मोदी सरकार के इस कदम से गरजे डिफेंस शेयर, 15 दिन में 10 से 20% की शानदार बढ़त

Authored By: Suman

Published On: Tuesday, September 16, 2025

Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025

मोदी सरकार के कदम से बढ़ते डिफेंस शेयरों की तस्वीर.
मोदी सरकार के कदम से बढ़ते डिफेंस शेयरों की तस्वीर.

हाल के दिनों में सरकार ने स्वदेशी स्तर पर सैन्य साजोसामान के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास तेज किए हैं. इसकी वजह से सितंबर के पहले पखवाड़े में डिफेंस शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है.

Authored By: Suman

Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025

Modi Government Defense Shares: ऑपरेशन सिंदूर (Operation SINDOOR) के बाद देश के डिफेंस शेयरों में शानदार तेजी (defence stocks boom) आई थी. हालांकि बाद में यह तेजी बरकरार नहीं रह पाई. लेकिन सितंबर में डिफेंस शेयरों में फिर तेजी आई है.  सोमवार को सरकार ने रक्षा खरीद में नए मैनुअल को मंजूरी दी है.

हाल के दिनों में सरकार ने स्वदेशी स्तर पर सैन्य साजोसामान के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास तेज किए हैं. इसकी वजह से सितंबर के पहले पखवाड़े में करीब 10 डिफेंस शेयरों ने 10 से 20 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. कोचीन शिपयार्ड, मझगांव, बीडीएल, एचएएल जैसे शेयरों में 10 से 20 फीसदी की तेजी आई है.

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd)

कोचीन शिपयार्ड का शेयर मंगलवार को करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 1854.45 पर पहुंच गया. पिछले पांच दिन में यह शेयर करीब 11 फीसदी की तेजी ले चुका है. इसी तरह पिछले पंद्रह दिन में यह शेयर करीब करीब 15 फीसदी बढ़ गया. 29 अगस्त को यह शेयर 1608 रुपये पर बंद हुआ था. एक महीने में भी यह शेयर करीब 10 फीसदी बढ़ चुका है. हालांकि इस शेयर का 52 हफ्ते का ऊंचा स्तर 2545 रुपये था.

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders Ltd)

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर मंगलवार को करीब एक फीसदी चढ़कर 2959 रुपये तक पहुंच गया. इसका 52 हफ्ते का ऊंचा स्तर 3,778 रुपये था. पिछले पांच दिन में यह शेयर करीब 9 फीसदी और 15 दिन में करीब 14 फीसदी तक बढ़ चुका है. पिछले एक साल यह शेयर करीब 37 फीसदी और पांच साल में करीब 3400 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है.

हिंदुस्तान एयरनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics Ltd.) 

हिंदुस्तान एयरनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का शेयर मंगलवार को करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 4,839 रुपये पर पहुंच गया. इस शेयर का 52 हफ्ते का ऊंचा स्तर 5,166.00 रुपये है. पिछले पांच दिन में यह शेयर करीब 8 फीसदी की उछाल ले चुका है. यही नहीं पिछले पंद्रह दिन में यह शेयर करीब 11 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. पिछले पांच साल में यह शेयर 1054 फीसदी का जबर्दस्त रिटर्न दे चुका है.

भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics Ltd.) 

भारत डायनेमिक्स का शेयर मंगलवार को 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1622 रुपये पर पहुंच गया. पिछले पांच दिन में यह शेयर करीब 11 फीसदी और 15 दिन में 13 फीसदी की उछाल ले चुका है. पिछले एक साल में यह शेयर 29 फीसदी और पांच साल में 905 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. इस शेयर का 52 हफ्ते का ऊंचा स्तर 2,096 रुपये का है.

क्यों आई तेजी

मोदी सरकार ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस सेक्टर को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए रक्षा खरीद मैनुअल (DPM) 2025 को मंजूरी दी है. इससे रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी कंपनियों की भागीदारी बढ़ेगी और आधुनिक हथियारों की खरीद आसान होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार और निवेश संबंधी खबरें सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं. इसे निवेश सलाह नहीं मानना चाहिए. ​किसी भी तरह के निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड किसी सलाहकार की राय जरूर लें.)

ये भी पढ़ें:- रॉकेट बना वोडाफोन आइडिया का शेयर, जानें क्या है आज की तेजी की वजह

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें