शेयर बाजार में मिलेगा कमाई का खूब मौका, इस हफ्ते आ रहे 9 IPO

Authored By: Suman

Published On: Monday, July 21, 2025

Last Updated On: Thursday, July 24, 2025

इस हफ्ते शेयर बाजार में 9 नए IPO आ रहे हैं, जिससे निवेशकों को कमाई का बेहतरीन मौका मिल सकता है, IPO Market में दिख रही है जबरदस्त हलचल.
इस हफ्ते शेयर बाजार में 9 नए IPO आ रहे हैं, जिससे निवेशकों को कमाई का बेहतरीन मौका मिल सकता है, IPO Market में दिख रही है जबरदस्त हलचल.

इस हफ्ते मेनबोर्ड और एसएमई में कुल मिलाकर 9 आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आ रहे हैं. कई हफ्ते सुस्त रहने के बाद इस हफ्ते आईपीओ बाजार खूब गुलजार रहेगा.

Authored By: Suman

Last Updated On: Thursday, July 24, 2025

IPO Market: इस हफ्ते निवेशकों को शेयर बाजार में पैसा लगाने के खूब मौके मिल रहे हैं. इस हफ्ते मेनबोर्ड और एसएमई (SMR) में कुल मिलाकर 9 आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आ रहे हैं. कई हफ्ते सुस्त रहने के बाद इस हफ्ते आईपीओ बाजार खूब गुलजार रहेगा.

आईपीओ के जरिये बहुत से निवेशक शेयर बाजार में उतरना चाहते हैं क्योंकि इस तरीके से अक्सर नई या पुरानी स्थापित कंपनियों के शेयर सस्ते में मिल जाते हैं. बहुत से निवेशक अच्छे लिस्टिंग गेन की उम्मीद में आईपीओ में निवेश करते हैं.

इंडीक्यूब स्पेसेज आईपीओ

Indiqube Spaces IPO सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 23 जुलाई को खुलेगा. इस आईपीओ के जरिये कंपनी 700 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसके तहत 21,09,704 शेयरों का ऑफर फॉर सेल है यानी प्रमोटर अपने शेयर बेचेंगे. कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 225 से 237 रुपये के बीच तय किया है. इसका फेस वैल्यू 1 रुपये का है. कंपनी वर्कप्लेस सोल्युशन मुहैया कराती है.

जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ

GNG Electronics IPO भी सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 23 जुलाई को खुलेगा. कंपनी इस आईपीओ के जरिये 460 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और बाकी प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 225 से 237 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी लैपटॉप और डेस्कटॉप के रीफर्बिश्ड मार्केट की प्रमुख खिलाड़ी है.

ब्रिगेड होटल वेंचर्स आईपीओ

Brigade Hotel Ventures IPO गुरुवार 24 जुलाई निवेश के लिए खुलेगा. इस आईपीओ के जरिये कंपनी करीब 759 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसके तहत पूरी तरह से नए शेयर जारी करेंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल नहीं है, यानी प्रमोटर कोई शेयर नहीं बेचेंगे. ब्रिगेड होटल ने अभी प्राइस बैंड तय नहीं किया है. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 85 से 90 रुपये के बीच तय किया है.

शांति गोल्ड इंटरनेशनल आईपीओ

Shanti Gold International IPO सब्सक्रिप्शन 25 जुलाई शुक्रवार को खुलेगा. कंपनी इस आईपीओ के जरिये करीब 460 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसके तहत कंपनी करीब 1.8 करोड़ नए शेयर जारी करेगी. कंपनी इसके जरिये करीब 1100 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 189 से 199 रुपये के बीच तय किया गया है.

आ रहे पांच एसएमई आईपीओ

इस हफ्ते एसएमई प्लेटफॉर्म पर पांच आईपीओ आ रहे हैं. सैवी इन्फ्रा ऐंड लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 21 जुलाई यानी आज से खुल रहा है. इसी तरह स्वास्तिका कैस्टल (Swastika Castal) का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए 21 जुलाई यानी सोमवार से खुल गया है. इसी तरह मोनार्च सर्वेयर्स ऐंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (Monarch Surveyors & Engineering Consultants) का आईपीओ 22 जुलाई मंगलवार को खुलेगा. एक और कंपनी टीएससी इंडिया का आईपीओ 23 जुलाई बुधवार को खुलेगा. इसी तरह पटेल केम स्पेशलिटीज का आईपीओ शुक्रवार 25 जुलाई को खुल रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार और निवेश संबंधी खबरें सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं. इसे निवेश सलाह नहीं मानना चाहिए. ​किसी भी तरह के निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड किसी सलाहकार की राय जरूर लें.)

यह भी पढ़ें :- शेयर बाजार में अचानक आई तेजी, Anthem की शानदार लिस्टिंग

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें