Special Coverage
Economic Survey: स्टॉक मार्केट मोटे रिटर्न के साथ-साथ खतरनाक भी
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Published On: Tuesday, July 23, 2024
Last Updated On: Tuesday, August 27, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आर्थिक सर्वेक्षण भाषण में शेयर बाजार को लेकर खुदरा निवेशकों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि बाजार की वास्तविक स्थितियों को समझे बिना अधिक रिटर्न की उम्मीद कर शेयर बाजार में पैसा लगाना खतरनाक हो सकता है।
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Last Updated On: Tuesday, August 27, 2024
आज लोकसभा में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश की। आर्थिक सर्वेक्षण में अगले वित्त वर्ष देश की जीडीपी की संभावना बताई गई है। साथ विकसित भारत के लिए एक रोड मैप भी था। इन सबसे इतर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर बाजार को लेकर खुदरा निवेशकों को आगाह किया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बाजार की वास्तविक स्थितियों को समझे बिना अधिक रिटर्न की उम्मीद कर शेयर बाजार में पैसा लगाना चिंतित कर सकता है।
निवेशकों (Investors) की बढ़ती भागीदारी से बाजार में स्थिरता
आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 (Economic Survey 2023-24) वित्त मंत्री की ओर से कहा गया है कि खुदरा निवेशकों की बढ़ी हुई भागीदारी पूंजी बाजार को स्थिरता प्रदान करती है। पिछले कुछ सालों में भारतीय शेयर बाजार में कारोबार बढ़ा है। लोग डिमैट खातों के माध्यम से बाजार में शेयरों की प्रत्यक्ष खरीद-बिक्री कर रहे हैं। या फिर वे परोक्ष रूप से म्यूचुअल फंड के माध्यम से बाजार में निवेश कर रहे हैं।
15 करोड़ से अधिक हुआ डीमैट अकाउंट (Demat Accounts)
वित्त मंत्री (Finance Minister) ने अपने सर्वेक्षण भाषण में डीमैट खातों को लेकर एक आंकड़ा भी रखीं। उनके भाषण के मुताबिक इक्विटी नकदी खंड कारोबार में छोटे निवेशकों की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 36 प्रतिशत थी। दोनों प्रकार के निवेशकों के पास डीमैट खातों (Demat Accounts) की संख्या को देखें तो पिछले वित्त वर्ष की 11.45 करोड़ की तुलना में इस वित्त वर्ष में यह बढ़कर 15.14 करोड़ हो गई। इसका असर शेयर बाजारों में नए निवेशक पंजीकरण, कुल कारोबार मूल्य में उनकी हिस्सेदारी, शुद्ध निवेश और सूचीबद्ध कंपनियों में स्वामित्व में भी दिखता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या मार्च, 2020 के मुकाबले लगभग तीन गुना बढ़कर 31 मार्च, 2024 तक 9.2 करोड़ हो गई है। अर्थात अब 20 प्रतिशत भारतीय परिवार अपनी घरेलू बचत को वित्तीय बाजारों में लगा रहे हैं।
सट्टेबाजी का खतरा
वित्त मंत्री ने कहा कि बाजार में खुदरा निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है। यह महत्वपूर्ण है। लेकिन अति आत्मविश्वास अधिक रिटर्न की उम्मीद के साथ-साथ सट्टेबाजी को भी बढ़ावा देती है। यह वास्तविक बाजार स्थितियों के अनुरूप नहीं हो सकती है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की पहुंच को तकनीकी, वित्तीय समावेश के लिए सरकारी उपाय, डिजिटल ढांचे में वृद्धि, स्मार्टफोन की अधिक पहुंच, सस्ती ब्रोकरेज कंपनियां ने आसान बनाया है। इसके अलावा आय के वैकल्पिक स्रोतों के प्रति लोगों की उत्सुकता के साथ-साथ रियल एस्टेट और सोने जैसे पारंपरिक निवेश में कम रिटर्न ने आम लोगों को बाजार की ओर मोड़ा है।
खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी स्वागतयोग्य
आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि खुदरा निवेशकों ने वित्तीय बाजारों में अपने लाभ को भुनाया है। वे इसे अचल संपत्तियों में निवेश कर रहे हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि भारतीय पूंजी बाजार में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी स्वागतयोग्य है। इससे पूंजी बाजार में स्थिरता आती है। साथ ही, इससे खुदरा निवेशकों को अपनी बचत पर अधिक रिटर्न कमाने में मदद मिली है।
लोगों को जागरूक करने की जरूरत
वित्त मंत्री ने कहा कि डेरिवेटिव का उपयोग निवेशकों द्वारा सट्टा उत्पाद के रूप में किया जाता है। भारत भी संभवतः इसका अपवाद नहीं है। इससे बचने के लिए निवेशकों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें निरंतर वित्तीय रूप से शिक्षित करना जरूरी है। ताकि उन्हें डेरिवेटिव कारोबार के फायदा और नुकसान के बारे में आगाह किया जा सके।













