गोल्ड और सिल्वर ने बनाया ऊंचाई का नया रिकॉर्ड, रुपया ​अब तक के सबसे निचले स्तर पर

Authored By: Suman

Published On: Tuesday, September 23, 2025

Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025

Gold-Silver Price Today सोना चांदी रिकॉर्ड रुपया निचला स्तर.
Gold-Silver Price Today सोना चांदी रिकॉर्ड रुपया निचला स्तर.

Gold-Silver Price Today: गोल्ड और सिल्वर ने आज देसी और विदेशी बाजार में ऊंचाई का नया रिकॉर्ड कायम किया है. रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले नया रिकॉर्ड निचला लेवल छू लिया है.

Authored By: Suman

Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025

Gold-Silver Price Today: गोल्ड और सिल्वर ने आज देसी और विदेशी बाजार में ऊंचाई का नया रिकॉर्ड कायम किया है. घरेलू वायदा बाजार में पहली बार 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1.13 लाख रुपये के पार हो गया है. रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले 88.75  का नया रिकॉर्ड निचला लेवल छू लिया है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज गिरावट के साथ 1,12,230 रुपये के भाव पर खुला था, लेकिन बाद में बढ़ता गया और 1,13,200 रुपये तक पहुंच गया.

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही. MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज गिरावट के साथ 1,33,555 रुपये पर खुला लेकिन बाद में यह बढ़ते हुए 1,34,640 रुपये के नए रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया.

हाजिर बाजार की बात करें तो इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार को घरेलू बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,12,155 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. Comex पर सोना 3,781.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला. पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,775.10 डॉलर प्रति औंस था.  सोने के भाव ने 3,795.10 डॉलर के भाव पर दिन का सर्वोच्च स्तर छू लिया. Comex पर चांदी के वायदा भाव 44.30 डॉलर के भाव पर खुले. पिछला क्लोजिंग प्राइस 44.21 डॉलर था.

अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में भी सोना 3,743.39 डॉलर प्रति औंस के भाव तक पहुंच गया. एक दिन पहले हाजिर बाार में गोल्ड ने 3,759.02 डॉलर का ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया था.

जानकार कहते हैं कि भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए गोल्ड अभी भी और ऊंचाई तक जा सकता है. गोल्ड अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गोल्ड 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. केंद्रीय बैंक भी लगातार गोल्ड की खरीदारी कर रहे हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अमेरिका में ब्याज दरों में और कटौती होगी तथा डॉलर में नरमी आएगी जिसकी वजह से गोल्ड मजबूत होता जा रहा है.

भारत में सोने की कीमत काफी हद तक वैश्विक कारकों से प्रभावित होती है. रूस-यू्क्रेन और इजरायल-फिलिस्तीन का तनाव बना हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ से पूरी दुनिया परेशान है. इन सभी कारणों की वजह से केंद्रीय बैंकों ने अधिक सोना खरीदना शुरू कर दिया, जिससे इसकी कीमत बढ़ गई.

अभी घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर के भाव में लगातार तेजी आ सकती है क्योंकि लोग धनतेरस-दिवाली पर सोने-चांदी की खूब खरीद करते हैं. निवेशक भी काफी सोना-चांदी खरीदते हैं.

रुपये में गिरावट

रुपया आज टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.75 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया. अमेरिकी टैरिफ, एच1 बी वीजा जैसे मसले रुपये पर भारी पड़ रहे हैं. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 88.31 पर बंद हुआ था.

यह भी पढ़ें :- IPO की बरसात में निवेशक होंगे मालामाल! इस हफ्ते आ रहे एक दर्जन इश्यू

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें