रिलायंस रिटेल के पोर्टफोलियो में ठंडक, फ्रिज के मशहूर ब्रांड केल्विनेटर को खरीदा

Authored By: Suman

Published On: Friday, July 18, 2025

Last Updated On: Friday, July 18, 2025

Reliance Retail ने फ्रिज के प्रसिद्ध ब्रांड केल्विनेटर का अधिग्रहण किया, जिससे उसके पोर्टफोलियो में घरेलू अप्लायंसेज की ठंडक और मजबूती दोनों जुड़ गई हैं, जानें इस डील का पूरा असर.
Reliance Retail ने फ्रिज के प्रसिद्ध ब्रांड केल्विनेटर का अधिग्रहण किया, जिससे उसके पोर्टफोलियो में घरेलू अप्लायंसेज की ठंडक और मजबूती दोनों जुड़ गई हैं, जानें इस डील का पूरा असर.

केल्विनेटर (Kelvinator) सत्तर और अस्सी के दशक में देश का प्रमुख होम रेफ्रिजशरेशन ब्रांड होता था और इसकी टैगलाइन 'द कूलेस्ट वन' काफी मशहूर थी.

Authored By: Suman

Last Updated On: Friday, July 18, 2025

रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने रेफ्रिजरेशन सेक्टर की प्रमुख कंपनी केल्विनेटर (Kelvinator) को खरीद लिया है. इससे रिलायंस के कंज्यूमर ड्यूरेबल कारोबार को मजबूती मिलेगी और उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार होगा.

केल्विनेटर सत्तर और अस्सी के दशक में देश का प्रमुख होम रेफ्रिजशरेशन ब्रांड होता था और इसकी टैगलाइन ‘द कूलेस्ट वन’ काफी मशहूर थी. यह खासकर फ्रिज और एसी के लिए मशूहर था. हालांकि हाल के वर्षों में खासकर कोरियाई कंपनियों के उत्पादों ने इस बाजार में अपना दबदबा बना लिया जिससे केल्विनेटर का कारोबार काफी कमजोर हो गया. अब रिलायंस इसे भारत में नया जीवन दे सकती है. इस सोदे से रिलायंस रिटेल को प्रीमियम होम अप्लायंसेज सेगमेंट में अपना कारोबार जमाने में मदद मिलेगी. वह ग्राहकों को ज्यादा विकल्प दे पाएगी.

हालांकि इसके पहले साल 2019 में ही रिलायंस ने इस ब्रांड के लाइसेंसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक करार किया था.

रिलायंस को क्या फायदा होगा

रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार को इस खरीद का ऐलान किया. देश में कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है और रिलायंस रिटेल इसमें अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश में है. रिलायंस के साथ आने से कैल्विनेटर ब्रांड को मजबूती मिलेगी और यह दक्षिण कोरियाई दिग्गजों से मुकाबला कर पाएगा. अभी इस बाजार में एलजी, सैमसंग, हायर और व्हर्लपूल जैसी कंपनियों का दबदबा है.

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक (ED) ईशा अंबानी ने एक बयान में कहा, ‘भरोसेमंद ग्लोबल इनोवेशन अपने भारतीय ग्राहकों तक लाने के हमारे मिशन की दिशा में यह एक अहम कदम है.’

बड़ा नेटवर्क

भारत में मध्यम वर्ग का दायरा बढ़ने, बढ़ते शहरीकरण और ग्रामीण इलाकों में भी उपभोक्तावाद बढ़ने की वजह से कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है. केल्विनेटर के पास इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेशन में वैश्विक विरासत है और रिलायंस के पास देश के कोने-कोने में पहुंचने की क्षमता. रिलायंस रिटेल के पास देश भर में करीब 19 हजार स्टोर हैं.

यही नहीं रिलायंस रिटेल से देश भर के करीब 30 लाख खुदरा दुकानदार जुड़े हैं. वित्त वर्ष 2025 में रिलायंस रिटेल का टर्नओवर 3.3 लाख करोड़ रुपये था और कंपनी का एबिट्डा 25,053 करोड़ रुपये था.

केल्विनेटर मूलत: एक अमेरिकी होम अप्लायंस कंपनी थी जिसके इसकी ब्रांड नाम के फ्रिज काफी मशहूर थे. लेकिन बाद में यह कंपनी बंद हो गई और इस ब्रांड का अधिकार इलेक्ट्रोलक्स Electrolux AB ने खरीद लिया.भारत में साल 2019 इस ब्रांड को नए सिरे से उभारने की योजना बनी जब रिलायंस रिटेल ने इलेक्ट्रोलक्स के साथ इसकी लाइसेंसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक करार किया.

यह भी पढ़ें :- इस लिकर कंपनी का शेयर बना मल्टीबैगर, पांच साल में मिला 670 फीसदी का रिटर्न

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें