 8 मई: देश की राजधानी नई दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते 24 कैरेट सोना अब लगभग 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. गुरुवार को इसमें 600 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद इसकी कीमत 99,750 रुपये हो गई.
सिर्फ सोना ही नहीं, शेयर बाजार में भी बढ़त देखने को मिली. बुधवार को सेंसेक्स 105.71 अंकों की बढ़त के साथ 80,746.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 25,414.40 के स्तर पर थमा.
तीन दिनों में ₹4,090 की जबरदस्त तेजी
चार कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में 4,090 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला है. यह बढ़त सामान्य उतार-चढ़ाव से काफी अधिक है और इससे बाजार में निवेशकों, आभूषण व्यापारियों और आम खरीदारों के बीच हलचल पैदा हो गई है.
तेजी के पीछे कौन-से कारण हैं?
सोने में तेजी के कई वैश्विक और स्थानीय कारण हैं:
- वैश्विक अनिश्चितता: यूरोप, मध्य-पूर्व और एशिया के कुछ हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशक जोखिम भरे एसेट्स से हटकर सुरक्षित निवेश जैसे सोना की ओर रुख कर रहे हैं.
- अमेरिकी टैरिफ और व्यापार युद्ध की आशंका: अमेरिका द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने की वजह से बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है.
- डॉलर में कमजोरी: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं में मजबूती के कारण भी सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है.
- भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है.
- शादी का सीजन: भारत में पारंपरिक रूप से अप्रैल से जुलाई तक शादी का सीजन होता है, जिसमें सोने की मांग काफी बढ़ जाती है.
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें और रुझान
8 मई को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में 3,522 रुपये की गिरावट आई है. बुधवार को स्पॉट गोल्ड (हाजिर मूल्य) 2,86,179.80 पर कारोबार कर रहा है. वहीं 8 मई को 2,82,657.80 रुपये प्रति आउन्स (28.35 ग्राम) पर कारोबार कर रहा है.
वजह: उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण कमजोर डॉलर, टैरिफ, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव, और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर रुख किया. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी में वृद्धि से मांग में इजाफा हुआ है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा है.
प्रिडिक्शन: विश्लेषकों का अनुमान है कि यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहती हैं, तो वर्ष के अंत तक सोने की कीमत 3,08,384 रुपये प्रति आउन्स (28.35 ग्राम) तक पहुंच सकती है.
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम (₹)
नई दिल्ली में 8 मई को 22 कैरेट सोने की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक ग्राम सोने का भाव 9,145 रुपये हो गया है, इसमें 55 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. जबकि 10 ग्राम सोना 91,450 पर पहुंच गया, इसमें 550 रुपये की तेजी आई है.
नई दिल्ली में 8 मई को 22 कैरेट सोने का रेट (₹):
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹9,145 | ₹9,090 | ₹+55 |
10 | ₹91,450 | ₹90,900 | ₹+550 |
आज नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (₹)
नई दिल्ली में 8 मई को 24 कैरेट सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है. 1 ग्राम सोना 60 की बढ़त के साथ 9,975 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 10 ग्राम का सोने की कीमत 600 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 99,750 रुपये हो गई है.
नई दिल्ली में 8 मई को 24 कैरेट सोने का रेट:
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹9,975 | ₹9,915 | ₹+60 |
10 | ₹99,750 | ₹99,150 | ₹+600 |
आज नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने के दाम
8 मई को नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बुधवार को 18 कैरेट सोना 7,483 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया, इसमें 45 रुपये की तेजी आई है. जबकि 10 ग्राम सोने का दाम 74,830 हो गया और इसमें 450 की बढ़त आई है.
नई दिल्ली में 8 मई को 18 कैरेट सोने के दाम:
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹7,483 | ₹7,438 | ₹+45 |
10 | ₹74,830 | ₹74,380 | ₹+450 |
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (₹):
दिनांक | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
---|---|---|
May 7, 2025 | ₹9,090 (+50) | ₹9,915 (+54) |
May 6, 2025 | ₹9,040 (+250) | ₹9,861 (+273) |
May 5, 2025 | ₹8,790 (+20) | ₹9,588 (+22) |
May 4, 2025 | ₹8,770 (0) | ₹9,566 (0) |
May 3, 2025 | ₹8,770 (0) | ₹9,566 (0) |
May 2, 2025 | ₹8,770 (-20) | ₹9,566 (-22) |
May 1, 2025 | ₹8,790 (-200) | ₹9,588 (-216) |
Apr 30, 2025 | ₹8,990 (-5) | ₹9,804 (-8) |
Apr 29, 2025 | ₹8,995 (+40) | ₹9,812 (+44) |
Apr 28, 2025 | ₹8,955 (-62) | ₹9,768 (-63) |
सोने में क्यों जारी है उतार-चढ़ाव?
भारत समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसलिए जारी है क्योंकि अमेरिका ने भारत पर नया टैरिफ लगाया है. साथ ही इसकी वजह से ट्रेड वार बढ़ा है. पिछले दिनों सोने की गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई निवेशक दूसरी जगह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेच रहे थे.
सोने में निवेश करने के फायदे
- सुरक्षित निवेश
जब शेयर बाजार या अर्थव्यवस्था अस्थिर होती है, तब सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में उभरता है
राजनीतिक संकट, युद्ध, मंदी या वैश्विक महामारी के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है
- महंगाई से सुरक्षा
जब महंगाई बढ़ती है और मुद्रा की क्रय शक्ति घटती है, तब सोना अपनी कीमत बनाए रखता है या बढ़ता है
इसलिए यह महंगाई से बचाव का एक बेहतरीन तरीका है।
- लिक्विड एसेट
फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड को आसानी से कैश में बदला जा सकता है
- पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन
सोने में निवेश आपके निवेश पोर्टफोलियो को संतुलन प्रदान करता है
जब शेयर और रियल एस्टेट जैसे एसेट्स अस्थिर हों, तो सोना स्थिर रिटर्न दे सकता है
- वैश्विक मांग
सोने की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है — इसलिए इसकी कीमतों में दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहती है
- सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व
भारत में शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है
इससे यह न केवल निवेश बल्कि संपत्ति का रूप भी बनता है.
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
सोने की कीमतों को तय करने के कई कारण हैं. देश में किस शहर में कितने रुपये तौला सोना मिलेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि ज्वेलर्स किस भाव पर सोना खरीद हैं, इसे स्पॉट रेट यानी हाजिर भाव कहते हैं और मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर सोना किस भाव पर ट्रेड कर रहा है उसी आधार पर स्पॉट प्राइज तय किया जाता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम सोना किस रेट पर मिल रहा है इस बात पर डिपेंड करता है कि सोने की कीमत कितनी होगी. इसके अलावा सरकार द्वारा उन पर लागाया जाने वाला ट्रैक् और रुपये की कीमतों की वजहों से भी सोने की कीमतों को तय किया जाता है.
क्या है निवेश का अगला कदम?
निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे के लिए सोने से बढ़िया कोई रास्ता नहीं हो सकता है. सोने को निवेश के तौर पर शुरू से ही अपनाया जाता है. हालांकि, सोने में अल्पकालिक तौर पर बढ़ोतरी और गिरावट जारी है. इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?
सोने की पहचान ISO (Indian Standard Organization) हॉल से होती है अगर किसी सोने पर आईएसओ हॉल मार्क नहीं है तो वो निकली सोना हो सकता है.
- 24 कैरट के सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है जबकि 22 कैरट के सोने में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है.
- 22 कैरट के सोने मं 9 प्रतिशत तांबा, चांदी, जिंक जैसे धातु को पाए जाते हैं.
- 24 के सोने पर 999, 23 कैरट पर 958, 22 कैरट 916 और 18 कैरट पर 750 लिखा होता है.
- सोने को चेक करने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो वह असली सोना है.
पानी डालकर भी सोने को परखा जा सकता है. अगर सोना पानी में डूब जाता है तो उसमें कोई मिलावट नहीं है, वहीं अगर सोना पानी में तैरने लगे तो समझ लेना कि उसमें मिलावट है क्योंकि मिलावटी सोना हल्का होता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है.