Special Coverage
ये हैं दुनिया के टॉप 5 सबसे सस्ते एयरलाइंस, जानें इनमें कौन सी भारतीय एयरलाइन शामिल
Authored By: Suman
Published On: Tuesday, July 15, 2025
Last Updated On: Tuesday, July 15, 2025
स्काईट्रैक्स लेटेस्ट कस्टमर पोल के मुताबिक साल 2025 (Skytrax’s poll) में एयरएशिया को लगातार 16वें साल दुनिया का सबसे अच्छा लो-कॉस्ट एयरलाइन घोषित किया गया है.
Authored By: Suman
Last Updated On: Tuesday, July 15, 2025
Best 5 Low-Cost Airlines : स्काईट्रैक्स लेटेस्ट कस्टमर पोल के मुताबिक साल 2025 (Skytrax’s poll) में एयरएशिया को लगातार 16वें साल दुनिया का सबसे अच्छा लो-कॉस्ट एयरलाइन घोषित किया गया है. स्काईट्रैक्स ने वैसे तो टॉप 15 लो-कॉस्ट एयरलाइन की सूची जारी की है, लेकिन यहां हम आपको पांच ऐसी एयरलाइंस की जानकारी देते हैं जिनमें भारत की एयरलाइन इंडिगो भी शामिल है.
एयरएशिया (AirAsia)
साल 1993 में स्थापित और 2001 में नए कलेवर में पेश मलेशिया की कंपनी AirAsia को दुनिया की सबसे प्रमुख लो-कॉस्ट एयरलाइन का दर्जा मिला है. पूर्व एशिया में इसके तीन प्रमुख केंद्र कुआलालंपुर, बैंकॉक और जकार्ता में हैं. हालांकि कंपनी 166 डेस्टिनेशन तक अपनी सेवाएं देती है. इसका ऑन टाइम अरावइल रेट करीब 77 फीसदी है. भारत में भी एयरएशिया ने टाटा समूह के साथ जेवी कर अपना संचालन शुरू किया था. लेकिन अब एयरएशिया ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी और इस पर टाटा समूह का पूरा नियंत्रण मिल चुका है. टाटा समूह ने इसका नाम बदलकर AIX Connect कर दिया है.
स्कूट (Scoot)
सिंगापुर एयरलाइंस के लॉन्ग हॉल संस्करण स्कूट (Scoot) की स्थापना 2012 में हुई थी. अब इसके बेड़े में 55 जेट ड्रीमलाइनर हैं. यह करीब 68 शहरों तक अपनी सेवाएं देती है. कंपनी ने काफी तेजी से विस्तार किया है इसके बावजूद इसकी पंक्चुअलिटी रेट 79 फीसदी है.
इंडिगो (IndiGo)
भारत की सबसे सफल एयरलाइंस में से एक इंडिगो की स्थापना 2005 में हुई थी. कंपनी दिल्ली और छह अन्य बेस से 413 विमानों का संचालन करती है और 127 गंतव्य तक अपनी सेवाएं देती है. सीरियम के डेटा के मुताबिक इसे एशिया-प्रशांत के चौथे सबसे पंक्चुअल (82.1 फीसदी) एयरलान का दर्जा दिया गया था. यह हर दिन करीब 2,200 उड़ानों का संचालन करती है. कंपनी ने हाल में बड़े पैमाने पर एयरबस के ऑर्डर दिए हैं. कंपनी का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है. यात्री संख्या और विमान बेड़े के आकार के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है. यही नहीं, यह एशिया की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है. अप्रैल 2025 तक भारतीय बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी करीब 64 फीसदी थी.
यूरोविंग्स (Eurowings)
जर्मन कंपनी लुफ्तांसा (Lufthansa) के सस्ते कैरियर यूरोविंग्स की स्थापना 1993 में हुई थी. कंपनी फिलहाल जर्मनी के आठ बेस और पाल्मा डी मलॉर्का से करीब 100 एयरबस विमानों का संचालन करती है. कंपनी का दावा है कि उसका ऑन टाइम अराइवल करीब 85 फीसदी है.
वूएलिंब (Vueling)
वुएलिंग की शुरुआत स्पेन के शहर बार्सिलोना में साल 2004 में हुई थी. कंपनी अपने 136 एयरबस विमानों के साथ कई देशों से कुल 99 डेस्टिनेशन तक सेवाएं देती है. सीरियम के मुताबिक कंपनी का ऑनटाइम अराइवल रेट 81.2 और इस हिसाब से यह ग्लोबल लो कॉस्ट कैरियर्स में पांचवां स्थान रखती है.















