दुबई में सोना इतना सस्ता क्यों मिलता है? कितना लेकर आ सकते हैं भारत? पूरी जानकारी

Authored By: Nishant Singh

Published On: Saturday, November 22, 2025

Last Updated On: Saturday, November 22, 2025

जानें Gold in Dubai भारत से सस्ता क्यों मिलता है और भारत वापस आते समय कितना सोना लाया जा सकता है, टैक्स और नियमों की पूरी जानकारी.
जानें Gold in Dubai भारत से सस्ता क्यों मिलता है और भारत वापस आते समय कितना सोना लाया जा सकता है, टैक्स और नियमों की पूरी जानकारी.

सोना यानी चमक, शान और सुरक्षा- लेकिन जब बात दुबई की आती है तो ये चमक और भी बढ़ जाती है। वहां सोना सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि भारत से 15–20% तक सस्ता मिलता है। यही वजह है कि दुबई जाने वाले भारतीय गोल्ड जरूर खरीदते हैं. लेकिन कितना सोना भारत ला सकते हैं, क्या नियम हैं और ड्यूटी कितनी लगेगी ये जानना जरूरी है, वरना फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Saturday, November 22, 2025

Why Dubai Gold Cheap: सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि भारतीयों के लिए एक इमोशन और सुरक्षित निवेश माना जाता है. और जब बात आती है दुबई की, तो वहां मिलने वाला गोल्ड आकर्षण का केंद्र बन जाता है. वहां डिजाइन आकर्षक होते हैं, शुद्धता बेहतर होती है और दाम भारत की तुलना में कम. इसी वजह से दुबई घूमने जाने वाले कई भारतीय वापसी में सोना खरीदकर लाते हैं. लेकिन क्या वाकई दुबई का सोना इतना सस्ता है? और आखिर कितना सोना भारत लाया जा सकता है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

दुबई बनाम भारत: सोने की कीमत में बड़ा फर्क

दुबई में सोने की कीमतें इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट से जुड़ी होती हैं, इसलिए यहां कीमतें स्पॉट रेट के करीब मिलती हैं. जबकि भारत में टैक्स, जीएसटी और अन्य शुल्क सोने की कीमत बढ़ा देते हैं। उदाहरण के तौर पर भारत में 24 कैरेट सोना लगभग ₹12,569 प्रति ग्राम के आसपास मिलता है, जबकि दुबई में यही सोना AED 488.22 यानी लगभग ₹11,800 में मिल जाता है. सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि मेकिंग चार्ज में भी काफी अंतर है. भारत में मेकिंग चार्ज 8–25% तक लगते हैं, जबकि दुबई में यह सिर्फ 2–8% होता है. इस तरह कुल मिलाकर दुबई का सोना भारत से लगभग 15–20% तक सस्ता पड़ता है.

तुलना भारत दुबई
सोने का भाव (24K) लगभग ₹12,569/ग्राम लगभग AED 488.22 ≈ ₹11,800/ग्राम
मेकिंग चार्ज 8–25% 2–8%
शुद्धता हॉलमार्क 99.9% गोल्ड (Dubai Gold Souk)

दुबई गोल्ड मार्केट की खासियत

दुबई के गोल्ड सूक की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है. यहां मिलने वाला गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और हर ज्वेलरी के साथ बिल, हॉलमार्क, प्योरिटी सर्टिफिकेट और यूनिक सीरियल नंबर मिलता है। यही वजह है कि लोग यहां से गोल्ड खरीदने में ज्यादा भरोसा महसूस करते हैं. साथ ही यहां डिजाइन की इतनी बड़ी रेंज मिलती है कि हर किसी को अपनी पसंद की ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है

भारत आने पर सोना लाने के नियम

दुबई से भारत गोल्ड लाते समय कस्टम विभाग के नियम जानना बेहद जरूरी है. बिना किसी कस्टम ड्यूटी के पुरुष यात्री अधिकतम 20 ग्राम सोना जिसकी कीमत ₹50,000 तक हो, ला सकते हैं। वहीं महिलाओं और 15 साल से कम उम्र बच्चों के लिए यह सीमा 40 ग्राम और ₹1 लाख तय की गई है. अगर कोई इससे अधिक सोना लेकर आता है तो उसे तय स्लैब के अनुसार ड्यूटी भरनी होगी. पुरुषों के लिए 20–50 ग्राम पर 3%, 50–100 ग्राम पर 6% और 100 ग्राम से ऊपर पर 10% ड्यूटी लगती है. महिलाओं और बच्चों के लिए भी नियम इसी पैटर्न पर लागू होते हैं.

बिना ड्यूटी के गोल्ड लिमिट:

श्रेणी सोना (वजन) कीमत सीमा
पुरुष यात्री 20 ग्राम ₹50,000 तक
महिला यात्री 40 ग्राम ₹1,00,000 तक
15 साल से कम बच्चे 40 ग्राम ₹1,00,000 तक

1 किलो सोना लाने का विशेष नियम

अगर कोई व्यक्ति दुबई में 6 महीने या उससे अधिक समय से रह रहा है, तो वह भारत आते समय अधिकतम 1 किलो सोना ला सकता है. हालांकि इसके लिए ड्यूटी का भुगतान करना जरूरी है. साथ ही बिल, प्योरिटी सर्टिफिकेट और ज्वेलरी का सीरियल नंबर दिखाना अनिवार्य होता है. यह सुविधा खासकर एनआरआई, कामगारों या वहां लंबे समय तक रहने वालों के लिए लागू है.

2025 में नियम और सख्त

भारत और यूएई के CEPA समझौते के तहत सोने के आयात पर नए नियम लागू किए गए हैं. अब बिना प्रोसेस किए हुए कच्चे या पाउडर रूप में सोना सिर्फ प्रमाणित एजेंसियों के माध्यम से ही भारत में प्रवेश कर सकता है. यह कदम सोने की तस्करी और अवैध व्यापार को रोकने के लिए उठाया गया है.

लोग दुबई से सोना क्यों लाना पसंद करते हैं?

दुबई से सोना लाने के कई कारण हैं: कीमत कम, मेकिंग चार्ज कम, डिजाइन आकर्षक, शुद्धता ज्यादा और खरीद के साथ मिलने वाला सर्टिफिकेशन. यही वजह है कि लोग दुबई से गोल्ड खरीदना एक समझदार निवेश मानते हैं.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें